Can having sex during periods lead to pregnancy?
Love Matters India

क्या पीरियड्स के आखरी दिन सेक्स करने से प्रेगनेंसी हो सकती है?

द्वारा Aunty ji मई 2, 12:12 बजे
आंटी जी, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स कर लिया बिना कंडोम के लेकिन तब उसके पीरियड का आखिरी दिन था। क्या पीरियड्स में सेक्स करने से प्रेगनेंसी हो सकती है? साहिल, 22, दिल्ली।

पुत्तर, इस सवाल के जवाब के लिए मेरे बहुत से सवाल हैं! खैर सबसे पहले तो मैं यह कहना चाहूंगी कि बिना कंडोम के सेक्स करने से हमेशा ही प्रेगनेंसी होने के चांस होते हैं  - फिर चाहे वो पीरियड का टाइम हो या उसके बाद या उसके पहले। सो यह रिस्क ना ही ले तो अच्छा है। 

एक चुटकी स्पर्म 

साहिल पुत्तर, बिना कंडोम के सेक्स करना चाहते हो और सोचते हो कि पीरियड्स एक सही समय यानी की सुरक्षित मौका हो सकता है, तो रुक जा! 

कई बार लोग मुझसे पूछते हैं कि आंटी जी, बिना कंडोम के सेक्स करने का मन करता है लेकिन प्रेगनेंसी से डर लगता है, तो मुझे एक डॉयलोग याद आ जाता है कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत, तुम क्या जानो रमेश बाबू! तो ये एक चुटकी आपका स्पर्म है और इसकी कीमत पीरियड्स है।    

ओहो, पुत्तर जी, मैं जानती हूं कि ये डॉयलोग थोड़ा मस्त हो गया है, है ना! अब मैं आंटी जी हूं, तो थोड़ा तो तमाशा करुंगी ही ना लेकिन हां, बात मैं बिल्कुल चोखी करूंगी। तो सुनो बेटा जी, लड़की अगर तैयार हो, तो सेक्स करना बुरा नहीं है लेकिन पीरियड्स के समय सेक्स करने को लेकर थोड़ी जानकारी होनी चाहिए।

कई बार कपल्स की चाहत होती है कि यार, बिना कंडोम के सेक्स करते हैं लेकिन उन्हें डर लगता है कि अगर प्रेगनेंसी हो गई तो क्या होगा! भले ही उन्हें इजाकुलेशन से पहले योनि से पेनिस निकालने के बारे में पता हो लेकिन कई बार रिस्क लेने में डर लगता है लेकिन कई बार इश्क है, तो रिस्क है की तर्ज पर रिस्क तो लोग ले ही लेते हैं, है ना। 

बहुत कम, लेकिन है  तो!  

तो पुत्तर जी, आज ये बात जान लो कि पीरियड्स के समय सेक्स करने पर भी प्रेगनेंट होने की संभावना होती है। शोध बताते हैं कि इसकी बहुत संभावना नहीं है लेकिन अगर आप अपने पीरियड्स के दौरान किसी भी समय गर्भनिरोधक का उपयोग किए बिना सेक्स करते हैं, तो संभावना है कि आप प्रेगनेंट हो सकते हैं। अजीब लग रहा है ना सुनकर लेकिन पुत्तर जी, सच कड़वा होता है और इसे स्वीकार भी करना ही होता है!

इसका मतलब यही है कि किसी भी महीने ऐसा कोई "सुरक्षित" समय नहीं है, जब आप गर्भनिरोधक के बिना सेक्स कर सकें और प्रेगनेंट होने का जोखिम नहीं हो। इसके अलावा पीरियड्स साइकिल में ऐसे समय होते हैं, जब आप सबसे अधिक फर्टाइल (fertile) होते हैं, और यही वह समय होता है, जब आपके गर्भधारण करने की सबसे अधिक संभावना होती है। 

पीरियड्स के समय प्रेगनेंट होने की संभावना क्यों होती है? 

अब तुस्सी सोच में पड़ गए होगे कि पीरियड्स तो प्रेगनेंसी में होते ही नहीं है, तो पीरियड्स और प्रेगनेंसी का क्या रिश्ता होगा भला! लेकिन पुत्तर जी, रुको ज़रा, इसके पीछे के साइंस को तो जान लो। पीरियड्स के दौरान प्रेगनेंट होना संभव है लेकिन अन्य दिनों की तुलना में इसकी संभावना कम है। 

इसके तीन मुख्य कारण हैं: 

स्पर्म का एक्टिव रहनाः अब पुत्तर जी, आप भले ही जिम से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहो लेकिन आपका स्पर्म आपके पार्टनर के शरीर में 5 दिनों तक एक्टिव रह सकता है इसलिए यदि आप पीरियड्स साइकिल के अंत में सेक्स करते हैं यानी कि पीरियड्स खत्म होने के कुछ दिनों पहले ही सेक्स करते हैं, और कुछ दिनों बाद आपकी पार्टनर ओव्यूलेट करती है, तो योनी में स्पर्म रह जाते हैं क्योंकि स्पर्म 5 दिनों तक अपने लक्ष्य की खोज में एक्टिव रहते हैं, जो फर्टिलाइजेशन को अंजाम दे सकें। ये बिल्कुल ऐसा है, तेरा पीछा ना, मैं छोड़ूंगा कूड़िये! ऐसे में वे अंडे से मुलाकात कर सकते हैं और प्रेगनेंसी हो सकती है। तो इसका मतलब है कि एक मुलाकात जरुरी है सनम! 

ओव्यूलेशनः ओव्यूलेशन यानि की महिला के गर्भाशय से अंडे का निकलना - हर महीने अलग-अलग हो सकता है। कभी-कभी कुछ महिलाओं का मासिक चक्र जिसे पीरियड्स साइकिल भी कहा जाता है, यह बहुत छोटा हो सकता है। ऐसे में अगर स्पर्म की मौजूदगी रही तो प्रेगनेंट होने की संभावा बढ़ सकती है। 

अनियमित पीरियडः कई बार स्ट्रेस या अन्य कारणों से पीरियड्स में देरी हो सकती है, जिससे पूरा पीरियड्स साइकिल बिगड़ सकता है, जिससे पीरियड्स के समय प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे क्या सीखा पुत्तर जी, अपने पार्टनर  के साथ हमेशा कंडोम यूज़ कर।  

क्या पीरियड्स के ठीक बाद प्रेगनेंसी हो सकती हैं? 

अब आपके मन में सवाल होगा कि ठीक है, चलो, पीरियड्स के दौरान नहीं लेकिन पीरियड्स के ठीक बाद अगर बिना कंडोम के सेक्स किया तो, तब क्या होगा? अध्ययन बताते हैं कि पीरियड्स के तुरंत बाद प्रेगनेंसी हो सकती है यानी कि यहां भी मामला जमा नहीं पुत्तर जी। 

प्रत्येक 28 से 30 दिनों में होने वाले एक सामान्य चक्र में प्रजनन क्षमता (fertility window) आमतौर पर 11वें दिन और 21वें दिन के बीच होती है और स्पर्म 5 दिनों तक जीवित रह सकते हैं। ऐसे में अगर पीरियड्स 5 से 7 दिनों तक रहता है, और आप उसके ठीक बाद सेक्स करते हैं, तो आप अपनी प्रेगनेंसी के करीब पहुंच सकते हैं। 

क्या पीरियड्स के आखिरी दिन प्रेगनेंसी हो सकती हैं? 

पुत्तर जी, आपके मन में ये सवाल आए, उसके पहले ही मैं बता देती हूं कि अगर पीरियड्स आना 6वें दिन बंद होता है और आप 7वें दिन सेक्स करते हैं, और 11वें दिन ओव्यूलेट करते हैं, तो संभव है कि 6वें दिन से स्पर्म फर्टिलाइजेशन के लिए फैलोपियन ट्यूब में मौजूद होंगे। ये बिल्कुल किसी सिपाही की तरह आपके पार्टनर के फैलोपियन ट्यूब में मिलेंगे आपको! 

कुल मिलाकर बात ऐसी है कि कंडोम ना पहनने का बहाना नहीं चलेगा और हां, गर्भनिरोधक इस्तेमाल ना करने का बहाना भी नहीं चलेगा। और हां, बिना कंडोम सेक्स करने पर भी मैंने अपना ज्ञान दिया है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हो। और एक बात पुत्तर - पीरियड्स के टाइम बिना कंडोम के सेक्स करने से इन्फेक्शन के चांस हो सकते हैं।  

पर याद रखना - हर एक महिला का ओव्यूलेशन चक्र अलग-अलग हो सकता है इसलिए यहां केवल संभावना दी गई है कि आप किस दौरान प्रेगनेंट हो सकती हैं। 

कोई सवालहमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएमके साथ उसे साझा करें या हमारे इनबॉक्स में पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>