बेहतर सेक्स के लिए एक सलाह! हथेली शरीर का एक संवेदनशील हिस्सा है। प्यार से छूए जाने पर एक अनोखे से अपनेपन का एहसास होता है। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
वल्वा
वल्वा वह सब यौनांग हैं, जो की, महिला के शरीर से बाहर हैं, उनकी टांगों के बीच में।
1. मॉन्स प्यूबिस
2. मूत्रद्वार (यूरिथ्रल ओपनिंग)
3. योनि द्वार (वेजाइनल ओपनिंग)
4. टिठनी (क्लिटारिस)
5. बाहरी होंठ (आउटर लेबिया)
6. भीतरी होंठ (इनर लेबिया)

चित्र: वल्वा
स्वयं देखें
क्या आप जानती हैं की वल्वा कैसी दिखती है? एक आइने की मदद से आप वल्वा को अच्छी तरह से देख व महसूस कर सकती हैं, की उसके विभिन्न अंग, कैसे दिखते या महसूस होते हैं।
- यह सुनिश्चित कर लें की आप अकेली हैं और कोई इस वक्त, अंदर नहीं आ जाएगा। ’किसी तकिए का टेक लगा कर ऐसे बैठिए ताकी दोनों टांगों के बीच का हिस्सा खुल जाए या आइने से नज़र आए। आइना लीजिए, और अपनी योनि के बाहरी होंठ को थोड़ा खींच कर अलग करके अब आप आइने में उसकी छवि देख सकतीं हैं।
- ध्यान से देखने के अलावा, योनि (वजाइना) को महसूस भी कर सकतीं हैं।
हो सकता है किसी लड़की या महिला को अपनी योनि के बाहरी होंठ, भीतरी होंठ या टिठनी न दिखाई दे। यदि वे याद करें तो हो सकता है की एक विशिष्ट प्रथा में उनके बचपन में उनका परिच्छेदन किया गया हो। ’हालांकि ,ये प्रथाएं, भारत में इतनी प्रचलित नहीं हैं, फि़र भी, यह कुछ समाजों में की जाती हैं और कई देशों में आज तक मानी जाती हैं।
महीला परिच्छेदन (फीमेल जनाइटल कटिंग) महीला के जननांगों पर क्या असर करता है, महिला परिच्छेदन भाग देखें।
यह जानकारी क्यों ज़रुरी है?
अपने शरीर के बारे में जानकारी होना, दोनों ज़रुरी और उपयोगी है। इसी से आप पूरी तरह जान पाएंगीं की आप कैसी दिखती हैं।
आप यह भी जान पाएंगीं की आपको क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। अतः सेक्स के समय अपने साथी को बता सकतीं हैं की उन्हें क्या पसंद है।
कोई भी दो लड़कियाँ या महिलाएँ एक जैसी नहीं होतीं, अतः उनके वल्वा या जननांग नीचे दिए गये चित्रों से अलग दिख सकते हैं:

![]()

