आपको सुन ने में शायद यह नादानी लगे, लेकिन अपने शरीर के बारे में ५ चीजें लिखिए जो आपको पसंद हैं। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
क्या आप गर्भवती हैं?
यदि आपने किसी गर्भनिरोधक का प्रयोग किए बिना सेक्स किया है, तो ऐसी संभावना है कि आप गर्भवती हो सकती हैं। कैसे पता करें कि आप गर्भवती हैं या नहीं? और यदि आप गर्भवती हैं तो क्या कर सकती हैं?
यदि आपने पिछले 72 घंटों के दौरान असुरक्षित सेक्स किया है, तो अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए आप मार्निंग आफ्टर पिल या आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली जिसे ईसीपी के नाम से भी जाना जाता हैए ले सकती हैं या आइयूडीए जिसे हम कॉपर.टी के नाम से भी जानते हैंए किसी पंजीकृत डाक्टर द्वारा लगवा सकती हैं।
इस बात का निर्णय कैसे करें कि आप क्या करना चाहती हैं?
क्या मैं गर्भवती हो सकती हूं?
जांचसूची
- क्या आपने किसी प्रकार के गर्भनिरोधक का प्रयोग किए बिना सेक्स किया था?
- क्या आपने ऐसे कंडोम का प्रयोग किया जो सेक्स करते समय फट गया?
- आप गर्भनिरोधक गोली लेती हैं, लेकिन उस दिन लेना भूल गई हैं?
- आप गर्भनिरोधक गोली लेती हैं, और एंटीबायटिक दवाएं ली हैं?
- आप गर्भनिरोधक गोली लेती हैं, और उसको खाने के 4 घंटे के भीतर आपको उल्टी या दस्त हो गई?
यदि आपने सेक्स किया थाए और इनमें से किसी भी प्रश्न का उत्तर, हाँ है, तो आपके गर्भवती होने की संभावना है।
हो सकता है कि मैं गर्भवती हूं. अब क्या?
1आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं
- आपातकालीन गर्भनिरोधक - अगली सुबह ली जाने वाली गोली (द मार्निंग आफ्टर पिल) लें।
अपने निवास स्थान के अनुसार आप मार्निंग आफ्टर पिल या आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली जिसे ईसीपी (इमर्जन्सी कॉट्रसेप्टिव पिल) के नाम से भी जाना जाता है।, आपको इसे सेक्स करने के 72 घंटों के अंदर लेना होगा।
- आपातकालीन गर्भनिरोधक (द मार्निंग आफ्टर आईयूडी)
दूसरी तरह की आपातकालीन गर्भनिरोधक (द मार्निंग आफ्टर आईयूडी) है। आपको इसे किसी डाक्टर से लगवाना होगा। यह, आपके द्वारा असुरक्षित सेक्स किए जाने के चार से पांच दिनों के अंदर ही संभव है।
- गर्भपात
यदि आपके असुरक्षित सेक्स करने के बाद पांच दिन से अधिक बीत जाते हैंए तो मार्निंग आफ्टर पिल या आईयूडी के लिए काफी देर हो चुकी है। आप गर्भवती हो सकती हैं। आप गर्भधारण की जांच करए इसका पता लगा सकती हैं।
यदि आप गर्भवती हैं और बच्चा नहीं चाहती हैंए तो आप गर्भपात कराने पर विचार कर सकती हैं। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि जहां आप रहती हैं, वहां यह सुविधा उपलब्ध है या नहीं। भारत में गर्भपात की सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है।
2. आप गर्भवती होना चाहती हैं
इंतज़ार करें और देखें अगर आपका गर्भधारण हुआ है। आप केमिस्ट या दवा की दुकान से गर्भधारण जांच (प्रेग्नेन्सी टेस्ट किट) खरीद सकती हैं जिसका इस्तेमाल आप घर में स्वयं ही कर सकती हैं।
![]()


pregnant
hum kiss avastha me jalde wife ko garabh wati bna sakte hai ...or kiss style se karne me
Pregnant
यदि आपको गर्भवती होने की संभावना सबसे अधिक रखनी है, तो हफ्ते में दो या तीन बार सेक्स करें।आपके गर्भवती होने की संभावना तब सबसे अधिक होती है, जब आपका डिंब उत्सर्जित होता हैं, आप इसकी गणना कर सकती हैं कि महीने में ऐसा कब होता है, जिससे आप उस समय सेक्स करना सुनिश्चित कर सकें।धूम्रपान न करें:ऐसा पुरुषों और महिलाओं, दोनों के लिए ज़रूरी है! धूम्रपान करने से पुरुषों में कम स्वस्थ शुक्राणु उत्पन्न होते हैं। और महिलाओं में यह उन हार्मोन पर असर डालता है।मदिरापान न करें:ऐसा करना आपके शरीर के हार्मोन्स पर असर डालती है।खासकर महिलाओं के लिए ज़रूरी है की वह विविध एवं पोषक आहार लें।और एक ज़रूरी बात - सहज रहें औरतनाव को त्याग दें क्यूंकि यदि आप तनावग्रस्त रहती हैं तो आपके गर्भवती होने की संभावना कम रहती है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें: http://goo.gl/oUX2r
Abhi Nahin
mene meri wife ke sath sex kiya he or muje abhi bachacha nahi chahiye to muje kya karna chahiye? mene meri wife se sex kiye 20 din ho chuka he... or muje dout lagta he.... please muje sahi answer dijiye.
Abhi Nahin
Beta mujhe jawaab dene mein late ho gaya aur ho sakta hai abhi is jawaab ka koi phayda bhi nahin!!
Behraal, pehle toh bachcha kab karna hai, yeh dono ka decision hona behtar hai, bilkul cool reh kar sochna aur phir nirnay lena. Mahilon par jald hee baccha karne ka bahut hee zore hota hai, aur na jaantey hua woh khud bhi is mein phans jaati hain. Aap dono poori tarh se tayyar hon, responsibility lene ki, financially, emotionaly... pehle toh ladkiya agree kar jaati hain ki main bachca dekh loongee, aur phir jab zimmedaari poori un par aati hai toh husband se upset ho jaatin hai ki aap kuch nahin karte!! Bachcha hona ek adbhut ehsaas hai jo ki dono pati patni ko kareeb laata hai LEKIN agar yeh us waqt aajaye jab un dono mein khud hee itni nazdeeke na ho, toh phir bahut mushkil ho sakti hai.
Mujhe pata nahin ki aapne kya nirnay leeya hai... isliye ab kuch kehna theek na hoga, beta phoren hee yahan phir se likho.
All the best.