लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


महिला शरीर के बारे में जानकारी

सबसे ऊपर दाहिनी ओर दिखाए गए चेहरों में से किसी एक पर क्लिक करें। उसके बाद यदि आप शरीर के किसी अंग के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो विभिन्न वर्गों पर क्लिक करें। ऐसा करने से सबसे ऊपर दाहिनी ओर एक बॉक्स दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें, और उस बॉक्स में उस शरीर के अंग का स्पष्ट चित्र दिखाई देगा।

कान
आप उन्हें सहला सकते हैं, चूम सकते हैं, लटकनों को मुख में ले सकते हैं, कानों में धीरे से फूंक मार सकते हैं, अपनी जीभ अंदर प्रवेश कर सकते हैं- उनकी प्रतिक्रिया पर करीबी नज़र रखें, सभी को यह पसंद नहीं है!

मुंह और होंठ
ये, सेक्स के समय की जाने वाली चुहलबाज़ी के बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं! आप कई तरह से चुंबन ले सकते हैं। दोनों साथ मिलकर ऐसा तरीका तलाशें जिसमें दोनों को आंनद आता हो। एक दूसरे के शरीर को महसूस करने के लिए अपने होठों, जीभ और दांतों (कोमलता से) का प्रयोग करें।

स्तन और निप्पल
स्तन और निप्पल वास्तव में संवेदनशील होते हैं। उनको सहलाने के लिए आप अपनी उंगलियों, हांठों, जीभ या अपने दांतों (बहुत कोमलता से!) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप उन्हें धीरे-धीरे सहला सकते हैं अथवा हल्का दबाव दे सकते हैं।

पहले स्तनों को सहलाएं, उसके बाद धीरे-धीरे एरिओला (निप्पल के आस पास की गहरे रंग की त्वचा) की ओर बढ़ें और अंत में निप्पलों को सहला सकते हैं या फिर मुख और जीभ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कभी-कभार निप्पल इतने संवेदनशील हो सकते हैं कि यह सब करना उन्हें अच्छा न लगे, अतः उनकी प्रतिक्रिया पर ध्यान दें।

जब लड़की या महिला उत्तेजित हो जाती हैं (अथवा यदि उन्हें ठण्ड लग रही हो) तो उनके निप्पल अधिक कड़े और गहरे रंग के हो जाते हैं तथा अधिक उभर जाते हैं। जब लड़कियों के स्तनों को सहलाया जाता है, तब वे इसका असर अक्सर अपनी योनि में भी महसूस करती हैं, और उनकी योनि में गीलापन आ जाता है।

जब आप अपने साथी के स्तनों और योनि को साथ-साथ छूते हैं, तो उन्हें खास आनंद महसूस हो सकता है। कभी-कभार लड़कियां हस्तमैथुन करते समय अपने स्तनों को सहलाना पसंद करती हैं।

बाज़ुओं के नीचे और कुहनियां
बाज़ुओं के ऊपरी हिस्से, उसके नीचे की ओर और कुहनियों को सहलाएं- अधिकांश लोगों को यह अच्छा लगता है!

नाभी और पेट
पेट पर कई संवेदनशील स्थान होते हैं। उनके पेट के नीचे की ओर सहलाएं या सौम्यता से चुंबन लें- यह खास रोमांचक हो सकता है, क्योंकि यह नीचे उनकी योनि की ओर ले जाता है। उनकी प्रतिक्रिया पर ध्यान दें!

हाथ
स्वाभाविक है कि आप अपने हाथ से बहुत कुछ कर सकते हैं। आप उनसे अपने साथी को थपथपा सकते हैं, सहला सकते हैं- अथवा अपने शरीर को सहला कर आनंद का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन यदि आप अपने साथी के हाथों को भी सहलाते हैं तो अच्छा लगता है। हथेलियां खासकर संवेदनशील होती हैं।

वल्वा और योनि
निष्चित तौर पर भग और योनि और खासकर टिठनी पूरे शरीर में सबसे अधिक संवेदनशील अंग होते हैं। उसके भगोष्ठ और टिठनी को सहलाने के लिए आप अपनी उंगलियों, होठों और जीभ का प्रयोग कर सकते हैं, और उनकी योनि में एक या दो उंगलियां अथवा अपना लिंग प्रवेश करा सकते हैं।

योनि और गुदा के बीच का हिस्सा, जिसे मूलाधार (पेरीनियम) कहते हैं, वहां भी सहलाया जाना अच्छा लग सकता है- आप उसको सहला सकते हैं या धीरे से दबा सकते हैं। किसी-किसी की टिठनी इतनी अधिक संवेदनशील होती है कि उस पर सीधे छूने से बहुत तेज़ उत्तेजना महसूस हो सकती है- इसलिए हो सकता है कि आपके साथी चाहें कि आप उनके टिठनी से कुछ ऊपर या बगल के हिस्से को सहलाएं।

उनके शरीर को महसूस करें, अपनी कल्पना का सहारा लें और सबसे अधिक ज़रूरी बात यह है कि उनकी प्रतिक्रिया पर नज़र रखें। उनके हाव-भाव को महसूस करें, उनकी सांसों तथा आवाज़ को सुनें।

जब आप सेक्स करते हैं तो सीधे योनि से शुरुआत करना उचित नहीं होगा! धीरे-धीरे उत्तेजना लाएं। पहले उनके दूसरे संवेदनशील अंगों जैसे कि गर्दन, बाहें और जांघों को सहलाएं तब उनके स्तनों और नितम्बों की ओर बढ़ें। आप उन्हें जितना अधिक चूमेंगे और सहलाएंगे, वह उतनी ही अधिक उत्तेजिक होगी, ऐसा तब तक करें जब तक कि वह, आपको अपने भग, टिठनी और योनि की ओर ले जाने के लिए तैयार नहीं हो जाती।

जब लड़की या महिला उत्तेजित होती हैं तो भगोष्ठ और टिठनी फूल जाते हैं, भगोष्ठ खुल जाते हैं, और योनि में गीलापन आ जाता है। यह गीलापन होना बहुत ज़रूरी है - इससे उंगली या लिंग का प्रवेश आराम से एवं आसानी से हो सकता है।

आप अपने साथी को चरम आनंद कैसे महसूस करा सकते हैं? उनकी टिठनी को उंगली या जीभ से सहलाकर उत्तेजित कर सकते हैं। अधिकांश लड़कियां केवल संभोग करने से चरम आनंद नहीं महसूस करती हैं, हालांकि योनि के अंदर लिंग का होना अच्छा लगता है, लेकिन यह टिठनी को उतना नहीं उत्तेजित कर पाता जिससे उन्हें चरम आंनद महसूस हो सके।

चरम आनंद या आर्गैज़्म आपकी योनि और कभी कभी आपके पूरे शरीर में महसूस होने वाला अद्भुत अनुभव होता है। आपके भग के आस-पास की सभी मांसपेशियां एक साथ सिकुड़ती और ढीली पड़ जाती हैं। आपका दिल तेज़ी से धड़क सकता है, निप्पल तन जाते हैं, पसीना आता है और आपका चेहरा और छाती लाल हो जाते हैं। हर बार आपको चरम आनंद का अनुभव अलग-अलग हो सकता है। कभी-कभार यह काफी अधिक होता है ओर दूसरे समय यह जल्दी गुज़र जाता है।
बहुत सी लड़कियां हस्तमैथुन करना पसंद करती हैं। इसके कई तरीके हैं- अपनी उंगली से, या संभवतः फुहारे से निकलने वाली पानी की तेज़ धार से ऐसा किया जा सकता है। कुछ लड़कियां वाइब्रेटर का प्रयोग करना पसंद करती हैं।
हस्तमैथुन करना कोई विचित्र बात नहीं है। ऐसा करना अच्छा लगता है और आपको अपने शरीर के बारे पता चलता है। जब आप किसी साथी के साथ सेक्स करते हैं, तो आपको पता चलता है कि आपको क्या पसंद है और आप किस प्रकार चरम आनंद या आर्गैज़्म महसूस कर सकते हैं, और आप अपने साथी को वैसा ही करने के लिए कह सकते हैं।

जांघों का निचला हिस्सा
जांघों का निचला हिस्सा वास्तव में संवेदनशील होता है, और छूने के लिए यह खास उत्तेजना वाला स्थान हो सकता है, क्योंकि यह आगे योनि तक पहुंचता है। आप इसे उंगलियों से सहला सकते हैं, चुंबन ले सकते हैं या अपनी जीभ से महसूस कर सकते हैं।

पैर
पैरों के तलवे बहुत अधिक संवेदनषील होते हैं- और उनमें बहुत गुदगुदी हो सकती हैं! आपके पैरों का सहलाया जाना बहुत अच्छा लग सकता है, लेकिन इसके लिए आपको तनावमुक्त होना ज़रुरी है।

सिर का पिछल हिस्सा और गर्दन
सिर का पिछला हिस्सा और खासकर गर्दन बहुत संवेदनशील होते हैं। उनकी गर्दन के पीछे चुंबन लें या सहलाएं अथवा उनके बालों में अपनी उंगलियां फेरें।

पीठ
पीठ भी एक संवेदनशील स्थान होता है। अपनी उंगलियों के सिरे अथवा नाखूनों से धीरे-धीरे सहलाएं, तीव्र या फिर हल्का दबाव दें या मालिश करें या उनकी रीढ़ पर ऊपर-नीचे उंगलियां फेरें। बगल के हिस्से को भी सहलाना न भूलें- उनकी बगल से लेकर कूल्हों तक सहलाएं।

नितंब और गुदा
नितंबों को सहलाना, मालिश करना या उन्हें दबाना अच्छा लग सकता है।
यह ज़रूरी नहीं कि सबसे पहले गुदा को ही छूने के बारे में सोचा जाए, लेकिन यह भी स्पर्श के प्रति बहुत संवेदनशील होती है और बहुत सी लड़कियां सेक्स के समय अपनी गुदा को सहलाया जाना पसंद करती हैं। लेकिन यह सब करने से पहले उन्हें गुदा को अच्छी तरह साफ़ कर लेना ज़रूरी होता है!
गुदा और योनि के बीच का स्थान, जिसे मूलाधार कहते हैं को भी सहलाया जाना अच्छा लगता है- आप उसे सहला सकते हैं या धीरे से दबा सकते हैं।
कुछ लड़कियों को अच्छा लगता है यदि उनकी गुदा में उंगली डाली जाए। ऐसा करने से पहले उंगली पर थूक या कोई चिकनाई युक्त पदार्थ लगाकर गीला कर लें। जब आप पहली बार छूते हैं तो गुदा द्वार सिकुड़ कर बंद हो जाता है- यह एक त्वरित प्रतिक्रिया है। कुछ देर तक वहां उंगली लगाए रखें, उसके बाद आप आगे बढ़ सकते हैं।
यदि आपको किसी की गुदा में उंगली डालना अच्छा नहीं लगता है, तो सेक्स से पहले साथ-साथ स्नान करें जिससे आप दोनों हर तरह से साफ़-सुथरा महसूस कर सकें।
कुछ लोगों को सेक्स करते समय गुदा को भी इसका एक हिस्सा बनाना अच्छा लगता है। लेकिन यदि आपको अच्छा नहीं लगता है तो बता दें! ज़रूरी नहीं है कि आपको सब कुछ अच्छा लगे। जहां तक अच्छा लगे उतना ही करें, और जिसे करने में आप सहज महसूस नहीं करते हैं, वैसा कुछ न करें।
यदि सही तरीके से और आराम से किया जाए तो गुदा में उंगली या लिंग का प्रवेश कराए जाने से दर्द नहीं होता। ऐसा करते समय हमेशा अधिक मात्रा में जल-आधारित चिकनाई युक्त पदार्थ और कंडोम का प्रयोग करें।
क्या ऐसा करना आपको अच्छा लगता है? क्या आप इसे ज़ारी रखना चाहते हैं? अपनी इच्छा के अनुसार चलें। यदि अच्छा नहीं लगता है तो रुक जाएं।
यदि किसी को अच्छा नहीं लगता है तो उन पर गुदा मैथुन के लिए दबाव न डालें!

i have tension so plzz suggest me

hi auntyji.....m 21 saal ka hu or bchpn m mene bht hastmethun kiya tha or nye nye triko se hastmethun krta tha or esse muje bht acha lgta tha..or ab muje hstmethun krne s darr lgta h ormene sex b krke dekha 2-3 baar pr virya bht jldi nikl jata.....or han meri penis k upr jo skin h wo tyt hone pr niche nhi hoti

Beta pehlee baat, yeh skin

Beta pehlee baat, yeh skin kya koi dard ya takleef kar rahee hai? yadi haan to beta doctor se milo. kabhi kabhi skin zyada tight hoti hai so ek cut lagana padta hai. hastmaithun se kuch bura ya bhayankar nahin hota beta. Aur sex mein jaldi dischage toh bahut hee common hai... yadi uttejna tez ho so yeh hona common hai. Relax.

Help me...

aunty ji, meri age 19 years h aur meri girlfriend ki 17 years... Kya hum sex karne k layek ho gaye hain, hame first time kis tarah sex karna chahiye?

Oye Hoye, kya baat hai...

Oye Hoye, kya baat hai... beta yeh koi Authority ka license hai jo ki umar ke hisaab se milega?
Suno meri baat. Beta Koi aur nahin bateyga ki sex ke liye aap ready ho... woh toh sirf aap aur aap HEE bata saktey ho. In fact yeh har kisi ke liye alag hai... apke liye alag, aapki gf ke liye alag. Beta, pehle apne aap ko jaan lo, pehchaan lo... ek doosre ko samjh lo... safe sex ke baare mein PAKKI knowledge haasil kar lao... yehi sab aapko tayyar karega, na ki kuch aur.
AUR yeh koi zaroori nhin ki pyaar ya aakarshan dikhane ke liye hume sex mein poori tareh hee utarna pade, aur bhi toh bahut se tareeke hain na? neeche mein link de rahee hoon.
Apki gf ki kya rai hai isme... jaantey ho na ki sex one way street nahin, 2 way highway hai? Dono ki razamandi aur tayyari bahut hee zaroori hai.
http://goo.gl/iQsAJ is link ke neeche bhi bahut se aur links hai woh sab padh lo.
pehle apne dil, dimaag , shareer aur bhavnao se poori tareh tayyar ho jao, phir iske baare mein socho. Apni Gf ko Aunty ka HI bolo.

plz solve it

auntyjimeri umr 22 h.or. mene kafhi tim s bht hastmethun kiyaa h or kei triko s or jb b m sex ki sochta hu to dar lgne lg jata h aesa q...... mene 1-2 baar sex b kiya pr virye bht jldi nikl gya or us tim aesa lgta h jyada tight b nh hota.......kya krna chahiye muje eske liye

 Darr??? hastmaithun se kuch

 Darr??? hastmaithun se kuch bura ya bhayankar nahin hota beta so darr kaisa? Aur sex mein jaldi dischage toh bahut hee common hai... yadi uttejna tez ho so yeh hona common hai. Relax.

hasthmethun karne se sharir par prabhaw

hastmethun karne se sharir par koi prabhaw to nahi padta hai kyoki main din 2 baar hast methun karta hu mobile no 96 ***** hai plz help

Hastmaithun se kuch bura ya

Hastmaithun se kuch bura ya bhayankar nahin hota beta.  Relax.
Ab yeh batao, ki mobile number kyoun deeya hai... iska hum kya karenge?? ya padhne waali public? Mere jawaab padh ke tumhe phone karna hai kya... ki tumhe apna jawaab Direct mil jaye?? wah wah!!

i have tension so pleasa solve my problem

auntyji i have a tense that i will do sex properly or not.i tried it 1 or 3 time but cant do properly so please tell me what should i do now

Fisrt of all, no tension at

Fisrt of all, no tension at all. Just relax. This is no exam you have to pass, so relax!! next maybe you dont know enough on the issue so read up and get information. That may help. read all the related links under tis section, All the best.
http://goo.gl/QaAey

plz salha dejye

anti jee may karb 8 sal sey hast mtun kar rha hu mujay ab kamjori masus hote hey aur mera leng teda ho gya hey aur mere sex power kam ho geye hey to plz mujaye hastmutun paye kasay rohk lagye jaye aur leng ko kesy sadhi keya jeye ye batye aur sex power kesay badye aur many kuch jada bol deya ho to mujay maf kar dena plz

hsstmaithun roj karne se kuch hota hai

meri umar 16 sal hai or mai roj 2 bar hastmaithun karta hu kya iss ki wajah kuch hANI ho sakti hai....... jald salah day

  Beta aapki Aunty ka

 
Beta aapki Aunty ka computer badi problems kar rahe hai, isliye delay ho gaya, uske liye sorry.Nahin beta, isse aisee koi bhi pareshani nahin hoti hai, chinta mat keejiye. is umar mein sex ki bahavna bahut rehtee hai, yeh common hai. 

Ladkiyon mein Hastmaithun.

aunty ji me kunwari hno or me apni yoni me 2 ungal ungli dal leti hno jb phli bar dali thee tb jalan huee thi but asani se le leti hno or ab mene gajer bhi or moli bhi 2 ungal lagbhag leti hno to wo utni hi jati h age drd hone lgta h kyo?or kya me yoni me begun dal sakti hno......kese dalno plz bta dena or esa kerne se koi nuksan to nhi h me 17 ki hno?

Betaji, ladkiyon ko santushti

Betaji, ladkiyon ko santushti prapt karne keliye sabjiyoun ki madad ki zaroorat nahin hai. Hast maithun, ya ungli ka istemaal shayad kafi ho. Phir bhi jo bahi vastu aap apne andar daalne ki koshish kar rahee hain, usee ek condomse cover kar leejiye, yeh safe bhi hai aur saaf bhi. Ladkiyoun aur hastmaithun ke baare mein, yahan se padh leeejiye:http://goo.gl/2njjq

hstmathun

kya ladies kohstmathun se koi nuksan phuchta hai.hstmathun daily kre toe.reply plz.

hastmaithun

hasmaithun karne mein ki kaharabi nahin hai aur naa hi is se koi nuksaan pahuchta hai. Yeh apne aap ko sukh pahuchane jaisa hai. HAstmaithun se judi jankari ke liye yahan padhein: http://goo.gl/deMsp

aacha laga nai jankari padkar

aapne bahut hi umda tarike se is chij ko bataya hai......nai jankari pad kar ek nai knowledge mili hai

Dhanyavad

Dhanyavad! Accha laga jankar ki aapko hamari website faydemand lagi. Jude rahiye humse lovematters.in par

PEHLI BAR SEX

MAM JI, mein kisi shadi shuda ladies se love karta hun and vo bhi mujhe love karti hai uske 2 bache hain ab hum dono sex karna cahte hain mera link 4" ka hai kya mein use santust kar paunga yan nahi uski umar 38 year hai pl jabab dein

Beta of course. yadi aap aur

Beta of course. yadi aap aur woh dono ready hain, ling mein tanav hai, uttejna hai to of course aap dono enjoy kar payegey, iska ling size se sambandh nahin. Size humesha tanaav ki stithi mein measure karte hain aur santushti is par depend kartee hai ki aap kitne nipun lover hain, na ki size pe. So relax and all the best. 
Haan beta, yeh toh hai ki aapko thoda safe bhi hone hai, condom zaroor use keejiye. 

sex ki ichcha

aunty mere umar 19 saal and naam sagar h. mujhe sex karne ki bhot zada ichcha hoti rehte h dinbhar man karta h asex karne ka kisi ladki ke sath.din bhar bas dimag me yahe rahte h agar ek bar dim me yad a jaye to bas pura din yehi dimag me rahta h. ap batia kya karu me is ke liye..?

Betaji, aap aur kuch nahin

Betaji, aap aur kuch nahin karte? School , college, naukri? Kuch Nahin? saara din yadi itne free baithe rahenge aur koi normal life nahin jeena chahtey , sirf sex ki umeed lagaye baithey hain, toh isse kya phyada ho raha hai?
Dimag pe control har Insaan kar sakta hai... yadi woh chahe toh. Aur cheezon mein mann lagaiye, kuch activity keejiye, logon se miliye... aur phir bhi kuch na ho sake to doctor se mill lejiye!!

चुंबन कैसे करें? शुरुआत होंठों से करें, फिर धीरे से अपना मुँह खोलकर अपनी जीभ अपने साथी की जीभ से मिलने दें। जल्दबाजी ना करें, अपने साथी के आनंद का ध्यान रखते हुए साथ मिलकर आगे बढें। आगे बढे।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I