अगर आपको लगता है कि रिश्ता खत्म करने की बात सुन कर आपके साथी को बहुत गुस्सा आ सकता है तो कोशिश करें की आप इस बारे में सार्वजनिक स्थान पर बात करें और अपने दोस्तों को इसके बारे में जानकारी दे दें। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
कमेन्ट का उत्तर देंज़्यादा टेस्टास्टरोन/वृषणि, सुरक्षित सेक्स?
कॉलेज में पढ़नें वाले पुरुष जिनमें ज़्यादा टेस्टास्टरोन होता है, वो ज़्यादा सुरक्षित सेक्स कर पाते हैं। हैरान हैं यह सुनकर?
ज़्यादा टेस्टास्टरोन को अधिकतर जोख़िम से जुड़ा जाता है, ना की उल्टा। लेकिन जब सेक्स की बात हो, जोख़िम भरा होने का मतलब हो सकता है अपने लैंगिक कौशल का दिखावा करना, वो भी कंडोम को बिना झिझक खरीदने और इस्तेमाल करने के साथ, ऐसा अमेरिका में किये गए एक शोध में पाया गया है।
उस पल की गर्मी
ज़्यादा टेस्टास्टरोन वाले पुरुषों ने सुरक्षित सेक्स किया, वो भी अपने आप को यौन संचारित रोगों से बचाने के लिए, ऐसा कॉलेज के पहले साल में पढ़ रहे 78 अमेरिकी विद्यार्थियों पर किये गए शोध में पाया गया। इस शोध में विद्यार्थियों का टेस्टास्टरोन का माप किया गया और फिर उनकी कामुक आदतों और प्रवर्ती को जांचा। तो एक मरदाना पुरुष को कंडोम इस्तेमाल करने की ओर क्या खीच सकता है?
क्यूंकि "सुरक्षित सेक्स एक दबंग निर्णय है", ऐसा शोधकर्ताओं का कहना है।
कंडोम आत्मविश्वास
ज़्यादा टेस्टास्टरोन वाले पुरुषों को कोई मुश्किल नहीं हुई कंडोम का पैक उठाने में। ये पुरुष कंडोम का इस्तेमाल उस 'ख़ास गरमा गरम पल' में भी कम टेस्टास्टरोन वाले पुरुषों से ज़्यादा करते हैं, ऐसा शोधकर्ताओं का मानना है।
सुरक्षित सेक्स का सामाजिक आत्मविश्वास से भी सम्बन्ध हो सकता है - ज़्यादा टेस्टास्टरोन वाले पुरुष शायद कम शर्मिंदा होते हैं किसी भी दूकान से कंडोम का पैकिट खरीदने में, ऐसा शोधकर्ताओं का कहना है।
वो शायद सामाजिक जोख़िम उठाने में भी ज़्यादा आगे होते हैं, क्यूंकि उन्हें उनके कंडोम खरीदने पर किसी और की राइ और टिपण्णी में कोई दिलचस्पी नहीं होती। लेकिन ये उनकी सेहत के लिए एक बहुत ही अच्छी बात साबित होती है, क्यूंकि इससे उनके यौन संचारित रोग होने का जोख़िम भी कम हो जाता है।
जोख़िम
ज़्यादा टेस्टास्टरोन वाले पुरुषों को भी हर तरह के जोख़िम भरे संबंधों से डर होता है, ऐसा शोध दर्शाता है - सबकुछ, अपनी हैसियत से लेकर गंभीर स्तिथियों में संयम और समझदारी देखने तक और ज़्यादा आत्मविश्वास भी।
ज़्यादा टेस्टास्टरोन पुरुषों की सेक्स जीवनी पर भी असर डालता है। ज़्यादा टेस्टास्टरोन वाले पुरुष सेक्स भी ज़्यादा करते हैं, उनके ज़्यादा सम्बन्ध भी होते है, और सेक्स की तरफ उनके विचार भी ज़्यादा खुले हुए होते हैं।
लेकिन यह ऐसा पहले शोध है जिसमे यह पाया गया है की ज़्यादा टेस्टास्टरोन सच में मरदाना पुरुषों से कुछ समझदारी वाला काम करवाते हैं और सुरक्षित सेक्स चुनने का उन्हें मौका भी देते हैं।
लेख: साराह मोसेस
फोटो: FXQuadro
आप कितने कंडोम आत्मविश्वासी हैं? यहाँ अपनी राय लिखिए या फेसबुक पर चर्चा में हिस्सा लीजिये।
टेस्टास्टरोन पर और लेख
सुरक्षित सेक्स पर और जानकारी
जवाब दें
![]()

