All stories

बॉयफ्रेंड कैसे ढूंढे?

प्यार एवं रिश्ते
सना रोमांटिक फिल्में और धारावाहिक देखते हुए बड़ी हुई है। उसका सपना है कि उसके पास भी एक बॉयफ्रेंड हो और उसका भी एक रिश्ता बने। लेकिन यह होगा कैसे? क्या उसे ऑनलाइन सर्च करना चाहिए? लड़के से कैसे संपर्क करें? अगर कोई उसे मना कर दे? या उसको कोई पसंद ही न आये? उसके मन में बहुत से सवाल है। अगर आप भी सना की तरह संदेह में हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

दोस्ती से आगे कैसे बढ़े?

प्यार एवं रिश्ते
पिंकी और अमन छह महीने से साथ हैं। वे कॉलेज में अच्छे दोस्त हैं। कुछ टाइम से अमन को पिंकी के लिए रोमांटिक भावनाओं महसूस हो रही है। वह असमंजस में है कि इस दोस्ती को रिश्ते में कैसे बदले। इस लेख में कुछ टिप्स और ट्रिक्स हैं, जो अमन को यह कदम उठाने में मदद कर सकती हैं।

हम खुश कैसे रह सकते हैं - कुछ टिप्स!

प्यार एवं रिश्ते
भोजन, व्यायाम या फिर एक अच्छी किताब! जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हमें खुश करने वाली चीज़ों की। आपने कभी सोचा है कि जब हम अच्छा या खुश महसूस करते हैं, हमारे शरीर के अंदर क्या होता है? इस लेख में हम उन हॉर्मोन्स के बारे में बात करते हैं जो हमें अच्छा महसूस करने में मदद करते हैं, साथ ही साथ उन अन्य चीजें की जो आप खुश महसूस करने के लिए कर सकते हैं!

कैसे पता करें कि कोई समलैंगिक संबंध में रुचि रखता है?

यौन विभिन्नता
रघु को वरुण पसंद है। वरुण उसके जिम का एक लड़का है। जब वे वर्कआउट कर रहे होते हैं, तो वरुण भी उसे देखकर मुस्कुराता है और दोनों अक्सर हेल्दी डाइट, प्रोटीन शेक और यहां तक कि चुटकुलों के बारे में भी एक दुसरे को टिप्स देते हैं। रघु समलैंगिक/गे है और वह वरुण को रोमांटिक तरीके से पसंद करता है लेकिन क्या वरुण भी यही सोचता है? तो इस आर्टिकल में हम ऐसे हे रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए आपकी मदद के लिए कुछ टिप्स लाये हैं :

किसी नए रिश्ते में सेक्स के लिए कैसे पूछे?

सेक्स करना
संजना और राजीव बीते छः महीने से रिश्ते में है। संजना राजीव की ओर शारीरिक रूप से आकर्षण महसूस करती है। हालांकि संजना इस बात को लेकर श्योर नहीं है कि राजीव इस बारे में कैसे रिएक्ट करेगा? क्या वो जल्दबाज़ी तो नहीं कर रही? उसे राजीव से अपने मन की बात कैसे करनी चाहिए? संजना के दिमाग में बहुत सारे सवाल है तो चलिए उसके सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं।

सेक्स के लिए कैसे मना करें?

सेक्स करना
रितिका और करण अपनी मूवी डेट पर जोश से किस कर रहे थे जब करण ने उसकी जींस में हाथ डालना शुरू किया। उसे यह पसंद नहीं आया और उसने उसे रोकने की कोशिश की। करण ने शायद ये मान लिया कि क्योंकि उन दोनों ने किस करना शुरू कर दिया था, इसलिए वह सेक्स के लिए भी तैयार है। इस मामले में रितिका को क्या करना चाहिए? आइए इस लेख को पढ़ें और जानें:

‘ना' कैसे कहें?

प्यार एवं रिश्ते
अवंतिका साहिल की दोस्त है और उसकी क्लास में पढ़ती है। वे दोनों एक दूसरे के बहुत करीब हैं और हंसी मजाक करते रहते हैं लेकिन अवंतिका अब उसकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती है। साहिल उसे एक दोस्त के रूप में पसंद करता है लेकिन उसके लिए उसके मन में कोई और भावना नहीं है। अगर वह उसे मना करता है, तो वह एक दोस्त को खोने से डरता है। वह क्लास में उसका सामना कैसे करेगा? क्या आप भी ऐसी ही स्थिति में हैं? लव मैटर्स के पास रिश्ते के किसी भी पड़ाव पर ना कहने के कुछ अच्छे टिप्स हैं। चलो शुरू करें।

घर वालों को कैसे मनाएं?

प्यार एवं रिश्ते
रोहन और गौरी प्यार में हैं और एक साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं। वे अलग-अलग तरह के परिवारों से आते हैं और उनके माता-पिता उनकी अलग-अलग जातियों के कारण उनके रिश्ते का कड़ा विरोध करते हैं। वे शादी करना चाहते हैं लेकिन अपने परिवार में सभी को नाराज करने की कीमत पर नहीं। इस स्थिति में वे दोनों क्या कर सकते हैं? क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? आइए पढ़ते हैं।