समलैंगिकता का कोई इलाज नहीं है, क्योंकि समलैंगिकता कोई बीमारी ही नहीं है। आपको कोइ्र बीमारी नहीं हुई है, आप बस ऐसे ही हैं। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
पैड एवं टैम्पॉन
पैड (जिसे सैनिटरी पैड, सैनिटरी टावल, सैनिटरी नैप्किन भी कहते हैं )एवं टैम्पॉन मासिक धर्म के समय रक्तस्राव को सोखने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे सामान्य उत्पाद हैं।
दोनों पैड एवं टैम्पॉन मासिक धर्म के समय रक्तस्राव को सोखते हैं। पैड को चड्डी के अन्दर पहना जाता है और यह रक्त के योनि से बाहर आने पर उसे सोख लेता है।
टैम्पॉन को योनि में डाला जाता है और यह रक्त को योनि से बाहर निकलने से पहले सोख लेता है। ये दोनों ही अच्छी तरह काम करते हैं, अतः आप यह तय कर सकती हैं की आपको किस का उपयोग ज्यादा सुविधाजनक लगता है।

![]()

