लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

अरेंज्ड मैरिज में खुश

"मेरे पति से मेरा परिचय ईमेल के ज़रिये हुआ, हमारी पहली मुलाकात skype पर हुई और उसके दो महीने बाद हम शादी के बंधन में बांध चुके थे," दिव्या ने बताया।

दिव्या की शादी उनके पिता के किसी मित्र की पहचान के लड़के के साथ दो साल पहले हुई थी। उनके अनुसार अरेंज्ड मैरिज दुनिया की सबसे रोमांटिक चीज़ तो नहीं, लेकिन ये फैसला उनकी ज़िन्दगी का सबसे अच्छा फैसला साबित ज़रूर हुआ है।

लड़के हस्तमैथुन कैसे करते हैं

कई लड़के हस्तमैथुन करते हैं। जब आप हस्तमैथुन करते हैं तो अपने लिंग को हाथ में या उंगलियों के बीच पकड़कर उसे आगे-पीछे हिलाते हैं। जब तक और्गैज़्म या चरम आनंद महसूस न हो तब तक आप ऐसा कर सकते हैं। जब ऐसा होता है तो आपके लिंग से वीर्यपात हो जाता है।

इसे आज़माएं
अपने लिंग को हाथ में या उंगलियों के बीच पकड़ें। लिंग को आगे-पीछे करें। जब उत्तेजना महसूस होने लगे तो गति और दबाव को बढ़ाते-घटाते रहें, जब तक कि आपको और्गैज़्म या चरम आनंद न महसूस हो जाए।

हस्तमैथुन करने के कई तरीके हैं:

  • आप अपने लिंग-मुंड को आगे-पीछे हलके हाथ से या ज़ोर से सहला सकते हैं।
  • आप अपनी पूरी हथेली या केवल दो उंगलियों की सहायता से लिंग को अधिक या कम दूरी तक आगे-पीछे कर सकते हैं।
  • अपने हाथ या उंगलियों को आसानी से आगे-पीछे करने के लिए थूक या चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग कर सकते हैं।

क्या खतना हुआ है?
यदि आपका खतना हुआ है, तो आपके लिंग की आगे की चमड़ी नहीं होती और लिंग-मुंड हमेशा खुला रहता है। इससे कभी-कभार आपका लिंग-मुंड कम संवेदनशील हो जाता है। हस्तमैथुन करते समय थूक या चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग करने से इसे अधिक चिकना बनाया जा सकता है। अधिक उत्तेजना के लिए आप लिंग-मुंड के नीचे के घेरे को भी सहला सकते हैं।

कल्पना करना
हस्तमैथुन करते समय आपको उत्तेजित करने वाली बातों के बारे में कल्पना करना अच्छा लग सकता है। आप अपने पहने हुए कपड़ों से लेकर किसी खास व्यक्ति के बारे में या किसी रोमांचक कहानी के बारे में सोच सकते हैं। आप उन बातों की कल्पना भी कर सकते हैं जिन्हें आप वास्तव में अपने जीवन में कभी करना भी न चाहते हों।

माहावारी से जुड़ी गलत धारणाएँ: माहावारी के दौरान आप बहुत सारा खून गवाँ देते हैं। गलत। सामान्यतः एक महिला अपनी महावारी के दौरान सिर्फ ३-५ चम्मच खून ही खोती है। आगे पढ़ें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I