जब आप उस व्यक्ति के साथ हों, जिसे आप पसंद करते हों, तो उसे लुभाने के लिए कोई दिखावा ना करें। आप वैसे ही पेश आएँ जैसे की आप हैं ताकि वह व्यक्ति आप को ठीक से समझ सकें। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
कमेन्ट का उत्तर दें“लव मैटर्स” – अब हिंदी में भी!
“लव मैटर्स” – अब हिंदी में भी!
आज वर्ल्ड वाइड वेब “लव मैटर्स’ की हिंदी वेबसाइट का प्रक्षेपण देखेगा। (www.lovematters.in) “यह अत्यंत ही शुभ समाचार हैं उन हिंदी भाषी लोगों के लिए जो इन्टरनेट के माध्यम से सेक्स से जुडी जानकारी हासिल करना चाहते हैं, “ वेबसाइट की संपादक विथिका यादव का कहना है।
“अब लोग बेहिचक सेक्स से जुडे अपने सवालोंके जवाब एवं जानकारी इन्टरनेट पर ही पा सकेंगे।यह पहली बार होगा जब किसी वेबसाइट पर सेक्स से जुडी जानकारी, तथ्य, समाचार और विभिन लोगों के विचा रप्रस्तुत किये जायेंगे।सबसे महत्वपूर्ण यह है कि पहली बार ‘शारीरिक आनंद’ से जुडी जानकारी अब हिंदी में उपलब्ध होगी जो अब तक किसी वेबसाइट पर उबलब्ध नहीं”, विथिका ने बताया।
लव मैटर्स के नवीनतम साझेदार भारतीय परिवार नियोजन एसोसिएशन (FPAI)इस वेबसाइट लौंच के बारे में बहुत उत्साहित हैं। लव मैटर्स वेबसाइट के हिंदी संस्करण के प्रमोशन के अवसर पर परिवार नियोजन एसोसिएशन के महासचिवश्री विश्वनाथ कोलिवाद ने कहा:
“यह साझेदारी हमारे लिए एक महत्वपूर्ण गठबंधन है जोकि दोनों संगंठनों के व्यक्तिगत एजेंडा का और मजबूत बनाने में मदद करेगी। मुझे आर एन डब्लू के उद्देश्य नोट को जानकर अति हर्ष है।लव मैटर प्रोजेक्ट बिल्कुल नए तरीके से युवा वर्ग को सेक्स से जुडी सही और तथ्यों पर आधारित जानकारी प्रदान करती है, वो भी गोपनीयता बनाये रखने के साथ।”

सीधी बात
विथिका का अनुभव कहता है कि अधिक लोगोंतक पहुँचने के लिए पाठन सामग्री का एक से अधिक भाषा में होनाआवश्यक है।उनके कार्य अनुभव नेउन्हें भारत भर में अलग-अलग लोगों के यौन स्वस्थ्य, यौन उत्पीडन औरप्रतारण के बारे में जानने का मौका दिया।
विथिका ने हमें बताया की अक्सर वेब परआधारित जानकारी सिर्फ अंग्रेजी भाषा तक ही सीमित रहती है।हालाँकि यौनस्वस्थ्य पर कुछ जानकारी हिंदी में उपलब्ध है, किन्तु दुर्भाग्यवश उसमे सेकुछ भी इन्टरनेट पर नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग भाषा के लोगों की इन्टरनेट उपयोग की संख्याअब निरंतरबढ़ रही है।“लव मैटर्स के हिंदीसंस्करण को लोगों के समक्ष लाना भाषा की सीमाओं को ख़त्म करने की तरफ एकमहत्वपूर्ण कदम है।”
क्या आप लव मैटर्स हिंदी में इस्तेमाल करेंगे? हमें बताएं।
जवाब दें
![]()

