सेक्स और प्यार के बारे में लाखों तथ्य मौजूद हैं। तो सबसे महत्वपूर्ण क्या हैं? हम प्यार, सेक्स और रिश्तों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी को आपके सामने ऐसे पेश करते हैं कि उन्हें पढ़ना आपके लिए आसान होI
रिया और अनुप एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और काफी अच्छे दोस्त भी हैं। वे एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं और सीक्रेट्स भी शेयर करते हैं। उनके दोस्त उन दोनों को चिढ़ाते हैं कि रिया और अनुप को शादी कर लेनी चाहिए। यहां तक कि रिया को भी लगता है कि अनुप उससे प्यार करता है लेकिन रिया को दोस्तों के जरिए पता चलता है कि अनुप उसे केवल पसंद करता है। तो, पसंद करने में और प्यार करने में क्या अंतर है?
20 साल का शुभम अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूंढना चाहता है लेकिन कहां से और कैसे शुरु करें, उसे इस बात का कोई आइडिया नहीं है। वह सही लड़की से कहां मिलेगा? वह उससे कैसे बात करेगा? क्या होगा अगर वह उसे पसंद ही न करे?? क्या ऐसा भी हो सकता है की उसको कभी कोई अपने पसंद की लड़की ही न मिले? क्या आपकी लाइफ में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है?
विकी और टीना की मुलाकात एक शादी के फंक्शन में हुई, जहां दोनों ने एक साथ काफी मस्ती की। घर पहुंचने के बाद विकी को एहसास हुआ कि उसे टीना बहुत अच्छी लगने लगी है लेकिन वह थोड़ा कंफ्यूज भी है। उसके मन में कई सवाल है - क्या टीना भी उसे पसंद करती है? या वह सिर्फ उसके साथ टाइम पास कर रही थी? चलिए विकी की मदद करते हैं कि वह कैसे टीना की फीलिंग के बारे में पता लगाए।
अगर आप चाहते हैं कि आपका कोई नया दोस्त, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बने तो आपको लोगों से बातें करनी होगी क्योंकि जब तक आप पहला कदम नहीं बढ़ाएंगे तब तक बात नहीं बनेगी। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप नये लोगों से बात कर सकें। तो चलिए शुरू करते हैं।
नरेश और प्रिया एक ही ऑफिस में काम करते हैं और एक दूसरे को पसंद भी करते है। नरेश प्रिया को कभी-कभार चिढ़ाता भी रहता है। आज प्रिया जब अपने ऑफिस से निकल रही थी, तब ही नरेश ने उससे कॉफी के लिए पूछ लिया। प्रिया ने नरेश से पूछा कि क्या यह डेट है। नरेश को कुछ समझ नहीं आया इसलिए उसे हां कह दिया मगर वो सारा टाइम यही सोचता रहा कि डेट क्या होता है; चलिए नरेश की मदद करते हैं और डेट क्या होता है, यह समझते हैं!
हर साल हजारों लोग शादी के लिए घर से भाग जाते हैं। हालांकि हर किसी के लिए भागने की वजह अलग-अलग हो सकती है लेकिन वक्त के साथ यह आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है।
पोर्नोग्राफी बहुत मजेदार हो सकती है और यह आपको उत्तेजित करने में भी मदद भी कर सकती है। लेकिन क्या यह महिलाओं के लिए अपमानजनक नहीं है? सॉफ्ट और हार्ड पोर्न में क्या अंतर है? आपको कैसे पता चलेगा कि कितना पोर्न देखना आपके लिए सही है? हम टॉप फाइव फैक्ट्स में इसी के बारे में पढ़ेंगे।
हर पुरुष को पूरी तरह स्वस्थ रहने के लिए उसके जननांगों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। लिंग या अंडकोष (वृषण) में किसी तरह की परेशानी, मौजूदा बीमारियों का लक्षण हो सकता है, जिसे अधिकांश पुरुष अक्सर शर्मिंदगी के कारण अनदेखा कर देते हैं। इस लेख में हम आपको लिंग और अंडकोष को स्वस्थ रखने के कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं।
बलात्कार भारत में महिलाओं के साथ होने वाला सबसे आम अपराध है। पिछले 20 सालों में बलात्कार के मामलों की संख्या दोगुनी हो गई है। लेकिन, कार्यकर्ताओं का मानना है कि बलात्कार की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। नीचे दिए गए पांच महत्वपूर्ण तथ्यों में बलात्कार के बारे में विस्तार से पढ़ें।
क्या आपने अपने लिंग/नाम में परिवर्तन किया है लेकिन स्कूल के उस पहचान पत्र कार्ड में अभी भी वही पुराना विवरण है? आप अपना नाम और लिंग कानूनी रूप से कैसे परिवर्तित करा सकते हैं? इस लेख में हम आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी देंगे।
'मैं दिन में 4 से 5 बार हस्तमैथुन करता हूं, क्या यह बहुत ज़्यादा है!', 'मैं रोज हस्तमैथुन नहीं करना चाहता हूं' 'हस्तमैथुन करने की इच्छा को कैसे कंट्रोल करें?' 'कितनी बार करने पर ज्यादा माना जाएगा?' अगर इनमें से आपके मन में कोई भी सवाल है, तो लव मैटर्स पर पढ़ें इससे जुड़े कुछ उपयोगी टिप्स और ट्रिक्स।
हाल ही में हुए ब्रेकअप के बाद क्या आप अपने एक्स-पार्टनर से डर रहे हैं? डर है कि वह आपको धमकाएगा/ धमकाएगी या फिर आपकी निजी फोटो को लीक कर देगा/ देगी? हालाँकि ब्रेकअप या रिश्ते का टूटना कभी भी सुखद नहीं होता है, जब चीज़ें इतना बदसूरत मोड़ ले लेती हैं, तो उससे पैदा हुई नकारात्मकता आपको स्थायी नुक्सान पहुंचा सकती है। आपके साथ ऐसा ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लाये हैं।