मेरी कहानी

यहाँ लव मैटर्स के पाठक अपने अनुभव लोगों से साझा करते हैं - दिल टूटने से लेकर एक नया रिश्ता जुड़ने तकI अपनी कहानियों को बेझिझक हमसे साझा करेंI 

Do you have a love story or a story in Hindi (Hindi kahani) to share? For any story in Hindi, please write to us below in the comment section. For more stories in Hindi (Hindi Kahaniyan), click here

 

All stories

मैंने उसको किस किया, उसने नहीं रोका और फिर!

एक साथ काम करने वाले कबीर और समीरा शराब के नशे में एक दूसरे को चूम बैठे थे। दूसरे दिन पिछली रात की घटना याद कर समीर हवा में उड़ रहा था। उसे अपने और समीरा के बीच बात आगे बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही थी लेकिन चीज़ों ने अनचाहा मोड़ ले लिया। कबीर ने लॉ डेवलपमेंट (पीएलडी) के सहयोगियों से अपनी कहानी कुछ इस तरह बयां की-

इस साल की Good Newwz

तो ये साल जाते जाते Good News दे ही गया! जी हां हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और किआरा आडवाणी ने जो Good Newwz दी है, उसकी! और एक गुड न्यूज़ हमारी तरफ से भी हैं.

लव, डेट और धोखा!

स्वाति की पहली डेट थी और उस दिन वो बहुत उत्साहित थीI आज उसने अपनी सबसे पसंदीदा ड्रेस पहनी थी। लेकिन जब आरव आया और उसने स्वाति का कंधा थपथपाया तो वह बहुत तेजी से भागी। क्यों? जानने के लिए आगे पढ़ेI

मैंने कंडोम निकाला और वो रो पड़ी!

निशा ने अनीश को बताया था कि वो सिर्फ़ उसी व्यक्ति के साथ सेक्स करेगी जो जीवन भर उसका साथ देने का वादा करेगा। क्या अनीश सात जन्मों के बंधन के लिए तैयार थे? उन्होंने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा की।

मैंने उसे किस करने के लिए कहा और वह गायब हो गया!

काव्या के दोस्तों ने उससे कहा कि उसकी और अक्षय की जोड़ी अच्छी लगती हैI लेकिन जब काव्या ने अपने दोस्तों की सलाह पर अमल करके अक्षय  के आगे दोस्ती का प्रस्ताव रखा तब वो हुआ जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। काव्या ने पार्टनर्स इन लॉ डेवलपमेंट (पीएलडी) के साथ अपनी कहानी साझा की।


उस अज़नबी का शुक्रिया जिसने मेरी दिवाली ख़ास बना दी

क्या आप जल्द ही दिवाली पर घर जाने वाले हैं? अगर हां तो इस कहानी को पढ़िए। अगर आप नहीं भी जा रहे हैं तो दिवाली में घर आने की यात्रा की यह कहानी आपके अंदर एक नयी उमंग भर देगी।

डॉक्टर को मालूम था कि हम शादीशुदा नहीं हैं !!

सुमन और अभय 22 और 24 साल के थेI इस उम्र में उन्होंने बच्चे के बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। लेकिन जब सुमन को पीरियड नहीं आया तो गर्भपात कराने की नौबत आ गयी। लेकिन क्या बिना शादी किए गर्भपात कराना संभव था? उन्हें ठीक ठीक मालूम नहीं था। सुमन और अभय ने सोचा कि डॉक्टर के सामने ऐसे पेश आएंगे जैसे शादीशुदा हों। उन्होंने लव मैटर्स इंडिया के साथ अपनी कहानी साझा की।

मां दुर्गा ने हमें मिलाया

यह साल का ऐसा समय होता है जब चारों ओर डांडिया और दुर्गा पूजा की धूम रहती है। हर तरफ भक्ति, संगीत और उत्साह का माहौल रहता है। लव मैटर्स इंडिया आपके लिए एक ऐसी प्यारी सी कहानी लेकर आया है जो कोलकाता के दुर्गा पूजा में शुरू हुई। क्या पता आज रात दुर्गा पंडाल में आपको भी कोई मिल जाए।

चार बजे के बाद कॉल करना, अभी मेरी सेक्रेटरी सुन रही है...

जब अमांडा गर्भपात के लिए डॉक्टर के पास गईं तो उसने साफ़ मना कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि फिलीपींस में गर्भपात पर प्रतिबंध है। लेकिन अमांडा को डॉक्टर ने जो पर्चा थमाया उस पर लिखा था- 4 बजे के बाद मुझे फोन करना। लव मैटर्स आज आपके लिए फिलीपींस की एक ऐसी कहानी लाया है जहां डॉक्टर अपनी जान को ज़ोखिम में डालकर महिलाओं का सुरक्षित गर्भपात करते हैं।

गर्भ समापन कराना मेरी अपनी मर्ज़ी थी ...फ़िर भी '

वही हुआ जो मैं चाहती थी। यह मेरी ही मर्ज़ी थी। फिर भी मुझे अपराधबोध होता है। लव मैटर्स इंडिया आपको दक्षिण कोरिया की दो ऐसी महिलाओं की कहानी बताने जा रहा है जिन्होंने अपनी मर्ज़ी से गर्भ समापन कराने के बाद अपराधबोध महसूस किया और इसे दुनियाभर की महिलाओं के साथ साझा किया।

घर पर गर्भपात करने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठी 

उस दिन एलिजाबेथ ने भी वही किया जो उनसे पहले कई महिलाओं ने किया होगा- घर पर गर्भपात करने की एक ख़तरनाक कोशिश। अगर उनके देश में गर्भपात वैध होता तो उन्होंने यह कदम कभी नहीं उठाया होता। लव मैटर्स इंडिया आपको अर्जेंटीना की एलिजाबेथ की कहानी बताने जा रहा है। हालांकि एलिजाबेथ की ही तरह दुनिया के हर कोने में बहुत सी महिलाएं इस तरह का ख़तरनाक कदम उठाती हैं।

सब कुछ अच्छा था, लेकिन फ़िर भी मैंने अपने साथी को धोखा दिया?

अनमोल एक बेहद स्थिर रिश्ते में था, फ़िर भी उसने अपने पार्टनर को धोखा दियाI तो क्या उसके दिल में प्यार ख़त्म हो गया था या फ़िर इसकी वजह बोरियत थी? इस बारे में और जानने के लिए पढ़ें उसकी कहानी उस ही की ज़बानी