बेहतर सेक्स के लिए एक सलाह! ज्यादातर महिला और पुरुष अपने साथी द्वारा अपने गले के सामने या पीछे वाले हिस्से पर चुंबन, हल्के से सहलाना या चाटना बहुत पसंद करते हैं। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
गर्भपात
यदि आप गर्भ के बारे में विचार कर सकती हैं।
यह, इस बात पर निर्भर करता है कि जहां आप रहती हैं, वहां इसकी सुविधा मौजूद है कि नहीं- हर देश के कानून में गर्भपात संबंधी कानूनों में काफी अंतर हैं। आपके लिए यह संभव है अथवा नहीं, यह आपकी अपनी धार्मिक या व्यक्तिगत मान्यताओं पर भी निर्भर करता है। बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती हैं तो आप गर्भपात करवा सकती हैं।
जिन देशों में गर्भपात की अनुमति है, वहां गर्भधारण के कुछ समय तक ही आप गर्भपात करवा सकती हैं। यह सीमा, देश के अनुसार, 12 सप्ताह, 18 सप्ताह, 24 सप्ताह या 28 सप्ताह हो सकती है।
कुछ देशों में कुछ खास परिस्थितियों में ही गर्भपात की अनुमति है, जैसे कि लड़की या महिला को कोई मानसिक या शारीरिक बीमारी है, किसी का बलात्कार हुआ है, कोई बच्चे की ठीक से देखभाल नहीं कर सकती हैं या भू्ण में कोई खराबी है।
हम जिस देश में रहते हैं वहां का कानून गर्भपात की अनुमति देता है अथवा नहीं, इस बारे में यहां पता कर सकते हैं।
गर्भपात की प्रक्रिया में क्या होता है?
गर्भपात के दो तरीके हैं। पहले को ‘चिकित्सीय गर्भपात’ (मेडिकल एर्बाशन) और दूसरे को ‘शल्य गर्भपात’ (सर्जिकल एर्बाशन) कहते हैं। चिकित्सीय गर्भपात के लिए आप दवाएं खाती हैं, जबकि शल्य गर्भपात में आपरेशन किया जाता है।
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप जहां रहती हैं वहां आम तौर पर सबसे अधिक कौन-सा तरीका अपनाया जाता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि आपका गर्भ कितने दिनों का है। आप चिकित्सीय गर्भपात का तरीका केवल पहले आठ हफ्तों के गर्भधारण काल में ही अपना सकती हैं।
गर्भपात के बाद भावनात्मक रूप से आप कैसा महसूस करती हैं?
गर्भपात के बाद भावनात्मक रूप से आप कैसा महसूस करती हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इस फैसले पर कैसे पहुंची और गर्भधारण के कितने दिनों के बाद गर्भपात हुआ है।
जिन महिलाओं और लडकियों ने इसके बारे में काफी सोच-समझ कर फैसला लिया, और अपनी इच्छानुसार गर्भपात कराया था, उनका प्रायः यह कहना है कि उन्होंने इसके बाद काफ़ी राहत महसूस की।
लेकिन जो महिलाएं गर्भपात को लेकर दुविधा में हैं, या जो अपने परिवार या बॉयफ्रेंड के दबाव में आकर ऐसा कर रही हैं, उन्हें उदासी, दुख और पछतावा महसूस हो सकता है या अपने को दोषी मान सकती हैं।
गर्भधारण के बाद गर्भपात कराने में आप जितनी देरी करेंगी, आपको भावनात्मक रुप से तकलीफ़ होने की उतनी ही अधिक संभावना हो सकती है।
यदि आप अपने को परिस्थितियों में फंसा हुआ पाती हैं और समझती हैं कि आपके पास कोई चारा नहीं बचा है, तो फैसला करना काफी मुश्किल हो जाता है। यदि आप गर्भपात कराती हैं तो ज़रूरी है कि यह आपका अपना फैसला हो और आप इसमें सहज महसूस करें।
![]()

