लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


टैम्पॉन के बारे में आम पूछे गए सवाल

1. क्या मैं टैम्पॉन लगाए हुए मूत्र त्याग कर सकती हूँ?
जी हाँ। मूत्र एवं मासिक रक्तस्राव निकलने के लिए शरीर में अलग अलग रास्ते या द्वार होते हैं। मूत्र मूत्रद्वार (यूरिथ्रल ओपनिंग) से बाहर आता है और मासिक रक्तस्राव योनिद्वार (वजाइनल ओपनिंग) से।

2. क्या मैं कुँवारी होने पर भी टैम्पॉन का इस्तेमाल कर सकती हूँ?
जी हाँ। कुछ लड़कियाँ जिन्होंने लिंग प्रवेशित सेक्स न किया हो उनके यानिद्वार के आस पास या ऊपर त्वचा की एक परत हो सकती है जिसे झिल्ली कहते हैं (हाइमन) (झिल्ली भाग देखें)। कभी कभी यह टैम्पॉन के इस्तेमाल को कठिन बना देता है। इसे आसान बनाने के लिए, आप अपने टैम्पॉन या उंगली को योनि में डालकर उसे अगल बगल घुमाकर झिल्ली को फै़लाने की कोशिश कर सकती हैं।

3. क्या टैम्पॉन के इस्तेमाल से मैं अपना कौमार्य खो दूंगी?
नहीं। ज़्यादातर लोगों का यह मानना है की योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स के द्वारा ही कौमार्य खोया जा सकता है। कुछ लोगों का यह मानना है की गुदा मैथुन (गुदा द्वार में लिंग का प्रवेश) एवं मुख मैथुन (मुँह में लिंग का प्रवेश) से भी कौमार्य खोया जा सकता है। पर कौमार्य खोने के लिए सेक्स करना ज़रुरी है न की टैम्पॉन का उपयोग करना। हाइमन एवं कौमार्य भाग देखें।

4. क्या मैं टैम्पॉन लगा कर सो सकती हूँ?
कुछ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कहना है की रात को टैम्पॉन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे टोक्सिक शोक सिंड्रोम का ख़तरा हो सकता है।

5. क्या मैं टैम्पॉन लगा कर सेक्स कर सकती हूँ?
टैम्पॉन लगाकर योनि में लिंग प्रवेशित सेक्स (इंटरकोर्स) नहीं किया जा सकता है। टैम्पॉन लगाकर ऐसा करना दर्दनाक एवं ख़तरनाक हो सकता है। लिंग टैम्पॉन को योनि में अंदर तक धकेल सकता है। यह गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्स) तक जा सकता है और फि़र इसे निकालना मुश्किल हो सकता है। टैम्पॉन लगाकर उन सभी प्रकार का सेक्स किया जा सकता है जिसमें योनि में कुछ प्रवेश नहीं किया जाता है।

6. यदि मुझे टैम्पॉन को बाहर निकालने के लिए धागा न मिले तो मैं क्या करुँ?
कभी कभी टैम्पॉन एवं उसका धागा गलती से योनि में अंदर चले जाते हैं।
नीचे बैठ कर अपनी उंगली एवं अंगूठा योनि द्वार में डालने की कोशिश करें। अपनी उंगलियों को थोड़ा इधर उधर घुमाकर टैम्पॉन के धागे को महसूस करने की कोशिश करें। यदि आप टैम्पॉन या उसके धागे को महसूस कर सकें तो उसे पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश करें।
यदि आप टैम्पॉन के धागे को महसूस न कर सकें तो तुरंत किसी स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास जाएँ। टोक्सिक शोक सिंड्रोम के ख़तरे के कारण कभी भी टैम्पॉन को 8 घण्टे से ज़्यादा शरीर में नहीं छोड़ना चाहिए।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I