All stories

गर्भनिरोधक इम्प्लांट- आपके सारे सवालों का जवाब

गर्भ निरोध
इस आर्टिकल में हम आपके उन सारे सवालों का जवाब देंगे जो आपको इंप्लांट - एक नए गर्भनिरोधक को लेकर हो सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं। इसको त्वचा (बांह) के नीचे लगते हैं इसलिए इसको सबकुटनेयस या सब डर्मल इम्प्लांट भी कहा जाता है।

सेक्स के दौरान 'परर्फोमेंस' से डरते हैं?

सेक्स करना
विक्की और ईशा की नयी नयी शादी हुई है और दोनों एक दुसरे के प्यार में पागल हैं। शादी से पहले उनके बीच एक खूबसूरत रिश्ता था और उन्होंने कुछ महीनों तक डेट भी किया था। लेकिन शादी के बाद दोंनो की लाइफ में एक स्ट्रेस है - विक्की को पहली रात यानि सुहागरात वाले दिन सेक्स के दौरान इरेक्शन ही नहीं हुआ यानी विक्की का पेनिस खड़ा नहीं हुआ। ऐसा क्यों हुआ? ज़रा इस आर्टिकल में पढ़ते हैं डिटेल में थोड़ा।

अपना लिंग (पेनिस) कैसे नापें?

हमारा शरीर
बहुत से लोग अपने पेनिस के आकार या साइज़ के बारे में उत्सुक होते हैं और इसे मापना भी चाहते हैं। लेकिन सही तकनीक क्या है? क्या आपको ऊपर से नीचे तक मापना चाहिए? और चौड़ाई के बारे में क्या? क्या आपके मन में भी ये सवाल हैं? और क्या आकार वास्तव में मायने रखता है? हमारे पास आपके लिए इन सभी सवालों का जवाब है।

मीडिया हमारी शादियों में कैसे दखल देता है?

सुखद रिश्ते
क्या आप एक वैंपायर से शादी करना चाहते हैं? चॉकलेट सॉस के साथ अपने सेक्स लाइफ को ज्यादा रोमांचक बनाना चाहते हैं? हाल ही में की गई अध्ययनों के अनुसार मैगजीन और टीवी शो हमारी उम्मीदों पर हमसे ज्यादा प्रभाव डालते हैं। अब आप आधिकारिक रूप से मीडिया को इसके लिए दोष दे सकते हैं।

हम खुश कैसे रह सकते हैं - कुछ टिप्स!

प्यार एवं रिश्ते
भोजन, व्यायाम या फिर एक अच्छी किताब! जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हमें खुश करने वाली चीज़ों की। आपने कभी सोचा है कि जब हम अच्छा या खुश महसूस करते हैं, हमारे शरीर के अंदर क्या होता है? इस लेख में हम उन हॉर्मोन्स के बारे में बात करते हैं जो हमें अच्छा महसूस करने में मदद करते हैं, साथ ही साथ उन अन्य चीजें की जो आप खुश महसूस करने के लिए कर सकते हैं!

कैसे पता करें कि कोई समलैंगिक संबंध में रुचि रखता है?

यौन विभिन्नता
रघु को वरुण पसंद है। वरुण उसके जिम का एक लड़का है। जब वे वर्कआउट कर रहे होते हैं, तो वरुण भी उसे देखकर मुस्कुराता है और दोनों अक्सर हेल्दी डाइट, प्रोटीन शेक और यहां तक कि चुटकुलों के बारे में भी एक दुसरे को टिप्स देते हैं। रघु समलैंगिक/गे है और वह वरुण को रोमांटिक तरीके से पसंद करता है लेकिन क्या वरुण भी यही सोचता है? तो इस आर्टिकल में हम ऐसे हे रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए आपकी मदद के लिए कुछ टिप्स लाये हैं :

किसी नए रिश्ते में सेक्स के लिए कैसे पूछे?

सेक्स करना
संजना और राजीव बीते छः महीने से रिश्ते में है। संजना राजीव की ओर शारीरिक रूप से आकर्षण महसूस करती है। हालांकि संजना इस बात को लेकर श्योर नहीं है कि राजीव इस बारे में कैसे रिएक्ट करेगा? क्या वो जल्दबाज़ी तो नहीं कर रही? उसे राजीव से अपने मन की बात कैसे करनी चाहिए? संजना के दिमाग में बहुत सारे सवाल है तो चलिए उसके सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं।

सेक्स के लिए कैसे मना करें?

सेक्स करना
रितिका और करण अपनी मूवी डेट पर जोश से किस कर रहे थे जब करण ने उसकी जींस में हाथ डालना शुरू किया। उसे यह पसंद नहीं आया और उसने उसे रोकने की कोशिश की। करण ने शायद ये मान लिया कि क्योंकि उन दोनों ने किस करना शुरू कर दिया था, इसलिए वह सेक्स के लिए भी तैयार है। इस मामले में रितिका को क्या करना चाहिए? आइए इस लेख को पढ़ें और जानें:

‘ना' कैसे कहें?

प्यार एवं रिश्ते
अवंतिका साहिल की दोस्त है और उसकी क्लास में पढ़ती है। वे दोनों एक दूसरे के बहुत करीब हैं और हंसी मजाक करते रहते हैं लेकिन अवंतिका अब उसकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती है। साहिल उसे एक दोस्त के रूप में पसंद करता है लेकिन उसके लिए उसके मन में कोई और भावना नहीं है। अगर वह उसे मना करता है, तो वह एक दोस्त को खोने से डरता है। वह क्लास में उसका सामना कैसे करेगा? क्या आप भी ऐसी ही स्थिति में हैं? लव मैटर्स के पास रिश्ते के किसी भी पड़ाव पर ना कहने के कुछ अच्छे टिप्स हैं। चलो शुरू करें।

घर वालों को कैसे मनाएं?

प्यार एवं रिश्ते
रोहन और गौरी प्यार में हैं और एक साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं। वे अलग-अलग तरह के परिवारों से आते हैं और उनके माता-पिता उनकी अलग-अलग जातियों के कारण उनके रिश्ते का कड़ा विरोध करते हैं। वे शादी करना चाहते हैं लेकिन अपने परिवार में सभी को नाराज करने की कीमत पर नहीं। इस स्थिति में वे दोनों क्या कर सकते हैं? क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? आइए पढ़ते हैं।

सीरियस या टाइम पास - कैसे पता करें?

प्यार एवं रिश्ते
कई बार डेटिंग करना बहुत मुश्किल हो सकता है, खासकर जब यह तय करने की बात आती है कि दूसरा व्यक्ति क्या ढूंढ रहा है। जब रिश्ता ऑनलाइन शुरू होता है तो यह और भी पेचीदा करने वाला हो सकता है, जैसा कि अनय और शालिनी के मामले में हुआ। शुरू में सब ठीक था लेकिन कुछ टाइम बाद शालिनी के लिए यह समझना मुश्किल हो गया कि अनय इस रिश्ते में क्या चाहता है - क्या वो एक सीरियस रिश्ता चाहता है या सिर्फ टाइम पास कर रहा है। अगर आपके साथ ऐसा होता हो आप क्या करते? आईये लव मैटर्स के कुछ टिप्स नीचे पढ़ते हैं :

वो मुझे प्यार करता है या बस लाइक करता है?

प्यार एवं रिश्ते
रिया और अनुप एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और काफी अच्छे दोस्त भी हैं। वे एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं और सीक्रेट्स भी शेयर करते हैं। उनके दोस्त उन दोनों को चिढ़ाते हैं कि रिया और अनुप को शादी कर लेनी चाहिए। यहां तक कि रिया को भी लगता है कि अनुप उससे प्यार करता है लेकिन रिया को दोस्तों के जरिए पता चलता है कि अनुप उसे केवल पसंद करता है। तो, पसंद करने में और प्यार करने में क्या अंतर है?