सेक्स और प्यार के बारे में लाखों तथ्य मौजूद हैं। तो सबसे महत्वपूर्ण क्या हैं? हम प्यार, सेक्स और रिश्तों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी को आपके सामने ऐसे पेश करते हैं कि उन्हें पढ़ना आपके लिए आसान होI
जो लोग सोचते हैं की उर्वरता की समस्या केवल महिलाओं तक ही सीमित है, उन्हें एक बार फिर सोचने की ज़रूरत हैI अनुर्वरता के हर तीसरे मामले में कारण पुरुष से सम्बंधित होती हैI
कुछ खाद्यपदार्थों से सेक्स उत्तेजन बढ़ने का दावा किया गया हैI ये कैसे होता है? कौन से इस प्रकार के पदार्थ अच्छे हैं? लव मैटर्स इन दावों के सच को जानने का प्रयास कियाI
लिंग उत्तेजन प्रकर्ति का ही एक अनूठा सा कारनामा है, ये हमारे जीवन को इस स्तर तक छूता है कि हम अक्सर इस अनूठी प्रक्रिया पर ध्यान नहीं देतेI शरीर का एक हिस्सा जो अपने आप बड़ा या छोटा, कठोर या शिथिल हो जाता है! लव मैटर्स आपको इसके पीछे का विज्ञानं बताएगाI
जिन लोगों को स्खलन होने में देरी की परेशानी होती है उनको उत्तेजना होने के बावजूद भी चरम तक पहुचने में और ओर्गास्म होने में परेशानी होती हैI पढ़िए पांच मुख्य तथ्य इस परेशानी के बारे में जिसकी जानकारी और समझ लोगों में बहुत कम हैI
शीघ्रपतन पुरुषों में एक बहुत आम समस्या हैI जिस प्रकार पार्टी जोरशोर से चल रही हो और अचानक वहां पुलिस आ जाये, कुछ ऐसी की मुश्किल घडी लेन में सक्षम है ये समस्याI इसका कारण और इलाज क्या है? क्या इससे केवल पुरुष प्रभावित होते हैं? कुछ तथ्य जानिए...
यदि आपको सेक्स की ज़रूरत महसूस नहीं होती और किसी के लिए आकर्षण भी नहीं है तो आप एसेक्शुअल हैंI यह स्थिति खुद अपनी मर्ज़ी से सेक्स न करने का फैसला करने से भिन्न हैI असेक्सुअलिटी दुर्लभ स्थिति भी है- केवल एक प्रतिशत लोग एसेक्शुअल हैंI
जब बात महिलाओं और सेक्स की आती है तो जी-स्पॉट केक पर चेरी के समान है। इसे सहलाने से महिलाओं को बेहतरीन ओर्गास्म हो सकते हैं। लेकिन एक छोटी सी समस्या है। कुछ ही लोग इसे ढूँढ पाते हैं। कुछ का कहना है की ये होता ही नहीं है। आइये इस बारे में कुछ तथ्य जानते हैं!
अंतर-जातिया विवाहों कि संख्या में अब तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है और इसी कारण से ये ज़रूरी है कि इस के सम्बन्ध में सही जानकारी और सूचना सबको मिले। आइये पढ़ते हैं कुछ ज़रूरी तथ्य इसी सम्बन्ध में।
आज भी, बहुत साड़ी सभ्यताओं में लड़की का शादी तक वर्जिन होना (कुंवारापन ना खोना) बहुत ज़रूरी माना जाता है। और वर्जिनिटी से जुड़े हुए बहुत सारे मिथ्या है, जिनके बारे में जानना बहुत ज़रूरी है। तो पढ़िए इस हफ्ते कि 'पांच बड़े तथ्यों' में वर्जिनिटी के बारे में।
स्तन कैंसर: हर महिला के लिए ज़रूरी जानकारी क्यूँ? क्योंकि जितना जल्दी कैंसर के बारे में पता चल जाये, उससे बचने की संभावना उतनी बढ़ जाती है। इसलिए बहुत ज़रूरी है की इस बारे में आपको सब पता हो।
सेक्स खरीदना एक तरह से वर्जित माना जाता है - कोई यह स्वीकारना नहीं चाहता की उन्होंने यह किया है। शायद यह बहुत घटिया और गन्दा भी है। अब ऐसा कुछ लोगों का कहना तो है ही।