यदि आप ओवुलेशन के समय के आसपास किसी पुरुष के साथ सेक्स करती हैं, तो आप गर्भवती हो सकती हैं। यदि आप गर्भावस्था से बचना चाहते हैं, तो ओवुलेशन के समय असुरक्षित संभोग न करें।
गर्भपात के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप गर्भावस्था के किस चरण में हैं। कुछ महिलाओं के लिए यह इतनी जल्दी होता है कि उन्हें पता भी नहीं चलता कि वे गर्भपात से पहले गर्भवती थीं।
आपके पीरियड्स मिस होने से पहले भी आपको कभी-कभी गर्भावस्था के कुछ शुरुआती संकेत मिल सकते हैं। लेकिन गर्भावस्था के कई शुरुआती लक्षण कभी-कभी पूर्व प्रे-मेंस्ट्रुअल लक्षण ( पीएमएस) के समान भी हो सकते हैं।
संभोग करना- सीधी सपाट भाषा में इसे सेक्स करना कहते हैं- जब आप किसी लड़के के तनाव में आए हुए लिंग को अपनी योनि में प्रवेश कराती हैं। यदि आप एक महिला हैं तो इस लेख में आपको एक पुरुष के साथ यौन संबंध बनाने के बारे में जानकारी मिलेगी।
आपने किसी गर्भनिरोधक का प्रयोग किए बिना सेक्स किया है, जब की आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं। या आप समझती हैं कि आपके द्वारा गर्भनिरोधक का प्रयोग करने में कुछ गड़बड़ी हो गई है - संभवतः आप गर्भनिरोधक गोली लेना भूल गयीं या कण्डोम फट गया हो।
गर्भनिरोध इंजेक्शन, जिसे भारत में अंतरा (डीएमपीए) के नाम से भी जाना जाता है, यह महिलाओं को लेना होता है। इस इंजेक्शन में हार्मोन (प्रोजेस्टिन और एस्ट्रोजन) होते हैं जो आपके शरीर को अंडे बनाने से रोकता है और गर्भाशय ग्रीवा में बलगम (सर्वाइकल म्यूकस) को गाढ़ा करते है। गर्भनिरोधक इंजेक्शन गर्भावस्था को रोकने का एक तरीका है।
ट्यूबल बंधाव या ट्यूबेक्टॉमी की एक स्थायी गर्भनिरोधक विधि है। इसे महिला नसबंदी के रूप में भी जाना जाता है। यह गर्भावस्था को रोकने के लिए एक अपरिवर्तनीय, शल्य प्रक्रिया है।
यह पुरुष गर्भनिरोधक का एक स्थायी तरीका है। नसबंदी एक शल्य प्रक्रिया है जिसमें शुक्राणु (स्पर्म) ले जाने वाले अंडकोश की छोटी नलियों को काट दिया जाता है जो शुक्राणु को स्त्री के गर्भाशय में एंट्री कराते हैं और गर्भाधान का कारण बनता है।
हम जानते हैं कि जब भी लॉकडाउन ख़त्म होगा आपके पास प्लान्स की एक लंबी सूची होगी! दोस्तों से मिलना हैं, डेट पर जाना है, जिगरी यार की बर्थडे मनानी है - लेकिन क्या आप वाकई यह सब कर सकते हैं? आईये हम डिटेल में बताते हैं ।
वह गोली, जिसे महिलाएं गर्भनिरोध के उपाय के रूप में रोज़ खाती हैं। मिश्रित गर्भनिरोधक गोलियों (कंबाइंड बर्थ कंट्रोल पिल्स) में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टिन नाम के दो हार्मोन होते हैं। ‘मिनी पिल’ या ‘प्रोजेस्टिन ओनली पिल’ में केवल प्रोजेस्टिन हार्मोन होता है।