यदि आप अपने साथी से किसी भी विषय के बारे में निसंकोच बात कर सकते हैं, जैसे की सेक्स, तो यह दर्शाता है की आप एक सुलझे हुए रिश्ते में हैं।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
अंडकोष आदि
अंडकोष लिंग के पीछे एक थैली में, जिसे अंडकोष थैली कहते हैं, लटकते रहते हैं।
सभी की अंडकोष थैली अलग-अलग तरह की दिखती है। यह बड़ी, छोटी, सिकुड़ी या बिलकुल चिकनी, बाल वाली या बिना बाल के हो सकती है। अक्सर एक अंडकोष, दूसरे से कुछ नीचे लटकता है और कभी-कभार उनका आकार भी अलग-अलग होता है।
टेस्टोस्टेरोन
अंडकोष की थैली के अंदर दो अंडकोश होते हैं। आपके अंडकोष लाखों छोटे शुक्राणु कोशिकाएं पैदा करते हैं और उन्हें सुरक्षित रखते हैं। वे टेस्टोस्टेरोन भी बनाते हैं, एक ऐसा हार्मोन जिसके कारण लड़के शुक्राणु पैदा करते हैं और उनकी मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं, आवाज़ भारी होती है और शरीर पर बाल आते हैं। एक बात तो निश्चित है कि अंडकोष बहुत अधिक संवेदनशील होते हैं और आसानी से उनको नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आपको एक सलाह दी जाती है कि किसी को भी उस जगह पर चोट न पहुंचाएं।

चित्रः
1. अंडकोष
2. अंडकोष की थैली
तापमान
जब ठंड होती है, तो आपके अंडकोष की थैली सिकुड़ जाती है। जब गर्मी होती है, तो आपके अंडकोष की थैली बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शुक्राणु बनाने के लिए आपके अंडकोषों को एक निश्चित (सटीक) तापमान पर होना ज़रूरी होता है - आपके बाकी शरीर के तापमान से थोड़ा कम। इसलिए जब ठंड होती है तो अंडकोष की थैली आपके अंडकोषों को दबाकर आपके शरीर के नज़दीक कर देती है जिससे कि वे गर्म रहें, और जब गर्मी होती है तो अंडकोष की थैली अंडकोषों को नीचे लटका देती है जिससे कि वे ठंडे रहें। यह सब आपके नियंत्रण में नहीं होता!
![]()

