आंटी जी

क्या आपको कोई सवाल पूछने में झिझक महसूस हो रही है? लव मैटर्स की यौन विशेषज्ञ आंटी जी आपके हर सवाल का जवाब देंगीI

All stories

क्या सार्वनजिक जगह पर चुम्बन गलत है?

मैंने अपने बॉयफ्रेंड को सार्वजानिक स्थान पर किस कर दियाI वो थोड़ा शर्मीला है, तो उसकी हवा खिसक गयीI क्या सार्वजनिक जगह पर प्यार दिखाना इतना गलत है?

क्या महावारी वाला खून नुकसानदायक होता है?

मेरे पूरे परिवार को लगता है की माहवारी एक बहुत खराब चीज़ हैI वो भी सबसे ज़्यादा ऐसा सोचने वाली हैं मेरी चाची और मेरी सौतेली बहनI

मेरा ज़रूरत से ज़्यादा हक़ जताने वाला बॉयफ्रेंड- उफ़ !

मैं दो साल से बेहद खुशनुमा रिश्ते में हूँ. हमने साथ में बहुत अच्छा समय गुज़ारा है - वो मुझसे बहुत प्यार करता है, बहुत सरल और मीठी बोली बोलता है और मेरा बहुत ध्यान भी रखता हैI बस समस्या एक ही है, उसे मेरा अपने दोस्तों के साथ, खासकर लड़कों के साथ गुलना मिलना बिलकुल पसंद नहींI

सेक्स में मज़ा नहीं, उसे शीघ्रपतन की समस्या है

मेरे बॉयफ्रेंड को शीघ्रपतन हो जाता हैI उसे सेक्स के बाद बुरा लगता है और शर्म आती हैI मैं उसे कुछ कहती नहीं लेकिन सच यही है की मैं भी इस बात से खुश नहीं हूँI क्या मैं इस बारे में कुछ कर सकती हूँ? जसलीन(27) पटियाला

आंटीजी, कहीं मैं गर्भवती तो नहीं हो गयी?

आंटीजी, मुझे लगता है शायद मैं प्रेग्नेंट हूँ। सच तो ये है की मैं उस दिन सेक्स करना ही नहीं चाहती थी, लेकिन उसने मुझसे बहुत मिन्नत की और मुझसे गलती हो गयी। अगर ये सच निकला तो मैं क्या करूंगी? मेरा परिवार पता नहीं मेरे साथ क्या करेगा और उस से पहले शायद मैं ही खुद की जान ले लूंगी। बबिता(19), फरीदाबाद

मेरा छोटा भाई पोर्न देखता है, क्या करूँ ?

आंटी जी, मुझे अभी हाल ही में पता चला है की मेरा 11 साल का छोटा भाई कंप्यूटर पर पोर्न देखता है। हम दोनों एक ही कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं और मैंने देखा की उसने कुछ पोर्न वेबसाइट देखी थी। क्या यह नार्मल है? मैं इस स्तिथि का सामना कैसे करूँ? आरती (19 ) बैंगलोर

क्या मेरा पति मेरी नौकरी में मेरी तरक्की कि वजह से असुरक्षित महसूस करता है?

मुझे हाल ही में मेरी नौकरी मैं प्रोमोशन मिला है और अब मैं अपने पति से ज़यादा कमाती हूँ। जब से मुझे यह खबर मिली है, तभी से मेरा पति मुझसे थोडा अलग-अलग रहने लगा है। क्या वो असुरक्षित महसूस कर रहा है?

मेरे चचेरे भाई का गले मिलना कुछ अजीब सा था- कहीं मैं ज़यादा तो नहीं सोच रही?

सवाल: आंटीजी मैं बड़ी असमंजस में हूँ, मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। आजकल मेरा चचेरा भाई जब मुझसे गले मिलता है तो कुछ अजीब सा लगता है। कुछ अलग...मैं क्या करूँ? शीतल, 19, जयपुर

मुझे वो पसंद है लेकिन वो अलग जाति का है

मुझे एक लड़का अच्छा लगता है, लेकिन वो मेरी जाति का नहीं है। मैंने हमेशा से सोचा था कि मैं अपनी जाति में ही शादी करुँगी - शायद बचपन से यही सिखाया भी गया था। लेकिन असल में मुझे ऐसे ही किसी लड़के कि चाह थी। अगर मैं उसके बारे में सीरियस हो गयी तो? प्लीज़ मुझे गाइड करिये आंटी जी - गुड्डी (20) अम्बाला

क्या द्विलिंगी (बाईसेक्सुअल) होना गलत है?

आंटीजी, मेरे कई लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं लेकिन हाल ही में मैंने अपने आपको लड़कों कि तरफ आकर्षित महसूस होते देखा है। उनके साथ फ़्लर्ट भी किया। ये सब क्या हो रहा है मेरे साथ? मैं समलैंगीक तो नहीं हूँ क्यूंकि मुझे लड़कियां भी पसंद हैं। क्या मैं द्विलिंगी यानि बाइसेक्सुअल हूँ? क्या ये गलत है? मदद करिये! प्रसून,(21) पुणे

मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मेरा दिल तोड़ दिया- मैं क्या करूँ?

मुझे अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार है। मुझे लगा वो भी मुझसे प्यार करता है। पिछले महीने, जब वो छुट्टियों से लौटा, उसने बताया कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। अब वो मुझे नज़रअंदाज़ करने लगा है। मेरा दिल टूट गया है। मैं क्या करूँ? साहिबा(22), उदयपुर

क्या मुझे अपने पति के साथ पोर्न विडियो देखना चाहिए?

आंटीजी, मैंने अपने पति को पोर्न फ़िल्म देखते हुए पकड़ा। उनका कहना था कि सभी पुरुष पोर्न देखते हैं। लेकिन मुझे वाकई धक्का पहुंचा.मुझे क्या करना चाहिए? उनका तो ये तक कहना था कि हमें साथ में पोर्न फ़िल्म देखनी चाहिए। मुझे ये आईडिया अच्छा तो नहीं लगा पर आप बताइये क्या मुझे ऐसा करना चाहिए? आरती, 23 वर्ष, पटना