लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


Making love

मैं दूसरी औरतों के बारें में कल्पना करता हूँ - क्या यह ठीक है?

सवाल: मैंने अच्छे और 'स्वस्थ्य' कामुक संबंधों के बारें में अक्सर पढ़ा है और लोगों को बात करते हुए भी सुना है - लेकिन असल में 'स्वस्थ्य' सम्बन्ध है क्या? 

मेरा मतलब है की मैं अपनी साथी के साथ सेक्स करना पसंद करता हूँ लेकिन फिर भी मैं दूसरी औरतों के बारे में सोचता और कल्पना करता हूँ। क्या इसका मतलब है की मेरी सेक्स जीवनी संतुष्ट और 'स्वस्थ्य' नहीं है? दिबाकर, इंदौर


पुरुष भी चरम आनंद होने का ढोंग कर सकते है!

पुरुष भी चरम आनंद होने का ढोंग कर सकते है!हाल ही में किये गए दो सर्वेक्षणों में एक चौथाई से ज्यादा पुरुष ने बताया की उन्होंने कम से कम एक बार चरम आनंद का नाटक किया है। तो ये ऐसा कैसे करते है? 

लोग अधिकतर ये अंदाज़ा लगाते है की पुरुषों के लिए चरम आनंद होने का नाटक करना नामुमकिन होता है क्यूंकि इसका मतलब है लिंग का स्खलित होने का भी नाटक करना। पुरुषों को अपने ये रहस्य बताने को कहा कंसास विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिको ने। ७८ प्रतिशत पुरुषों ने कहा की उन्होंने चरम आनंद होने का नाटक किया है।


सार्वजनिक स्थान पर गुप्त सेक्स

सार्वजनिक स्थान पर गुप्त सेक्स"मुझे और मेरे साथी को सेक्स के लिए सुरक्षित जगह ढूंढनी पड़ती है। घर पर एकांत ना मिलने के कारण हमें बाहर के बारे में सोचना पड़ा," प्रिया ने कहा।

बहुत से युगलों की तरह प्रिया और उनके साथी ने सुनसान जगह और सार्वजनिक पार्कों में सम्भोग किया क्यूंकि दोनों के परिवार मुंबई में ही रहते थे और उनके घर में उनके लिए अलग से कमरा नहीं था। "इसके सिवा हम और क्या कर सकते थे," वो पूछती हैं।


"हेलो, सेक्स चाहिए?" - यह सिर्फ सुंदर लड़कों के लिए काम करता है।

"हेलो, सेक्स चाहिए?" - यह सिर्फ सुंदर लड़कों के लिए काम करता है।"हेलो! क्या तुम आज की रात मेरे साथ गुज़ारना चाहोगी?"

जो लड़का इस लाइन का इस्तेमाल किसी लड़की पर करता है, समझो उसको तो वाट लग गयी। लेकिन यही लाइन अगर कोई लड़की किसी लड़के को कहे तो कोई भी लड़का इस चांस को हाथ से नहीं जाने देगा और दोनों हाथों से इस मौके को (और लड़की को भी) पकड़ लेगा।  यह बड़ी ज़ाहिर सी बात है, है ना? इस बात की सचाई को सामने लाने के लिए डेनिश शोधकर्ताओं ने 'कामुक निमंत्रण' पे आधारित परिक्षण का सहारा लिया।


रोमांचक: बेडरूम के बाहर सेक्स

गायत्री परमेस्वरण - मेरी एक दोस्त ने कहा  मुझे बताया गया है की बेडरूम के बाहर सेक्स काफी रोमांचक होता है। क्या आप में से किसी ने ये कोशिश की है? अगर नहीं - तो आपको करनी चाहिए - कम से कम मेरी एक दोस्त तो ऐसा ही सोचती है।

"सेक्स वैसे भी बहुत ही महान चीज़ है। लेकिन अगर आप किसी रिश्ते में बहुत समय से है, तो ये समस्वर हो जाता है। और इसलिए इसे थोडा चटपटा बनाने के कोशिश करनी ज़रूरी होती है। अपने बेडरूम से बाहर निकलना एक शुरुआत हो सकती है," ऐसा मेरी दोस्त ने मुझे कहा।


मैं बिस्तर में अपनी बीवी को कैसे खुश करूं?

बबली आंटीप्रश्न: मैं अपनी बीवी से बहुत प्यार करता हूं और वो मुझे बेहद सुंदर लगती है लेकिन मैं जब उसे शारीरिक रूप से उत्तेजित करने की कोशिश करता हूं तो वो प्रतिक्रिया ही नहीं दिखाती।

हमारी शादी को सिर्फ एक साल हुआ है। लेकिन वो सेक्स ना करने के बहाने ढूंढती रहती है। और यदि करती है तो शायद उसे कुछ खास मज़ा नहीं आता, हालांकि उसने यह साफ़-साफ़ कभी कहा नहीं। मैं ऐसा क्या करूं जिस से उसकी दिलचस्पी मुझमे लौट सके?

नितिन, नोएडा


आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I