जब ऐसा समय आए कि आप अपने लिए नया साथी ढूँदने लगें और उसकी तुलना पुराने साथी से ना करें, तब समझें की आप अपने पिछले रिश्ते से उभर चुके हैं। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
कमेन्ट का उत्तर देंगर्भनिरोधन
यदि आप गर्भवती नहीं होना चाहती हैं या अपने साथी को गर्भवती नहीं करना चाहते हैं तो यह ज़रूरी है कि आप गर्भनिरोधन के किसी उपाय का प्रयोग करें। इसे गर्भनिरोधन या परिवार नियोजन भी कहते हैं।
गर्भनिरोधन के कई उपाय हैं। इनमें हार्मोनयुक्त खाने की गोलियों से लेकर शुक्राणुओं को गर्भाशय तक पहुंचने से रोकने वाले उपाय (जैसे कंडोम) भी शामिल हैं। आप चाहें तो प्राकृतिक उपायों का प्रयोग भी कर सकते हैं।
गर्भधारण करने से बचने के लिए दूसरा तरीका है, संभोग या योनि सेक्स बिलकुल न करना। इसके लिए एक और तरीका या विकल्प भी है, जिसमें योनि संभोग न करते हुए भी सेक्स किया जा सकता है।
गर्भनिरोधन के तरीकों को अपनाने का फैसला करने के लिए आगे पढ़ें। आपको यह भी पता चलेगा कि गर्भनिरोध का कौन-सा उपाय आपके लिए ज़्यादा बेहतर रहेगा और इसका चुनाव कैसे किया जाए। आपको गर्भनिरोध के अनेक उपायों के बारे में ज़्यादा जानकारी भी मिलेगी, जिनमें से आप चुनाव कर सकते हैं।
जवाब दें
![]()

