लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


कमेन्ट का उत्तर दें

बिना बंधन के सम्बन्ध: सुविधापूर्ण

बिना बंधन के सम्बन्ध: सुविधापूर्ण गर्मी के मौसम में आम की तरह, रिश्ते और सम्बन्ध भी अलग-अलग साइज़, आकार, रंग और स्वाद के होते हैं।

यह वचनबद्धता का नया अंदाज़ है, और बिना बंधन वाले सम्बन्ध ज़्यादा से ज़्यादा स्वीकारे भी जा रहे हैं। "मैं काफी घूमता हूँ और इसलिए अपनी गर्ल फ्रेंड से काफी दिनों तक अलग भी रहता हूँ - कई बार तो महीनो तक। इसलिए हम एक खुले, मतलब बिना बंधन वाले सम्बन्ध में हैं," ऐसा मेरे एक दोस्त ने कहा।

'बिना बंधन' क्या है?

मुझे सही तरह से पता नहीं था की एक 'खुले' - बिना बंधन के सम्बन्ध में होने का क्या मतलब है। मेरे कुछ ऐसे दोस्त हैं जो इस तरह के सम्बन्ध में हैं' लेकिन इसका असल में मतलब क्या है, मुझे नहीं पता। "मुझे लगता है की दिल के मामले इतनी आसानी से समझाए नहीं जाते!" मेरे दोस्त ने कहा।

उसने कहा की सब कुछ इस स्थिति पर निर्भर करेगा। "मैं तो यह बता सकता हूँ की मेरे लिए यह सम्बन्ध कैसा है। मुझे काम की वजह से बहुत घूमना पड़ता है और में साल के अधिकतर महीने घूम ही रहा होता हूँ। अब मैं यह तो आशा नहीं रख सकता ना अपनी गर्ल फ्रेंड से की मैं इतने दिन बाहर रहूँ, और वो फिर भी सेक्स से बिलकुल दूर रहे और वो मुझसे भी ऐसी उम्मीद तो नहीं रख सकती," उसने समझाया।  

भावनात्मक का मुकाबला कामुकता से

लेकिन मेरे दोस्त ने यह भी जल्दी से कह दिया की उनका सम्बन्ध सेक्स से बहुत ऊपर है। "हमारे बीच बहुत गहरा भावनात्मक रिश्ता है और इसको हिलाना बहुत मुश्किल है। तो अगर हम एक दुसरे से बहुत दूर भी होते हैं, तब भी हम अपनी ज़िन्दगी एक दुसरे से बहुत बाटते हैं - चाहे ऑनलाइन या फिर फोन पर," उसने कहा।  

वो अपनी हर रोज़ की ज़िन्दगी के बातें एक दुसरे से रोजाना बाटते हैं. "उसे हमेशा पता होता है की मेरी ज़िन्दगी में क्या चल रहा है और मुझे उसकी ज़िन्दगी के बारे में सब पता होता है। और इस वजह से हमारा रिश्ता बहुत मज़बूत है। में भावनात्मक तौर पर उस पर बहुत निर्भर करता हूँ और वो मुझ पर," मेरे दोस्त ने कहा।

ईमानदारी
 
यह संबंधों को लेकर काफी परिपक्व सूच लग रही थी। लेकिन मैं सोच रही थी की यह जानना की आपका साथी पूरी तरह से सिर्फ आपका नहीं है, क्या रिश्ते को कम महतवपूर्ण बना देता है। "नहीं, यह मेरी सोच नहीं है. हमें एक दुसरे से झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं। हम एक दुसरे के साथ पूरी तरह इमानदार हैं। और इस से हमारे बीच विश्वास बढ़ता है। हम अपने रिश्ते को लेकर इतना सुरक्षित तो महसूस करते हैं की एक दुसरे को अपनी ज़िन्दगी के बारे में सब कुछ बता सकें - वो सब कुछ भी जो शायद ज़्यादातर लोग नहीं बाटते," मेरे दोस्त ने कहा।

असुरक्षित 

लेकिन क्या उसे ईर्ष्या नहीं होती जब वो किसी और लड़के के साथ बाहर जाती है, मैंने पुछा। "हाँ, होती है. और वो इसलिए क्यूंकि मैं भी इंसान हूँ। हम अक्सर जिनसे सबसे ज़्यादा प्यार करते हैं उनके ऊपर अपना सबसे ज़्यादा हक दिखाना चाहते हैं, और फिर अपने साथी को किसी और के साथ बाटना बहुत मुश्किल है," उसने कहा। 

तो फिर वो कैसे और क्यूँ ऐसे करता है? "इसलिए, क्यूंकि मैं जानता हूँ की हमारा रिश्ता सेक्स के अलावा बहुत कुछ है। मैं अपने रिश्ते को लेकर बहुत सुरक्षित महसूस करता हूँ और सच कहूँ तो मैं अपना रिश्ता ऐसा ही चाहता हूँ। यह जानना की हम दोनों एक दुसरे से बिस्तर में ज़बरदस्ती नहीं बंधे हैं, हमारे रिश्ते को और आरामदायक बना देता है," उसने समझाया। 

लेख: गायत्री परमेस्वरण
फोटो: गायत्री परमेस्वरण, © Love Matters/RNW

इस लेख में व्यक्त किये गए विचार लव मैटर्स के भी हों, यह आवश्यक नहीं।

क्या आपको लगता है की बिना बन्धनों वाले सम्बन्ध/रिश्ते सफल होते हैं? यहाँ अपनी राय लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

मेरे एक दोस्त ने कहा के और लेख...

'खुले संबंधों' पर और लेख

प्यार और रिश्तों पर अधिक जानकारी


जवाब दें

  • Web page addresses and e-mail addresses turn into links automatically.
  • Allowed HTML tags: <a> <em> <strong> <cite> <code> <ul> <ol> <li> <dl> <dt> <dd><span><img><table><thead><tbody><tr><td>
  • Lines and paragraphs break automatically.

More information about formatting options

CAPTCHA
This question is for testing whether you are a human visitor and to prevent automated spam submissions.
Image CAPTCHA
Enter the characters shown in the image.

यदि कोई व्यक्ति आपको जल्दी से आपकी आशा के अनुरूप प्रितक्रिया नहीं दे रहा तो जरूरी नहीं कि वो आप में रूचि नहीं रखता। आगे पढें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I