सुखद रिश्ते में आप ‘ना कह सकते हैं, अगर आप को कोई चीज पसंद नहीं है तो। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
कमेन्ट का उत्तर देंअब आपके पुराने साथी का रिश्ता किसी और से तय हो जाये
मेरे एक दोस्त ने इस हफ्ते अचानक से मुझे सुबह के तीन बजे फोन किया। वो फ़ोन पर चिलाते हुए बोली, "क्या तुमने सुना? नहीं? मेरे 'एक्स', मेरे पुराने बॉय फ्रेंड का रिश्ता तय हो गया है। हे भगवान्, मुझे तो यह सुनकर चक्कर आ रहे हैं...मैं तो बेहोश हो जाओंगी!"
मुझे अपनी टूटी हुई नींद से जागने में थोड़ा वक़्त लगा और फिर जो खबर वो मुझे दे रही थी उसे समझने में भी। "मेरे दिमाग में जो ठनका वो उसका कही हुई यह बात थी - "इसकी जगह मैं हो सकती थी।"
भूलना
अपने पुराने प्यार और साथी को भुलाना मुश्किल होता है, यह हम सब जानते हैं। लेकिन मेरी दोस्त के लिए अपने पुराने साथी को भुलाना और भी मुश्किल था। तो जब उसने मुझे अपने पुराने साथी की सगाई के बारे में बताया, मुझे लगा कहीं वो फिर से पुराने प्यार के खो जाने के गम में ना चली जाए - वो देवदास टाइप स्थिति ना हो जाये।
"नहीं, नहीं। ऐसा नहीं है की मैं उसे अपनी ज़िन्दगी में वापस चाहती हूँ। मुझे ख़ुशी है की उसे अपना जीवन साथी मिल गया है। और वैसे भी हमें अलग हुए तो तीन साल हो गए हैं। मुझे नहीं लगता हमारे बीच एक दुसरे के लिए कोई भावनाए बची हैं," तो फिर इतनी सब नौटंकी किस लिए?
फिर से मूल्यांकन करना
"अरे यार, तुझे नहीं पता कैसा महसूस होता है जब आपका पुराना साथी ज़िन्दगी भर के लिए किसी के साथ रिश्ता जोड़ रहा होता है। आप यह सोचने लगते हो की आपकी ज़िन्दगी में क्या चल रहा है। और यह बार-बार का मूल्यांकन बहुत तकलीफ़देह होता है," मेरी दोस्त ने कहा। उसने कहा की वो खुद अपने अस्तित्व को लेकर सवाल करने लगी है।
"मैं क्या कर रही हूँ?वो तो ज़िन्दगी में आगे निकल चूका है और उसे ऐसा साथी मिल गया है जिसके साथ वो पूरी ज़िन्दगी बिताना चाहता है। यह एक तरह से बहुत बड़ी सफलता है। इस हिसाब से तो, मैं उसे साथ किसी तरह का कॉम्पीटीशन भी नहीं आकर सकती," उसने कहा।
प्रतिस्प्रधा
मुझे यह बात कुछ अजीब लगी - अपने पुराने साथी के साथ प्रतिस्प्रधा करना, वो भी नया साथी ढूंढ़ने की! " तुम्हे लगेगा की मैं पागल हूँ, मुझे पता है! लेकिन बस इसी स्थिति में हूँ अभी। मैं पूरी रात सोई नहीं हूँ। वो उस लड़की के साथ कितना खुश है। इतनी खुश की वो अपनी सारी ज़िन्दगी उसके साथ बिताना चाहता है। लेकिन काया मैं यही बात अपने और अपने अभी के बॉय फ्रेंड के बारे में कह सकती हूँ? नहीं!"
लेकिन यह ठीक है। रिश्ते अपने खुद की रफ़्तार से बढ़ते है, परिपक्व होते हैं और इसमें क्या बड़ी बात है अगर वो अपने पुराने साथी से ज्यादा समय ले रही है अपने नए साथी के साथ ज़िन्दगी भर साथ रहने का फैसला लेने में? "तुम्हे पता है, मैं तो अपने अभी के रिश्ते को लेकर ज़िन्दगी भर के बारे में सोच भी नहीं रही थी जब तक मैंने यह खबर नहीं सुनी थी। मुझे जैसे तेज़ झटका लग गया," उसने कहा।
अनावश्यक प्रतिक्रिया
मुझे लगा की मेरी दोस्त अनावश्यक प्रतिक्रिया दे रही थी। वो सिर्फ 25 साल की है, तो इतना डर क्यूँ रही है? "तुम्हे पता है, हर रोज़, मैं फेसबुक पर देखती हूँ की किसी ना किसी दोस्त ने शादी का नया एल्बम लगाया हुआ होता है। मुझे लगता है जैसे मेरे किसी ना किसी दोस्त की हर रोज़ शादी हो रही है," उसने कहा।
"मैं अभी तक अपने आप को समझाने की बहुत कोशिश कर रही थी। मैं अपने आप को कह रही थी, "मैं तो ऐसा नहीं सोचती। लेकिन उसका सगाई का एल्बम देखकर मैं अपने आपको समझा नहीं पाई। मैं आशा करती हूँ की यह बस थोड़ी देर रहना वाला ही तूफ़ान हो और मुझे जल्दी ही इस से सुकून मिल जाए। कल से मैं चिंतन करना शुरू करुँगी!" मेरी दोस्त ने कहा और फ़ोन रख दिया।
लेख: गायत्री पर्मेस्वरण
फोटो: गायत्री पर्मेस्वरण © Love Matters/RNW
इस लेख में व्यक्त किये गए विचार लव मैटर्स के भी हों, यह आवश्यक नहीं।
'मेरे एक दोस्त ने कहा 'श्रंखला के और लेख
रिश्तों के टूटने पर और लेख और जानकारी
शादी पर और जानकारी
जवाब दें
![]()

