लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


Masturbation

हस्तमैथुन: मिथ्या तोड़े

सेक्स से जुडे मिथ्या सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। एक ऐसे संक्रमण की तरह जो की एक अनजान व्यक्ति से दुसरे तक फेलता जाता है। इस संक्रमण का इलाज होना ज़रूरी है, इस से पहले की यह एक बीमारी की तरह फ़ैल ना जाये। तो पेश-ए-खिदमत है - सेक्स मिथ्या तोड़ श्रंखला!

इस हफ्ते, हम हस्तमैथुन से जुडे मिथ्या तोड़ेंगे। क्या इससे आपको मुहासे होते हैं? क्या लड़कियां भी हस्तमैथुन करती हैं? क्या हस्तमैथुन करने से आप गर्भवती हो सकते हैं? ये सब और बहुत कुछ। तो पढ़िए...


मेरा बॉय फ्रेंड पोर्न देखकर हस्तमैथुन करता है

मैं अपने बॉय फ्रेंड के साथ पिछले दो सालों से रह रही हूँ और मुझे अभी पता चला है की वो अभी भी पोर्न देखता है और हस्तमैथुन करता है।

अब हमारी सेक्स लाइफ वाकई में इतनी रोमांचक नहीं है जितनी हमारे रिश्ते की शुरुवात में थी, लेकिन यह कोई बहाना तो नहीं बन सकता ना। उसकी यह दोनों हरकतें (पोर्न देखना और हस्तमैथुन करना) मुझे अनचाहा महसूस कराती हैं, और मुझे यह भी लगता है की वो मुझे धोखा दे रहा है। ऋचा मेहरा, बंगलोर


कौन कहता है की लड़कियों को पोर्न अच्छा नहीं लगता?

कौन कहता है की लड़कियों को पोर्न/अश्लील साहित्य अच्छा नहीं लगता?"जब मैंने पहली बार पोर्न देखा, तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था की मुझे पोर्न अच्छा लगेगा," २४ साल की सीमा का कहना है, जो यह मानती है की वो अब पोर्न नियामत रूप से देखती हैं।

दुनिया भर में किये गए कई अध्यन में पाया गया है की महिलाओं को पसंद आने वाला पोर्न का बाज़ार तेज़ी से बढ़ रहा है। लेकिन, इस भोगासक्ति राज़ को खुले में बाहर आने में अभी वक़्त लगेगा, ऐसा मुंबई स्तिथ विज्ञापन व्यवसायी के केहना है।


चुम्बन करते ही मेरा वीर्यपात हो जाता है - मैं क्या करूँ?

सवाल: जब भी मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ यौन सम्बन्ध बनाता हूँ, मेरा वीर्यपात हो जाता है। मैं इस बारें में क्या करूँ?

मैं 22  साल का हूँ, और मैं तब तक सेक्स नहीं करना चाहता जब तक की मेरी शादी ना हो जाये। जब मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ यौन सम्बन्ध बनाता हूँ तो हम सेक्स नहीं करते, अधिकतर सिर्फ चुम्बन करते हैं। मैं उसके साथ शादी से पहले सेक्स करना भी नहीं चाहता लेकिन मेरा वीर्यपात होना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता। करण, मुंबई


क्या हस्तमैथुन से मेरी सेहत ख़राब हो सकती है?

प्रश्न: आंटी  जी , मुझे  आपकी  मदद  की  सख्त  ज़रुरत  है।मैं  18 साल  का  हूँ  और  दिन  में कम  से  कम  एक  बार हस्त मैथुन करता हूँ। निशांत, हैदराबाद

मुझे पता चला है कि यह एक बीमारी है और इस से सेहत ख़राब  हो  सकती  है।  मेरे एक दोस्त  ने  बताया  की  अगर  मैं  इसे  जारी  रखूँगा  तो  लड़की  को  यौन  संतुष्टि  नहीं  दे  पाउँगा।  इसे  बंद  करने  का  कोई  उपाय  सुझाइए।  मुझे  चिंता  और  शर्मिंदगी होती हैं लेकिन मैं कुछ कर नहीं पा  रहा  हूँ।


हस्तमैथुन: 'पांच बड़े तथ्य' - दूसरा भाग

हस्तमैथुन - आपको लगा की हस्तमैथुन 'पांच बड़े तथ्य' के पहला भाग पढने के बाद आपको सब पता चल गया? जी, अभी नहीं...क्यूंकि पिक्चर अभी बाकी है दोस्त! अरे मतलब - कुछ और ज़रूरी जानकारी हम इस दुसरे भाग में आपको देंगे।

आखिर हस्तमैथुन इतना ज़रूरी और बड़ा टोपिक भी तो है! तो पेश है इस से जुड़े 'पांच और तथ्य'। क्या आपको पता है की ब्रिटिश सरकार हस्तमैथुन को बढ़ावा देती है? और क्या आपको पता है की हस्तमैथुन लिंग की एक बहुत आम परेशानी को ठीक भी कर सकता है? और क्या आप जानते है की 'मास्टरबेट - अ - थोन' क्या है? तो जानिए इन सभी सवालों के जवाब हमारे 'पांच बड़े तथ्य' के इस भाग में। 


सेक्स खिलौनों से जुडें पांच बड़े तथ्य

सेक्स खिलौने...सेक्स खिलौने अब सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं हैं जो लगातार इस तरह की चीज़ों की तलाश में सेक्स से सम्बंधित दुकानों में ख़ाक छानते रहते हैं।

ऐसे लोगों की संख्या में लगातार वृधि हो रही है जो हस्तमैथुन या अपने साथी के साथ सेक्स को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए सेक्स खिलौनों का इस्तेमाल करते हैं।


हस्तमैथुन एक बेहतर समाज के लिए

Kuber Sharmaमैं गुमनामी से बाहर आ रहा हूँ। मैं हस्तमैथुन करता हूँ और मुझे कोई शर्मिंदगी नहीं है।

हस्तमैथुन के आनंद से मैं अचानक क दिन रूबरू हो गया। 'विस्मय', 'अद्भुत', और 'आजादी' जैसे शब्दों से उस पल और उस एहसास की यादें जुडी हैं। और मासूमियत से मैंने फ़ौरन ही सोचा की, ना जाने क्यूँ यह प्रक्रिया बदनामी में दबी पड़ी है।


हस्तमैथुन: पांच बड़े तथ्य

Hastmaithun - Paanch bade tathyaहस्तमैथुन - लगभग सभी करते हैं, लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं करना चाहता।

वो भी तब जब यह आपके शरीर के लिए अच्छा भी है और मजेदार भी! लेकिन इसके साथ जुड़ी हैं कुछ मिथ्या। क्या हस्तमैथुन से आप अंधे हो जाते हैं? क्या इसकी वजह से आपके बच्चा पैदा करने की श्रमता में कमी आएगी? और हस्तमैथुन आखिर करते कैसे हैं? जानिए हमारे 'पांच बड़े तथ्य' के इस भाग में।


सेक्स भी और हस्तमैथुन भी! - क्या यह नोर्मल है?

सवाल: क्या यह अजीब है की मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ नियमित रूप से सेक्स करता हूँ, लेकिन फ़िर भी हस्तमैथुन करता हूँ?

मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पिछले 6  महीने से रिश्ते में हूँ और हम नियमित रूप से सेक्स करते हैं। मैंने तय कर लिया था की मैं हस्तमैथुन करना छोड़ दूंगा। मेरी गर्ल फ्रेंड के साथ सेक्स से मैं बहुत संतुष्ट हूँ और अगर मैं फ़िर भी हस्तमैथुन करूँ तो यह तो बेवकूफ़ी ही होगी ना? लेकिन सच यह है की सेक्स के बाद भी, मैंने काफी बार हस्तमैथुन किया है। क्या यह बहुत अजीब और ख़राब चीज़ है?  शम्स, फगवाड़ा


चुंबन कैसे करें? शुरुआत होंठों से करें, फिर धीरे से अपना मुँह खोलकर अपनी जीभ अपने साथी की जीभ से मिलने दें। जल्दबाजी ना करें, अपने साथी के आनंद का ध्यान रखते हुए साथ मिलकर आगे बढें। आगे बढे।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I