रिश्ता खत्म होने के बाद अपने साथी को दिलासा देने के लिए खुद को जिम्मेदार न समझें। शायद आपका करीब रहना उनके लिए और कष्टदायक हो। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
उर्वरता (प्रजनन क्षमता) और वज़न
यदि आप बहुत अधिक मोटी या बहुत अधिक दुबली-पतली हैं, तो इससे आपके गर्भवती होने की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है।
इस बात का मोटे तौर पर अनुमान लगाने के लिए कि आपका वज़न आपकी उर्वरता पर असर डाल सकता है अथवा नहीं, आप अपने बीएमआई (बाडी-मास इन्डेक्स) का पता कर सकती हैं।
बीएमआई पता करने का जटिल तरीका
आपके वज़न (कि.ग्रा) में आपके कद (मीटर) के वर्ग का भाग देने से आपका बीएमआई निकलता हैं। अतः यदि आपका वज़न 72 किलोग्राम है और आपका कद 1.72 मीटर है, तो 72 को 1.72 से भाग देने पर आपका बीएमआई 24.3 निकलेगा।
बीएमआई पता करने का आसान तरीका
यह सब अंकगणित लगाना काफी कठिन काम लगता है? इसकी चिंता न करें, बस इस जैसे आनलाइन बीएमआई कैलकुलेटर पर जाएं और वह आपके बीएमआई की गणना कर देगा।
‘सामान्य’
आपका बीएमआई ‘सामान्य’ माना जाता है यदि यह 18.5 और 25 के बीच हो- हालांकि यह अनुमानित संकेत है।
यदि आपका बीएमआई 18.5 से कम है अथवा लगभग 28 से अधिक है, तो आप कम उर्वर (प्रजनन क्षमता वाली) हो सकती हैं। इसलिए ज़रूरी है कि आप जहां तक हो सके, अपने खान-पान में स्वास्थ्यवर्धक और विविध चीजें लें, और अपना वज़न ‘सामान्य’ स्तर के आस-पास रखने की कोशिश करें।
![]()

