सेक्स से जुड़ी गलत धारणाः बड़े पैरों का अर्थ है बड़े लिंग की संभावना। बड़े हाथों या पैरों का लिंग के आकार से कोई लेना देना नहीं है। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
किशोरावस्था
किशोरावस्था वह समय है जब आप बच्चे से वयस्क में बदलते हैं। यही वह समय भी है जब शरीर यौनिक रुप से परिपक्व होता है।
अधिकतर लड़कियाँ 9-16 वर्ष की आयु के बीच अपने शरीर में परिवर्तन अनुभव कर सकती हैं। कुछ लड़कियों में ये परिवर्तन अन्य लड़कियों की तुलना में जल्दी शुरु हो सकते हैं।
आपके शरीर में पहले बाहरी विकास शुरु होगा। शुरु में आप, एकाएक अपने शरीर में बदलाव होते देखेगें जैसे की बहुत कम समय में ज्यादा लम्बाई बढ़ना।
किशोरावस्था के दौरान लड़कियों के स्तन एवं कूल्हे बढ़ने लगते हैं। बाहों के नीचे और जाघों के बीच में बाल आने लगते हैं। चेहरे पर मुहांसे भी निकल सकते हैं। यह सभी बदलाव स्वाभाविक हैं। यह बदलाव हमारे शरीर में उपस्थित कुछ हार्मोन (अंतः स्रावी द्रव्य), खान पान एवं अनुवांशिक घटकों से प्रेरित होते हैं जिसमें महिला की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि भी शामिल है।
सामान्यतः यह परिवर्तन 17-18 वर्ष की आयु तक समाप्त हो जाते हैं और आपका शरीर एक वयस्क महिला के रुप में विकसित हो जाता है।
![]()


sex problem
sir, meri age 20 saal hai mere 25 saal ki aurat se lagbhag 3 saal se sambandh hain maine suru me kuch mahine dusre aur tisre din uske saath sex karta tha . Ab 1 weak me 1 baar hi karta hun.. Mera beir pahele se patla ho gaya hai kya karun... Kahin jab meri 2 saal baad sadi hogi to santan me koi pareshani to nhi hogi. Plz bataine.. Aur yeh bhi jankari de ki sabse adhik vitamin-E kisme payi jati hai..
kahin tum yeh toh nahin soch
kahin tum yeh toh nahin soch rahe ki yeh sab isliye ho raha hai kyounki tum apne se badi mahila ke saath sex mein shamil ho? Arre nahin bhai, bilkul bebuniyaad baat hai. ling mota ya patla apne aap nahin hota beta... aapka bhram hai yeh. so relax keejiye. rahi baat Vit E ki, hmmm pata nahin beta..Suna hai tamatar, sunflower seeds, baadam aur anya nuts,avocado naam ka bahut hee mehnga fruit... in ein hai. Chokhar hota hai na, usme bhi hai... in sab se skin sundar hota hai, shayad isliye pooche rahe hain. Ok Ok. All the best.