लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

अरेंज्ड मैरिज में खुश

"मेरे पति से मेरा परिचय ईमेल के ज़रिये हुआ, हमारी पहली मुलाकात skype पर हुई और उसके दो महीने बाद हम शादी के बंधन में बांध चुके थे," दिव्या ने बताया।

दिव्या की शादी उनके पिता के किसी मित्र की पहचान के लड़के के साथ दो साल पहले हुई थी। उनके अनुसार अरेंज्ड मैरिज दुनिया की सबसे रोमांटिक चीज़ तो नहीं, लेकिन ये फैसला उनकी ज़िन्दगी का सबसे अच्छा फैसला साबित ज़रूर हुआ है।

कमेन्ट का उत्तर दें

सेक्स भी और हस्तमैथुन भी! - क्या यह नोर्मल है?

सवाल: क्या यह अजीब है की मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ नियमित रूप से सेक्स करता हूँ, लेकिन फ़िर भी हस्तमैथुन करता हूँ?

मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पिछले 6  महीने से रिश्ते में हूँ और हम नियमित रूप से सेक्स करते हैं। मैंने तय कर लिया था की मैं हस्तमैथुन करना छोड़ दूंगा। मेरी गर्ल फ्रेंड के साथ सेक्स से मैं बहुत संतुष्ट हूँ और अगर मैं फ़िर भी हस्तमैथुन करूँ तो यह तो बेवकूफ़ी ही होगी ना? लेकिन सच यह है की सेक्स के बाद भी, मैंने काफी बार हस्तमैथुन किया है। क्या यह बहुत अजीब और ख़राब चीज़ है?  शम्स, फगवाड़ा

आंटी जी कहती हैं...शम्स पुत्तर, मेरे पास भी तेरे लिए एक सवाल है। मुझे ना आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है और मैं इसे रोज़ खाती हूँ। लेकिन कभी-कभी मुझे गुलाब जामुन खाने का बहुत मन करता है। तो क्या यह गलत है की अगर मुझे आइसक्रीम पसंद है तो मैं गुलाब जामुन नहीं खा सकती? चल, जवाब मत दे, लेकिन तुझे पता चल ही गया होगा की मैं क्या कहना चाह रही हूँ।

हस्तमैथुन और सेक्स, दोनों ही यौन आनंद के दो अलग अलग तरीके हैं और ज़रूरी नहीं की इसमें से कोई एक दुसरे की जगह ले। और लेने की ज़रूरत भी नहीं है। हाँ, यह दोनों एक ही तरह का यौन आनंद देते हैं लेकिन फ़र्क बस यह है की जिस तरह से दोनों में ओर्गास्म (चरम आनंद) होता है। और अगर तो मुझसे पूछे तो, मैं कहूँगी की सेक्स और हस्तमैथुन, दोनों का आनंद लेना बिलकुल नोर्मल है। हाँ, शायद एक ही टाइम दोनों चीज़ नहीं लेकिन  एक ही दिन में अलग अलग टाइम! वैसे देखा जाये तो, आइसक्रीम और गुलाब जामुन साथ खाने का भी अपना अलग ही मज़ा है, और चाहे तो तू भी दोनों साथ ही करने की कोशिश कर सकता है।

नोर्मल, प्राकर्तिक और सुरक्षित

मुझे बहुत ख़ुशी हुई जानकार की तुझे यह पता है की हस्तमैथुन अपने आप में बिलकुल नोर्मल और प्राकतिक चीज़ है। इस से ना तो कोई अँधा होता है और अपने आप को स्वयं सुख देना का सबसे अच्छा तरीका है। तो फ़िर इस बारे में चिंता क्यूँ ही करें?

बेटा जी, किसी रिश्ते में होने का मतलब यह नहीं होता की आप हस्तमैथुन नहीं कर सकते। हाँ, मुझे पता है की तुम लड़कों को जब गर्ल फ्रेंड मिल जाती है तो तुम अपना हाथ किसी भी काम में इस्तेमाल करना नहीं चाहते हों। लेकिन कभी कभी खुद अपने लिए खाना बनाना अच्छी बात है। और कई बार अपने शारीरिक सुख का खुद ही ख्याल रखना भी अच्छी बात है। देख, सच तो यही है ना की हम सब अपनी तकदीर और अपने सुख को खुद कंट्रोल करना चाहते हैं।

तेरे सवाल से मुझे लगा की तूने जान-मुझकर स्वयं सुख ना लेने का फैसला किया है। क्यूंकि तेरी गर्ल फ्रेंड ने यह तुझ पर नहीं थोपा है, तो तुझे अपना यह फैसला बदल देने में कोई परेशानी होनी तो नहीं चाहिए। और मुझे नहीं लगता की तेरी गर्ल फ्रेंड को इस बात से कोई नाराज़गी होगी।

रिश्ता मसालेदार बनाना

सच कहूँ तो, शायद तेरी गर्ल फ्रेंड को भी अपने हस्तमैथुन का कथा-चिटठा तेरे सामने खोलने का मन करे. लेकिन हाँ, तुझे उसे यह बात अच्छे से समझनी होगी की तेरे हस्तमैथुन करने का मतलब यह नहीं की तुम उससे संतुष्ट नहीं हो, या वो तुम्हे आकर्षक नहीं लगती, लेकिन यह सिर्फ आप दोनों का रिश्ता मसालेदार बनाने वाली चीज़ है। तुम चाहो तो इसे अपनी सेक्स लाइफ का 'अचार' भी मान सकते हो!

अच्छा, खाने पीने की बड़ी बाते हो गयी। अब मेरा कुछ खाने का टाइम हो गया है। लेकिन शम्स बेटा जी, याद रहे की एक सुखद और संतुष्ट सेक्स लाइफ में सेक्स और हस्तमैथुन दोनों हो सकते हैं और दोनों साथी की तरफ से भी। और तेरी तो ऐश है - गर्ल फ्रेंड के साथ भी और उसके बगैर भी। तो चिंता को डाल चूल्हे में और ठंडा रूह अफज़ा पी और अपनी तकदीर के बारे में सोचकर मुस्करा।

फोटो: आंटी जी, thinqkreations

अगर आपको प्यार, सेक्स या रिश्तों से सम्बंधित किसी भी सवाल का जवाब चाहिए, तो आंटी जी को ईमेल करिए।

आंटी जी से पूछो के और लेख

लड़कों के हस्तमैथुन पर और जानकारी


जवाब दें

  • Web page addresses and e-mail addresses turn into links automatically.
  • Allowed HTML tags: <a> <em> <strong> <cite> <code> <ul> <ol> <li> <dl> <dt> <dd><span><img><table><thead><tbody><tr><td>
  • Lines and paragraphs break automatically.

More information about formatting options

CAPTCHA
This question is for testing whether you are a human visitor and to prevent automated spam submissions.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.

जब ऐसा समय आए कि आपको पुराने साथी को किसी और व्यक्ति के साथ एक नये बंधन में देख कर भी तकलीफ ना हो, तब समझें आप अपने पुराने रिश्ते से उभर चुकें हैं। आगे पढ़ें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I