लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


Unfaithfulness

शादी के बाहर रिश्ता: क्यूँ?

Gayatri"शादियाँ स्वर्ग में बनती तो हैं लेकिन उनकी परीक्षा यहीं धरती पर होती है," मेरी एक दोस्त ने कहा। 

वो खुद अपनी ही शादी की बात कर रही थी। "मेरी शादी तो शुरू से ही खराब थी। इसलिए मेरा शादी के बाहर रिश्ता रखने का ज़िम्मेदार मुझे मत समझो," उसने कहा। मैं चुपचाप उसकी बात सुन रही थी और वो बोलती गयी: मेरी शादी असफल रही, और फ़ैल हो गयी, लेकिन इस शादी के रिश्ते को ख़त्म करना मुश्किल होता है। इसलिए मैं इस शादी में रहकर भी कहीं बाहर, दूसरी जगह अपनी खुशियाँ ढूंढ़ने लगी।"


मैं दूसरी औरतों के बारें में कल्पना करता हूँ - क्या यह ठीक है?

सवाल: मैंने अच्छे और 'स्वस्थ्य' कामुक संबंधों के बारें में अक्सर पढ़ा है और लोगों को बात करते हुए भी सुना है - लेकिन असल में 'स्वस्थ्य' सम्बन्ध है क्या? 

मेरा मतलब है की मैं अपनी साथी के साथ सेक्स करना पसंद करता हूँ लेकिन फिर भी मैं दूसरी औरतों के बारे में सोचता और कल्पना करता हूँ। क्या इसका मतलब है की मेरी सेक्स जीवनी संतुष्ट और 'स्वस्थ्य' नहीं है? दिबाकर, इंदौर


ऑनलाइन सेक्स और पोर्न - क्या यह धोखेबाज़ी है?

सवाल: मैं बहुत ज़्यादा पोर्नोग्राफी देखता हूँ - अक्सर हर रोज़। मैं ऑनलाइन सेक्स भी करता हूँ। क्या मैं अपने साथी से धोखा कर रहा हूँ?

मैं अपने इन्टरनेट के सेक्स साथी से कभी मिला नहीं हूँ और मिलना चाहता भी नहीं। लेकिन मुझे उसके साथ यह ऑनलाइन सेक्स सम्बन्ध बहुत अच्छा लगता है। क्या इसका मतलब है की मैं अपनी बीवी को धोखा दे रहा हूँ? संतोष, वाराणसी


धोखेबाज़ी तलाक होने की संभावना दुगनी कर देती है।

धोखेबाज़ी तलाक होने की संभावना दुगनी कर देती है। धोखेबाज़ी युगलों को तलाक की ओर कदम बढ़ने के लिए मजबूर कर देती है, ऐसा एक हाल ही में किये गए शोध में पाया गया।

शादी टूटने का एक अहम् कारण होता है धोखेबाज़ी। फिर भी, अमेरिका में 34 प्रतिशत पुरुष और 19 प्रतिशत महिलाओं ने कहा की वो अपनी शादी शुदा ज़िन्दगी में कभी न कभी विश्वासघाती रहे है और उन्होंने अपने साथी को धोखा दिया है। ज़्यादातर इसलिए क्यूंकि वो अपने रिश्ते से खुश नहीं, या फिर सेक्स से बोर हो चुकी थी या उन्हें ज्यादा सेक्स की ज़रूरत महसूस हो रही थी, और इसलिए भी क्यूंकि उन्हें किसी और से प्यार हो गया।


क्या मोनोगेमी (एक पत्नीत्व) एक मिथ्या है?

क्या मोनोगेमी (एक पत्नीत्व) एक मिथ्या है? "मोनोगेमी पूरी तरह असफल है," ऐसा अमरीकी समाजशास्त्री एरिक एंडरसन का कहना है। "यह धोकेबाज़ी और बेवफाई से भरा है।"
 
लोगों के बेवफा होने के अध्यन में उन्होंने जाना की अधिकांश लोग अपने साथी के साथ विश्वासघात करते हैं। "हम चाहे जो भी सोचे, मोनोगेमी असफल ही है", वो कहते है।


मुझे जलन होती है - क्या वो सिर्फ दोस्त हैं?

Aunty ji se poochoसवाल: मुझे अपने बॉय फ्रेंड की सबसे अच्छी (लड़की) दोस्त से बहुत जलन होती है। मुझे नहीं पता की वो 'सिर्फ दोस्त' है या कुछ और भी।

वो उसको मुझसे ज्यादा गले लगता है और चुम्बन भी देता है। हम अब कुछ दस महीनो से साथ हैं। मैं उस से बहुत प्यार करती हूँ। हमेशा से ही उसकी बहुत सारी लड़कियां दोस्त रही है। पहले मुझे नहीं लगता था की मैं पोस्सेस्सिव महसूस करुँगी, लेकिन अब मैं करती हूँ। मैं क्या करूँ? सीरत, जयपुर


शिशन की दरार: धोखेबाजी का सबब

यदि अविवेचित सम्भोग के दौरान अचानक चटकने की आवाज़ और बहुत ज्यादा दर्द महसूस हो- तो शायद आपके शिशन में दरार आ गयी है

यह दुर्लभ है, लेकिन असंभव नहीं। एक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार शिशन की दरार अक्सर उन पुरुषों के साथ देखने को मिलती है जो छुप कर जोखिम भरी स्थिति में सम्भोग कर रहे हों। वो अजीब मुद्रा में आक्रामक सम्भोग कर रहे होते हैं और मन में पकडे जाने का भय होता है। ऐसे में यदि शिशन के एक सीमा से अधिक मुड़ने पर उसमे दरार आ जाती है।


बहुत से लोग खुद को पूरी तरह से समलैंगिक या विपरीत लैंगिक नहीं कहते, वे अपने आपको इन दोनों के बीच में पाते हैं। आगे पढें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I