लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम

टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम, जीवाणु (बैक्टीरिया) से होने वाली एक बीमारी है। यह घातक है पर यह बहुत कम होती है। टैम्पॉन को शरीर में ज़्यादा देर तक छोड़ने से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम हो सकता है।


टैम्पॉन को 3 से 4 घण्टे बाद लगातार बदलते रहना चाहिए। हो सके तो सबसे कम सोखने वाले टैम्पॉन का ही प्रयोग करना चाहिए - अतः यदि हल्का रक्तस्राव हो तो ’सुपर‘ टैम्पॉन का इस्तेमाल करना ज़रुरी नहीं है।

टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम के संभावित लक्षण

  • अचानक तेज़ बुखार आना
  • सिरदर्द होना
  • दस्त होना
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • बेहोशी आना या थकान महसूस करना
  • सामान्य से कम मूत्र त्याग करना
  • 24 घण्टे के अंदर धूप से जलने जैसे लाल चकत्ते उभरना
  • आखें लाल हो जाना

यदि कभी भूल कर टैम्पॉन शरीर में छूट जाए और ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई भी 3 लक्षण दिखें तो तुरन्त किसी चिकित्सक से संपर्क करें। टैम्पॉन का इस्तेमाल बंद करके पैड का उपयोग करें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I