लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


अनचाहा गर्भधारण

यदि आप अनचाहे गर्भवती हो जाती हैं तो आपको इस बात का फैसला करना होगा कि क्या करें। आपके सामने दो विकल्प मौजूद होते हैं: गर्भपात या बच्चे को जन्म देना।

आप जो भी फैसला करें, सोच-समझ कर करें। आपकी सहायता के लिए यहां कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं।

सुझाव 1
अपने किसी विश्वासपात्र से इस बारे में बात करें। खासकर, किसी ऐसे वयस्क से, जो आपको सलाह और सहयोग दे सके, जैसे कि आपकी मां, मौसी, चाची या कोई मित्र।

सुझाव 2
’यदि आपको उचित और मुनासिब लगे तो अपने माता-पिता को बताएं कि आप गर्भवती हैं। यदि आप घर में सबके साथ रहती हैं तो यह ज़रूरी है। यदि ज़रूरत पड़े तो उन्हें बताने के लिए किसी की मदद लें। वह परिवार का कोई दूसरा सदस्य या डाक्टर हो सकते हैं।

सुझाव 3
संभावनाओं के बारे में चर्चा करने के लिए डाक्टर के पास जाएं। यदि आप गर्भपात चाहें तो भी आप के पास अभी समय होगा।

आप क्या करना चाहती है?

ऽ क्या आप गर्भपात चाहती हैं?
यदि आप गर्भपात चाहती हैं तो अपने निवास स्थान के अनुसार आप गर्भपात के लिए क्लीनिक या चिकित्सालय जा सकती हैं। इस बारे में आपके डाक्टर सलाह दे सकते हैं।

ऽ क्या आप बच्चे को जन्म देना चाहती हैं?
हो सकता है कि आप बच्चे को जन्म देना चाहें। यदि आप की शादी नहीं हुई है या किसी स्थायी रिश्ते से नहीं बंधी हैं, तो क्या आप हालात का सामना कर पाएंगी? आपके जीवन पर यह किस प्रकार असर डालेगा? आपकी शिक्षा पर? क्या आप को पर्याप्त सहयोग प्राप्त है- बच्चे के पिता की ओर से, या आपके परिवार से? क्या आपके पास गुज़ारे के लिए पर्याप्त धन है?
आप अपने बच्चे को किसी को गोद भी दे सकती हैं। फिर भी आपको काफी सोच-समझ कर फैसला करना होगा। आपको नहीं पता कि बच्चे को जन्म देने के बाद जब उसे किसी और को सौंपना होगा तब आपको कैसा लगेगा।

चुम्बन कैसे करें? अपने साथी के होठों को अपने होठों से हल्के से चूसना शुरू करें। अपने सर को एक तरफ मोड लें और अब मूँह थोडा खोल लें। फिर धीरे धीरे अपनी जीभ को अपने साथी के मूँह में जाने दें। आगे पढें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I