Woman and man holding condom
© Love Matters

सेक्स करने के तरीके - क्या सुरक्षित, क्या असुरक्षित?

सेक्स करना जीवन का एक बहुत शानदार भाग है पर इसमें जोखिम भी है। इसमें एचआईवी या दूसरे यौन संचारित रोग लगने या फै़लाने का जोखिम है।

 और गर्भ धारण करने का या अपनी साथी को गर्भवती करने का भी जोखिम है, वह भी तब जब आप ऐसा न करना चाहते हों। तो सुरक्षित सेक्स से हमारा क्या तात्पर्य है?

व्यक्ति अपने सेक्स को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, इसमें उनकी मदद करने के लिए नीचे एक सारणी दी गई है जिसमें सेक्स के विभिन्न तरीके व उनसे जुड़े यौन संचारित रोग या अनचाहे गर्भ के लिए जोखिम बताए गए हैं। यहाँ बताए गए जोखिम तब के लिए हैं जब व्यक्ति सुरक्षा जैसे कण्डोम, डेंटल डैम या गर्भनिरोधन का प्रयोग नहीं करते हैं।

बेशक, यहाँ बताए गए यौन संपर्क के प्रकारों के अलावा अन्य कई प्रकार के यौन संपर्क होते हैं - हर संभावना को विस्तार से बताना बहुत अधिक हो जाएगा। पर इस बात को हमेशा ध्यान में रखा जा सकता है की यदि शुक्राणु, योनिद्रव्य या रक्त, साथी के श्लेष्मा परत - अर्थात योनि, लिंग के सिरे या मुख के संपर्क में आते हैं तो एचआईवी या दूसरे यौन संचारित रोग लगने या फैलाने का जोखिम होता है।

चूमना

जीभ का इस्तेमाल करते हुए चूमना अपने साथी के जीभ, होंठ एवं मुख को अपने जीभ एवं मुख से छूना एचआईवी के लिए सुरक्षित

अन्य यौन संचारित रोगों के लिए सुरक्षित

यदि व्यक्ति या उनके साथी को मुख में यौन संचारित रोग है तो गोनोरिया, सिफ़लिस, कैंडिडा या हिपेटाइटिस-बी लगने या फैलाने का थोड़ा जोखिम है।

गर्भधारण के लिए सुरक्षित

मालिश या मसाज करना

सहलाना एक दूसरे के शरीर को सहलाना या मालिश या मसाज करना, कदाचित, मालिश का तेल इस्तेमाल करके एचआईवी के लिए सुरक्षित
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए सुरक्षित

गर्भधारण के लिए सुरक्षित 

यदि कोई व्यक्ति मालिश के बाद सेक्स करें तो ध्यान रखें की कण्डोम तेल के संपर्क में न आए। तेल कण्डोम को खराब कर सकता है।

स्वयं के साथ या परस्पर हस्तमैथुन करना

स्वयं को या साथी को चरमआनन्द देने के लिए लिंग या टिठनी को तीव्र या फिर हल्के हाथ से मलना  आमतौर पर एचआईवी के लिए सुरक्षित

आमतौर पर अन्य यौन संचारित रोगों के लिए सुरक्षित
आमतौर पर गर्भधारण के लिए सुरक्षित

 

यदि शुक्राणु, माहवारी का रक्त या योनिद्रव्य एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के योनि या गुदाद्वार के संपर्क में आ जाए तो एचआईवी या अन्य यौन संचारित रोग लगने या फैलाने या गर्भधारण का थोड़ा जोखिम हो सकता है।
नज़्दीकी संपर्क से प्यूबिक लाइस एवं स्केबीज़ रोग लगने का जोखिम है।

ड्राई हम्पिंग

यौन आनन्द के लिए कपड़े पहन कर या बिना अपने शरीर को साथी के शरीर के बहुत समीप लाना, तीव्र या फिर हलका दबाव देना या साथ मलना  एचआईवी के लिए सुरक्षित

अन्य यौन संचारित रोगों के लिए सुरक्षित
यदि कपड़े न पहने हों तो प्यूबिक लाइस एवं स्केबीज़ रोग लगने का जोखि़म है।

गर्भधारण के लिए सुरक्षित

लिंग एवं योनि में संपर्क(संभोग के बिना)

एक दूसरे के यौनांगों को बहुत समीप लाना, तीव्र या फिर हलका दबाव देना या साथ मलना  एचआईवी के लिए सुरक्षित - जबतक शुक्राणु या प्री-कम (उत्तेजना होने पर वीर्यपात से पहले लिंग से निकलने वाला साफ़ तरल द्रव्य) योनि में प्रवेश न करे।
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित
गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस, स्केबीज, जनाइटल वॉर्ट, हिपेटाइटिस-बी और हरपीज़ लगने या फैलाने का जोखिम है।
गर्भधारण के लिए सुरक्षित
जबतक शुक्राणु या प्री-कम योनि में प्रवेश न करे।

योनि एवं योनि में संपर्क

एक दूसरे की योनि को बहुत समीप लाना, तीव्र या फिर हलका दबाव देना या साथ मलना एचआईवी के लिए सुरक्षित - जबतक योनि द्रव्य एक दूसरे की योनि में न जाए।

अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित
गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस, स्केबीज, जनाइटल वॉर्ट, हिपेटाइटिस-बी और हरपीज़ लगने या फैलाने का जोखिम है।
गर्भधारण के लिए सुरक्षित

लिंग एवं लिंग में संपर्क

एक दूसरे के लिंग को संर्पक में लाना, तीव्र या फिर हलका दबाव देना या साथ मलना एचआईवी के लिए सुरक्षित - जबतक एक व्यक्ति के शुक्राणु या प्री-कम दूसरे व्यक्ति के मूत्रमार्ग में न जाए।
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित
गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस, स्केबीज, जनाइटल वॉर्ट, हिपेटाइटिस-बी और हरपीज़ लगने या फैलाने का जोखिम है।
गर्भधारण के लिए सुरक्षित

लिंग को योनि में डालना

वीर्यपात या चरमआनन्द हो या न हो एचआईवी के लिए असुरक्षित
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित
गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस, स्केबीज, जनाइटल वॉर्ट, हिपेटाइटिस-बी और हरपीज़ लगने या फैलाने का गम्भीर जोखिम है।

गर्भधारण के लिए असुरक्षित

लड़की पर मुख मैथुन

मुख एवं जीभ से योनि एवं टिठनी को उत्तेजित करना। एचआईवी के लिए सुरक्षित - जबतक लड़की को मासिक धर्म न हो रहा हो।
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित - यदि लड़की का मासिक धर्म न हो रहा हो तब भी नज़्दीकी संपर्क के कारण गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस, स्केबीज, जनाइटल वाॅर्ट, हिपेटाइटिस-बी और हरपीज़ लगने या फैलाने का जोखिम है।
गर्भधारण के लिए सुरक्षित

लड़के पर मुख मैथुन

मुख एवं जीभ से लिंग को उत्तेजित करना। एचआईवी के लिए सुरक्षित - जबतक मुख में वीर्यपात न हो। क्योंकि तब यह मुख मैथुन करने वाले के लिए असुरक्षित हो जाता है।
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित
गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस या हरपीज़ लगने या फैलाने का जोखिम है।
गर्भधारण के लिए सुरक्षित

गुदा मैथुन

 गुदा द्वार में लिंग का प्रवेष एचआईवी के लिए असुरक्षित

अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित

 

गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस, स्केबीज, जनाइटल वॉर्ट, हिपेटाइटिस-बी और हरपीज़ लगने या फैलाने का गम्भीर जोखिम है।

गर्भधारण के लिए सुरक्षित

गुदा द्वार पर मुख का इस्तेमाल करना

जीभ या मुख से गुदा द्वार को उत्तेजित करना एचआईवी के लिए सुरक्षित - जब तक गुदा मैथुन या पाइल्स के कारण गुदाद्वार से रक्त स्राव न हो रहा हो।
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित
गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस, स्केबीज, जनाइटल वॉर्ट, हिपेटाइटिस-बी और हरपीज़ लगने या फैलाने का जोखिम है।

गर्भधारण के लिए सुरक्षित

विद्ड्राअल विधि

संभेग करना पर वीर्यपात से तुरन्त पहले लिंग को योनि से बाहर निकाल लेना। एचआईवी के लिए असुरक्षित
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए असुरक्षित
गोनोरिया, क्लेमीडिया, सिफ़लिस, स्केबीज, जनाइटल वॉर्ट, हिपेटाइटिस-बी और हरपीज़ लगने या फैलाने का गम्भीर जोखिम है।

गर्भधारण के लिए असुरक्षित

दर्द से यौन आनन्द का अनुभव करना

पीड़न- परपीड़न (सेडोमैसकिज़म) दूसरों को पीड़ा देकर या किसी अन्य व्यक्ति पर हावी होकर यौन आनन्द प्राप्त करना - परपीड़ारति (सेडिज़्म)
स्वयं पीड़ा पाकर या दूसरों के स्वयं पर हावी होने पर यौन आनन्द प्राप्त करना - स्वपीड़न रति (मैसकिज़म) एचआईवी के लिए सुरक्षित

अन्य यौन संचारित रोगों के लिए सुरक्षित

गर्भधारण के लिए सुरक्षित

यदि कहीं रक्तस्राव या कटे फटे न और सारे उपकरणें को इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह साफ़ किया जाए तो यह सुरक्षित है।

सेक्स खिलौनों (टॉय) का इस्तेमाल

सेक्स के लिए खिलौनों जैसे लिंग का प्रतिरुप (डिल्डो) या कम्पन पैदा करने वाले उपकरण (वाइब्रेटर) का उपयोग करना एचआईवी के लिए सुरक्षित
अन्य यौन संचारित रोगों के लिए सुरक्षित

गर्भधारण के लिए सुरक्षित
 यदि एक व्यक्ति के उपयोग के बाद दूसरे व्यक्ति के इस्तेमाल के लिए सारे उपकरणें को अच्छी तरह साफ़ किया जाए तो यह सुरक्षित है। डिल्डो या वाइब्रेटर पर कण्डोम का प्रयोग भी किया जा सकता है। दूसरे व्यक्ति के इस्तेमाल करने से पहले कण्डोम बदल किया जाना चाहिए।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
anti ji .mai 24 barsa kihu mai apne bf ke sath sex larti hu yo bf ka sparm jaldi aajati hair . axa se enjoy nahi karpati hu... koe salah dijiya ki bf dertak sex karte rage .
Kitni ladkiyo ke sath sex kar sakte hai .. Bina condom ke? Agar koi bhi hiv se pidit nhi to 10 ke sath bhi sex kiya to kuch nhi hoga na aunty ji ans me?
Hello anty ... Jb bhi mai sex krta hu to mera sperm 2 mint me nikl jata hai kya ye tym bht kam hai ya normal hai .. Pls tell me my sweet anty %%%% mai 21saal ka hu @@"
maine apne b.f k sex bht br bina condm k kra h goli le leti hu but is br hm jb bina condm k sex kiya to meri date thik se ni ari h matlb thoda thoda ho rha h jbki muje hr tym jada jada hota tha .plz help me mam koi broblm ki bt to nhi h
Aunty ji mai apni gf ki m.c jane ke 3 din baad bina condom ke sex kiya. Abhi ek mahina 4 din ho gaye uske mahvari nahi aayi hai, agar o pregnent ho jaye to use thik karne ki dawa bataye please aunty ji help me
agar kise ladki ne pehle se sex kiya hai aur me sirf uske back side me apna ling daalu wo bhe bina condom lagaye usse to kisi tarah ke bimari ya hiv ka khatra to nhi banega. aunty ji vistaar se samjhaye.
Beta! Yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv https://lovematters.in/en/news/hivaids-myths-busted https://lovematters.in/en/news/hivaids-top-five-facts
Mam Maine HIV ladki se condam se sex kiya aur bad me apna ling pani se wash kiya isme kitna risk hai plsee batana aur mere sir dard hota hai daily plse answer dena g
Beta! Yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv https://lovematters.in/en/news/hivaids-myths-busted https://lovematters.in/en/news/hivaids-top-five-facts
Mam me apni girl friend ke sath bina Condom ke sex karta hu. Or hum dono jaldi hi shaadi karne wale hai. Isse mujhe ya mere patnar ko koi problem to nhi hogi plz plz help me sir
Auntyji.mere sadi apne bf se na hoker kisi or se ho rhi h pr m apne bf.ke sth 7 month se relationship m hu or usne av tk bina condom ke mere sth sex kiya h to kya isse hiv ho skta h
Mam I am married mai sex karte samye oral sex karta hu but kabhi kabhi apni wife ke ling ko chhat hu kya usa sae problem nhi nhi hogi plz mam suggests
Hastmaithun ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain. jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/en/news/i-could-masturbate-anytime-anywhere https://lovematters.in/en/resource/masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi pregnancy ka khatra ho to please us waqt emergency contraception goli lena sensible hoga. Rahi baat HIV ya STD ki, so who thoda mushkil hai, lekin jaise hee pata chale ki condom phat chukka hai so fauran hi withdraw hona bahut hi zaroori hai. HIV ke khatre se fauran bachne ke liye PEP naam ki ek kism ki dawa bhi hai lekin woh sirf kuch hee sarkaari aspatalon mein uplabdh hoti hai. Be safe. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi pregnancy ka khatra ho to please us waqt emergency contraception goli lena sensible hoga. Rahi baat HIV ya STD ki, so who thoda mushkil hai, lekin jaise hee pata chale ki condom phat chukka hai so fauran hi withdraw hona bahut hi zaroori hai. HIV ke khatre se fauran bachne ke liye PEP naam ki ek kism ki dawa bhi hai lekin woh sirf kuch hee sarkaari aspatalon mein uplabdh hoti hai. Be safe. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Mene apni Gf k saath sex kiya he aur uska MC v aa gya he. To kya MC aa jaane ka matlab ye he ki Pregnency ki koi baat nahi he? Plz bataaiye kya MC k aa jaane k baad v kisi ke garv me BACHCHAA reh skta he?
Ji haan, bilkul ho saktaa hai. Ap pregnancy tests karke ye pataa lagaa sakte hain: https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Mam maine aaj tak sex nhi kiya h but jaldi hi krne wala hu to kya aap iske liye mujhe koi safe tarike bata skte h ki me kaise condom pehnu aur apni gf k sath sex k time kya kya baat dhyan me rkho kyuki uska bhi first time h jis se ki wo pregnant na ho
Bete ayaan, Sabse pehle sex ke liye dono logo ki aapsi sehmati ka hona anivarya hai, saath hee kisi bhee sabkramn aur pregnancy ke khatre se bachne ke liye kisi aur tarike ke mukable condom ka istemal hee easy aur safe tarika hai. Aur ab pehli baar sex kartaye samaye kya karna hai kya nahi karna hai, aur first sex ko kese theek tarah se kiya jaye is bare mein aap yaha detail mein padh lijieye : https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts Aur yeh bhee: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Actually yeh poori tarah se na, ladki ki mahavari pe depend hota hai, yadi woh bilkul nirdharit hai ya nahin jiski vajah se bohot hi risk ka kaam bhi hai. Yadi aap bina kisi protection ke ya bina surakhsha ke sex ki soch rahe hai toh shayad aap un dino ki baat kar rahe hain jin mein bachcha rukna mushkil hai. Yeh ho toh sakta hai lekin yeh poori tarha se surakshit nahin mana jaata hai. Yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarike ke mukaable Condom ka istemal hi easy aur safe tarika hai https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum