लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


Indian marriage

शादी के बाहर रिश्ता: क्यूँ?

Gayatri"शादियाँ स्वर्ग में बनती तो हैं लेकिन उनकी परीक्षा यहीं धरती पर होती है," मेरी एक दोस्त ने कहा। 

वो खुद अपनी ही शादी की बात कर रही थी। "मेरी शादी तो शुरू से ही खराब थी। इसलिए मेरा शादी के बाहर रिश्ता रखने का ज़िम्मेदार मुझे मत समझो," उसने कहा। मैं चुपचाप उसकी बात सुन रही थी और वो बोलती गयी: मेरी शादी असफल रही, और फ़ैल हो गयी, लेकिन इस शादी के रिश्ते को ख़त्म करना मुश्किल होता है। इसलिए मैं इस शादी में रहकर भी कहीं बाहर, दूसरी जगह अपनी खुशियाँ ढूंढ़ने लगी।"


अपनी पत्नी के साथ रहूँ या फिर अपनी माशूका के साथ भाग जाऊं?

DKT Aunty ji se poochoमेरी शादी को तीन साल हो चुके हैं लेकिन मैं अभी भी अपनी माशूका से बहुत प्यार करता हूँ। मैं उसके बिना नहीं जी सकता। सचिन, नयी दिल्ली

आंटी जी का कहना है...सचिन पुत्तर, तुम्हारे फैसले का असर तुम्हारे अलावा कम से कम दो और लोगों पर पड़ेगा। मैं तुम्हे विस्तार से समझाउंगी और शायद इस से तुम्हें सही फैसला लेने में मदद मिले।


समलैंगिक शादी: मेरे सपने में

Gayatri Parameswaranपिछले हफ्ते मुझे एक सपना आया - मेरे एक समलैंगिक दोस्त ने मुंबई में अपने बॉय फ्रेंड के साथ शादी करी।

मैं बहुत ख़ुशी के साथ नींद से जागी और फ़िर सोचने लगी की मेरे इस सपने को हक़ीकत में बदलने में कितना समय लगेगा। " सपने भी कैसे कैसे होते है ना," मेरे सपने में आये मेरे समलैंगिक दोस्त ने मुझसे कहा। "काश की यह सच हो जाए। लेकिन नहीं!" उसने कहा।


अब आपके पुराने साथी का रिश्ता किसी और से तय हो जाये

Gayatri Parmeswaranमेरे एक दोस्त ने इस हफ्ते अचानक से मुझे सुबह के तीन बजे फोन किया। वो फ़ोन पर चिलाते हुए बोली, "क्या तुमने सुना? नहीं? मेरे 'एक्स', मेरे पुराने बॉय फ्रेंड का रिश्ता तय हो गया है। हे भगवान्, मुझे तो यह सुनकर चक्कर आ रहे हैं...मैं तो बेहोश हो जाओंगी!"

मुझे अपनी टूटी हुई नींद से जागने में थोड़ा वक़्त लगा और फिर जो खबर वो मुझे दे रही थी उसे समझने में भी। "मेरे दिमाग में जो ठनका वो उसका कही हुई यह बात थी - "इसकी जगह मैं हो सकती थी।"


रुढ़िवादी माता-पिता: प्यार और झूठ

रुढ़िवादी माता-पिता: प्यार और झूठ माता-पिता किसी कारण की वजह से ही माता-पिता होते हैं। वो कभी पूरी तरह से आपसे सहमत नहीं होंगे। और यह ठीक है। लेकिन तब क्या करें जब आपके माता-पिता पिछली सदी के अतिधर्मनिष्ठओं की तरह बर्ताव करने लगे?
 
मेरी जान पहचान के एक युगल, जिनकी सगाई को अब करीब एक साल हो गया है, उस दिन मुझसे शिकायत कर रहे थे की बिना अपने माता पिता के रज़ामंदी के, वो दोनों आपस में मिल भी नहीं सकते। तो वो इस मुश्किल का सामना कैसे करते हैं? "हम सिर्फ उनसे झूठ बोलते हैं"।


क्या मोनोगेमी (एक पत्नीत्व) एक मिथ्या है?

क्या मोनोगेमी (एक पत्नीत्व) एक मिथ्या है? "मोनोगेमी पूरी तरह असफल है," ऐसा अमरीकी समाजशास्त्री एरिक एंडरसन का कहना है। "यह धोकेबाज़ी और बेवफाई से भरा है।"
 
लोगों के बेवफा होने के अध्यन में उन्होंने जाना की अधिकांश लोग अपने साथी के साथ विश्वासघात करते हैं। "हम चाहे जो भी सोचे, मोनोगेमी असफल ही है", वो कहते है।


मैंने उसे भगाने में मदद करी

Meri ek dost ne kaha - Gayatri Parameswaran मैंने प्रेमी के साथ भाग जाने वाले किस्से सिर्फ बौलीवूड की फिल्मों में ही देखी है। लेकिन पिछले हफ्ते, मैं हिस्सा बनी एक पूरी बौलीवूड स्टाइल प्रेमी के साथ भागने वाली घटना का - जी हाँ, मैंने एक युगल को शादी करने में मदद करी।

होने वाली दुल्हन एक शाम मेरे पास आयी और बोली, "मेरे माता पिता को मेरे प्रेमी के बारे में पता चल गया है। क्या तुम मेरी मदद करोगी?" और यहाँ से ये रोमांचक यात्रा शुरू हुई। और ख़तम हुई इस युगल के शादी के बंधन में बंधने के साथ - आज वो कानूनी तौर पे शादी शुदा हैं।


अकेले ना रहने के पांच कारण

यमला पगला दीवानाअध्याय २:१८ में भगवान् ने कहा है, "अकेलापन किसी भी इंसान के लिए अच्छा नहीं है।" और मैं इस बात से सहमत हूँ।

लेकिन आज के आधुनिक युग में अकेलेपन की ही होड़ सी मची हुई है। आस पड़ोस में हर जगह सिर्फ अकेले लोग दिखाई देते हैं।


नियंत्रण महिलाओं के हाथ में

यमला पगला दिवाना अनंतकाल से पुरूषों को प्रतिबद्धता से बचने वाला और हर घड़ी सिर्फ सेक्स के बारे में सोचने वाला माना जाता है। लेकिन क्यों?

क्या हमें प्रकृति ने ऐसा ही बनाया है? क्या महिलाएं अपने पक्ष का बचाव बेहतर रूप से कर पाती हैं? या ये मिथक है कि हम पुरूष अपने आपको रंगीन मिज़ाज़ कहलवाना पसंद करते हैं? मेरी राय में जवाब इन तीनों का मिश्रण है।


25 साल की उम्र और अविवाहित

Gayatriमेरा परिवार और रिश्तेदार अब तक इस सच को स्वीकार करने का प्रयास कर रहे हैं कि मैं 25 साल की उम्र तक अविवाहित हूँ। जब मैंने उनसे कहा कि मैं निकट भविष्य में भी शादी नहीं करना चाहती तो उन्होंने ऐसे भाव दिए मानो कह रहे हों कि “तुम्हारा दिमाग तो ठीक है?”

पहले मैंने सोचा कि शायद कुछ समय में उन्हें इस बात की आदत पड़ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर मुझे लगा कि शायद मुझे उनकी इस प्रतिक्रिया की आदत हो जाएगी। लेकिन ऐसा भी ना हो सका- इस सब से मुझे सिर्फ तनावपूर्ण सामाजिक प्रतिक्रियाएं ही मिलीं।


आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I