लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


यौनसंचारित रोग (एसटीडी)

असुरक्षित यौन संबंध बनाने के कारण हुए संक्रमण से यौनसंचारित रोग होते हैं। असुरक्षित यौन संबध का अर्थ, कंडोम के बिना किया जाने वाला सेक्स है।

कई यौनसंचारित रोगों का इलाज आसान है। लेकिन इसके लिए आपको उनका समय से इलाज कराना होगा। यहां, आपको यौनसंचारित रोगों के बारे में सभी जानकारी मिल सकती है।

क्या अंतर है - एसटीडी या एसटीआई?

यौनसंचारित रोग (एसटीडी) और यौनसंचारित संक्रमण (एसटीआई) में क्या अंतर है? आपको यौनसंचारित संक्रमण (एसटीआई) तब होता है, जब आप असुरक्षित सेक्स करते समय जीवाणु (बैक्टीरिया), विषाणु (वायरस) या परजीवी (पैरासाइट) द्वारा संक्रमित होते हैं। जब संक्रमण बढ़कर ऐसा रूप ले लेता है जिससे आपके लिंग या योनि से असामान्य स्राव होने जैसे लक्षण होने लगते हैं, तो कहा जाता है कि आपको यौनसंचारित रोग (एसटीडी) हो गया है।

आमतौर पर कहा जाए तो एसटीआई और एसटीडी में अंतर केवल लक्षण का है। दोनों ही स्थितियों में आप संक्रमित होते हैं और किसी दूसरे को संक्रमित कर सकते हैं। आसानी से समझने के लिए लव मैटर्स में हम एसटीडी शब्द का ही उपयोग करेंगे।

तीन प्रकार के यौनसंचारित रोग होते हैं- जीवाणुओं से होने वाले (बैक्टीरियल), विषाणुओं से होने वाले (वायरल) और परजीवियों से होने वाले (पैरसिटिक)।

कुछ प्रकार के संक्रमण, जैसे कि बैक्टीरियल-वेजिनोसिस और कैन्डिडा (फंगल संक्रमण) होने से यौनसंचारित रोग आसानी से पकड़ सकता है।

यदि आप किसी खास एसटीडी के बारे में अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो उस पर क्लिक करें। वहां आपको, यह कैसे होता है; इससे कैसे बचा जा सकता है; इसके लक्षण क्या हैं और इसकी जांच किस प्रकार कराई जाए एवं इलाज किस प्रकार किया जाए, आदि के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।

जीवाणुओं से होने वाले यौनसंचारित रोग (बैक्टीरियल एसटीडी) जीवाणुओं से होते हैं:  क्लैमिडिया गोनोरिया, सिफि़लिस।

विषाणुओं से होने वाले यौनसंचारित रोग (वायरल एसटीडी)  विशाणुओं से होते हैं। जननांगों पर होने वाले दाने (ह्यूमन पैपीलोमावायरस, एचपीवी) जननांगों पर छाले (हर्पीज़ सिम्प्लेक्स वायरस, एसएसवी-1, एसएसवी-2), पानी से भरे दाने (मोलस्कम कॉन्टेजिओसम), हेपिटाइटिस-बी, एचआईवी (जिससे एड्स होता है)।
परजीवियों से होने वाले यौनसंचारित रोग (पैरासिटिक एसटीडी): परजीवियों के कारण होते हैं: ट्राइकोमोनिएसिस, जननांगों के आस-पास जूएं, खुजली
 
दूसरे संक्रमण जिनके कारण यौनसंचारित रोग आसानी से लग सकते हैं: बैक्टीरियल वेजिनोसिस, कैन्डिडा (फफूंद के कारण होने वाला संक्रमण)। कुछ एसटीआई के बारे में सबसे अजीब बात यह है कि ये बिना किसी लक्षण दिखाई दिए भी आपके अंदर मौजूद हो सकते हैं, इसलिए आपको महसूस भी नहीं होता कि आपको संक्रमण है। लेकिन यदि आपको संक्रमण नज़र आते हैं, तो अपने डाॅक्टर या स्वास्थ्य सुविधा प्रदाता से उनकी जांच कराना ज़रूरी है।

महिलाओं में यौनसंचारित रोगों (एसटीडी) के आम लक्षण हैं:

  • पेशाब करते समय दर्द
  • सेक्स करते समय दर्द
  • आपके मासिक धर्म के बीच या सेक्स करने के बाद खून आना
  • योनि से पीले, हरे या खूनी रंग का स्राव
  • योनि से तेज बदबू
  • भगोष्ठ, वल्वा या योनि के आस-पास बालों में खुजली
  • गुदा से स्राव
  • जननांगों या गुदा के आस-पास फोड़े, घाव, दाने या छाले
  • पेट में दर्द

पुरुषों में यौनसंचारित रोगों के आम लक्षण हैं:

  • पेशाब या सेक्स करते समय दर्द
  • लिंग अथवा गुदा से स्राव (रिसाव)
  • जननांगों या गुदा के आस-पास फोड़े, घाव, दाने या छाले
  • एक या दोनों अंडकोषों में दर्द

यदि आपको कोई लक्षण नज़र आते हैं, अथवा आप समझते हैं कि आपको यौनसंचारित रोग हो सकता है (क्योंकि आपने असुरक्षित सेक्स किया है), तो इसकी अनदेखी न करें!

डाक्टर से मिलने के लिए समय लें या एसटीडी क्लीनिक जाएं।

यदि आप जल्दी इलाज शुरू कर देते हैं, तो अधिकांश यौनसंचारित रोग आसानी से ठीक हो जाते हैं। यदि इनका इलाज नहीं कराया जाता है, तो यौनसंचारित रोगों, जैसे क्लैमिडिया के कारण प्रजनन में असमर्थ (बांझपन) हो सकते हंै, अथवा ये (एचआईवी) जानलेवा साबित हो सकते हैं।

नीचे दिए गए यौनसंचारित रोगों के खास लक्षणों की जानकारी के लिए उन पर क्लिक करें।

क्लैमिडिया
गोनोरिया
सिफि़लिस
जेनिटल वार्ट्स
जेनिटल हर्पीज़
वाटर वार्ट्स
हेपिटाइटिस-बी
एचआईवी
ट्राइकोमोनिएसिस
प्यूबिक लाइस
स्कैबीज़
बैक्टीरियल वेजिनोसिस
कैन्डिडा

sawal

aunty ji agar kisi bina HIV sankramit girl k sath unprotected(bina condom ) anal sex kiya jaye to kya ladke ko STD ho sakta hai....

Arrey wah, yeh kya koi test

Arrey wah, yeh kya koi test question hai? Beta HIV alag cheez hai- ek laillaj virus aur std alag alag kism ke infection. SO yadi ladki ko HIV nahin hai toh HIV nahin hoga lekin yadi use koi bhi STD hai, toh STD hone ke chance hain... kafi chance hain, khass taur pe Anal sex mein kyounki woh jageh sookhi hai aur kabhi bhi khoon aa sakta hai, aur khoon mein is bacteria ki maatra bahut adhik hoti hai. Samjhe sir? Nahin toh yeh padh leejiye : http://goo.gl/1f5w9

hiv

aunty ji mene unsef sex se hone wali bimari ke bare me padha he... un sabhi ka elak ho sakta he . or vo thik bhi ho sakti he par one and only ADAS jo kbhi thik ni ho sakta he kiya ye sahi bat he

haan beta yeh takreeban sahi

haan beta yeh takreeban sahi baat hai. Std mein ek kism ka infection hai, herpes. Yeh ek gupt rog hai jisko aap control kar saktey hain leking shareer se nikal nahinsaktey, aata jaata rehta hai aur kafi takleef bhi deyta hai. varna baki zyadatar STI ka ilaaj hai. haan yadi phir se unsafe sex karienge toh yeh phir se lag jaata hai... yeh bhi satya hai.
Aap itna padhte hain yeh bahut achchi baat hai.

My own Problem.

I am a known Diabetic, Age 54. Belong to a affluent class. For past almost a year, I am facing a problem with the erection of my penis. I know its due to less circulation of blood due to Diabetes. What to do? Recently I have noticed a little paste kind of a White deposits under my fore-skin. I t occures quite often & Then the pennis has a eatching. I clean this every day while bathing with soap & Water with Dettol mixed in it. The Hole at the foreskin has narrowed down so much that the Penis cannot come out now. If it comes, the foreskin around the hole gets torned and if Urine is passed, pains. I am quite disturbed. Whats This? I am a perfect Monogamist. Never had Sex with anyone else than my wife. We are pretty happy otherwise. Please guide.... Nagpur.

Diabetes and sex

Indeed, medical problems do have an impact on our sex  life. But first, I applaud you for understanding your body so well and keeping it healthy, the cleaning up of the deposit under the foreskin- smegma, it is called- is a very good habit, tho you dont need anything as strong as dettol... just pain warm water is good enough. Now to me it seems like the foreskin is getting tight , you may want to consult a doctor for this, sometimes it needs to be attended to , you see.It should not be getting torn under any circumstances, please refer a doctor at the soonest.
In the meanwhile, your loving wife and you may enjoy sex both penetrative and non penetrative. One can encourage the partner to engage in other activities prior to penetration, things you find appealing and sexy  to help get a better erection. But  Please do see a qualified doctor as soon as you can and do not loose heart. All the best.

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I