रिश्ता खत्म होने के बाद आपसी दोस्तों का बंटवारा न करें। एक दुसरे के साथ विनम्रता से पेश आयें। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
Gayatriसुबह की उलझन - गर्भनिरोधन गोली!
पिछले हफ्ते मेरी दोस्त ने मुझे हडबडाहट में फ़ोन किया, "पिछले रात बहुत परेशानी वाली थी यार। मैं तुझे क्या बातों - मैं तो सो ही नहीं पाई। सेक्स के दौरान उसने अपना वीर्य (semen) मेरे वजाईना (यॊनि) में ही निकाल दिया, और हम कंडोम का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।"
हाय भगवान्! तो फिर उसने क्या किया? "बस पूरी रात सो ही नहीं पाई मैं। और सुबह सुबह, मेडिकल की दूकान से गर्भनिरोधक गोली खरीदने भागी," उसने चैन की सांस लेते हुए कहा।
नए साल में प्यार
नया साल शुरू हो चूका है, और सब ने पता नहीं क्या क्या नया करने का इरादा किया है। मुझे भी ज़्यादा आश्चर्य नहीं हुआ जानकर की मेरे कुछ दोस्तों ने अपने प्यार और संबंधों में आई परेशानियों को सुलझाने का इरादा किया है इस नए साल में।
जब मैंने उसे 'हैप्पी न्यू इएर' कहने के लिए फोन किया, तो मेरी दोस्त ने कहा, "मैंने इस साल संभल कर प्यार अकरने का इरादा किया है। दिल टूटना बेहद दर्दनाक होता है और टूटने की नौबत से बेहतर है की मैं पहले ही संभल जाओं।"
सोशल नेटवर्क प्यार: इन्टरनेट पर अपने बॉय फ्रेंड का पीछा करना
मेरे एक दोस्त ने यह कबूल किया की वो अपने बॉय फ्रेंड की इन्टरनेट पर हर हरकत पर नज़र रखती है।
"मैं 24x7 इस चीज़ पर नज़र रखती हूँ की वो इन्टरनेट पर क्या कर रहा है। मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है। मुझे लगता है इससे मैं उसे ज़्यादा अच्छे से जान पाऊँगी," उसने कहा। मैं सोचने पर मजबूर हो गयी की क्या सोशल नेटवर्क बदलाव ला रहे हैं जिस तरह से हम रिश्तों में बर्ताव करते हैं। क्या ऑनलाइन किसी का पीछा करना, असल ज़िन्दगी में किसा का पीछे करने से ज़्यादा सही माना जाता है?
शादी के बाहर रिश्ता: क्यूँ?
"शादियाँ स्वर्ग में बनती तो हैं लेकिन उनकी परीक्षा यहीं धरती पर होती है," मेरी एक दोस्त ने कहा।
वो खुद अपनी ही शादी की बात कर रही थी। "मेरी शादी तो शुरू से ही खराब थी। इसलिए मेरा शादी के बाहर रिश्ता रखने का ज़िम्मेदार मुझे मत समझो," उसने कहा। मैं चुपचाप उसकी बात सुन रही थी और वो बोलती गयी: मेरी शादी असफल रही, और फ़ैल हो गयी, लेकिन इस शादी के रिश्ते को ख़त्म करना मुश्किल होता है। इसलिए मैं इस शादी में रहकर भी कहीं बाहर, दूसरी जगह अपनी खुशियाँ ढूंढ़ने लगी।"
गर्भवती होने का भय
पिछले हफ्ते मेरी एक दोस्त को बहुत ज़्यादा चिंता के दौरे झेलने पड़े - उसको इस महीने पिरीअड/महावरी/मासिक धर्म नहीं हुआ था। दो दिन ऊपर भी हो अगये थे।
"मुझे लगा मैं गर्भवती हो गयी। मैं और मेरा बॉय फ्रेंड अपनी पूरी ज़िन्दगी के बारे में दोबारा विचार करने लगे थे," उसने मुझे बताया। लेकिन जब गर्भवती होने का टेस्ट/जांच निगेटिव आया, तो हमने चैन की सांस ली। "हम इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन कैसे कोई तैयार हो सकता है ऐसी किसी चीज़ के लिए जो आपकी पूरी ज़िन्दगी ही बदल दे?" उसने पूछा।
महिला के शरीर पर बाल: बिलकुल नहीं
मुझे लगता है की बाल हटाने वाले उद्योग ने शायद इतना फायदा पहले कभी नहीं कमाया होगा।
ब्यूटी पार्लर में बाकि सारी सुविधाओं के साथ आपको मिल सकते हैं बहुत सारे DIY संसाधन। आखिर महिलाएं अपने शरीर और चेहरे के बालों को लेकर इतनी पागल क्यूँ हैं? मेरी एक दोस्त ने कहा, "क्यूंकि पुरुषों को महिलाओं के शरीर अपर बाल अच्छे नहीं लगते।" तो फ़िर सवाल यह है की पुरुषों को महिलाओं के शरीर पर बाल इतने अनाकर्षक क्यूँ लगते हैं?
ज्यादा बुरा क्या है? नग्न तसवीरें या हथियारों का व्यापार?
बीते हफ्ते, मोडल/बोलीवूड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा, प्लेबॉय मेगजीन में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनी।
लोगों ने और सामजिक मीडिया ने फ़ौरन ही उन पर धावा बोल दिया। भारतीय स्त्री? नग्न? एक गन्दी मेगज़ीन में? शर्म की बात है? लेकिन मेरे विचार में यह दोगलेपन वाली, नैतिक फैसला सुनाने जैसा है, उस महिला पर जो वो कर रही है जो वो करना चाहती थी।
ढीला लिंग: किसी भी महिला के लिए एक सबसे बुरा सपना
बिस्तर में आपके और आपके साथी के सेक्स पर्फॉर्मन्स पर बहुत ज़्यादा निर्भर करता है की आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा या ख़त्म हो जायेगा। मुझे यह बात याद दिलाई पिछले हफ्ते मेरी एक दोस्त ने, जब उसने मुझे एक गुस्से वाला सन्देश मेसज भेजा।
"पिछले कुछ बार जब भी हमने सेक्स किया तो अनुभव बहुत बुरा रहा। मैं बहुत परेशान हूँ। अगर ऐसा ही चलता रहा तो? मैं क्या करुँगी? ज़बरदस्ती भ्रम्चारी बन जाओ? मुझे सेक्स चाहिए!", उसने कहा।
समलैंगिक शादी: मेरे सपने में
पिछले हफ्ते मुझे एक सपना आया - मेरे एक समलैंगिक दोस्त ने मुंबई में अपने बॉय फ्रेंड के साथ शादी करी।
मैं बहुत ख़ुशी के साथ नींद से जागी और फ़िर सोचने लगी की मेरे इस सपने को हक़ीकत में बदलने में कितना समय लगेगा। " सपने भी कैसे कैसे होते है ना," मेरे सपने में आये मेरे समलैंगिक दोस्त ने मुझसे कहा। "काश की यह सच हो जाए। लेकिन नहीं!" उसने कहा।
अब आपके पुराने साथी का रिश्ता किसी और से तय हो जाये
मेरे एक दोस्त ने इस हफ्ते अचानक से मुझे सुबह के तीन बजे फोन किया। वो फ़ोन पर चिलाते हुए बोली, "क्या तुमने सुना? नहीं? मेरे 'एक्स', मेरे पुराने बॉय फ्रेंड का रिश्ता तय हो गया है। हे भगवान्, मुझे तो यह सुनकर चक्कर आ रहे हैं...मैं तो बेहोश हो जाओंगी!"
मुझे अपनी टूटी हुई नींद से जागने में थोड़ा वक़्त लगा और फिर जो खबर वो मुझे दे रही थी उसे समझने में भी। "मेरे दिमाग में जो ठनका वो उसका कही हुई यह बात थी - "इसकी जगह मैं हो सकती थी।"
![]()

