लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

अरेंज्ड मैरिज में खुश

"मेरे पति से मेरा परिचय ईमेल के ज़रिये हुआ, हमारी पहली मुलाकात skype पर हुई और उसके दो महीने बाद हम शादी के बंधन में बांध चुके थे," दिव्या ने बताया।

दिव्या की शादी उनके पिता के किसी मित्र की पहचान के लड़के के साथ दो साल पहले हुई थी। उनके अनुसार अरेंज्ड मैरिज दुनिया की सबसे रोमांटिक चीज़ तो नहीं, लेकिन ये फैसला उनकी ज़िन्दगी का सबसे अच्छा फैसला साबित ज़रूर हुआ है।

Female orgasm

महिलाओं में स्वप्नदोष: क्या यह नोर्मल है?

सवाल: मैं 33 साल की महिला हूँ और मुझे नियामत रूप से स्वप्नदोष होता है। क्या मैं अलग हूँ?

यह हमेशा कामुकता से शुरू नहीं होता। मुझे ऐसा लगता है की जिन रातों को मुझे स्वप्नदोष होता है, उसके अगले दिन मैं बहुत कमोतेजित महसूस करती हूँ। मैं अपनी शादी-शुदा ज़िन्दगी से बहुत खुश हूँ, लेकिन स्वप्नदोष के दौरान मुझे ऑर्गैज़म/चरम आनंद ज़्यादा आसानी से और जल्दी हो जाता है। लेकिन पति के साथ सेक्स करते समय इतना जल्दी ऑर्गैज़म नहीं होता। क्या यह चिंता की बात है? शर्मीला, नई दिल्ली


मेरी गर्ल फ्रेंड ओर्गास्म होने का नाटक करती है - क्यूँ?

Aunty ji se poochoसवाल: मुझे हाल ही में पता चला की मेरी गर्ल फ्रेंड ओर्गास्म होने का नाटक करती है - मैं क्या गलत कर रहा हूँ?

वो बिस्तर में बहुत अच्छी है, कभी कोई शिकायत भी नहीं करती, और कहती है की वो मुझसे बहुत प्यार करती है। लेकिन मुझे यह भी सुनने को मिला है की अधिकतर महिलाओं की योनि ओर्गास्म के दौरान सिकुड़ जाती है - लेकिन उसकी नहीं। लेकिन जब मैंने उस से यह पुछा, तो उसने झूट-मूठ योनि सिकुड़ना भी शुरू कर दिया। मैं बहुत परेशान हूँ और शर्मनाक भी महसूस करता हूँ यह सोचकर की मैं उसे संतुष्ट नहीं कर पाता। मैं क्या करूँ? अमरीश, पूरी


वजाईना/योनी: पांच बड़े तथ्य

हम में से बहुतों के लिए, हमारी ज़िन्दगी का सबसे पहला सफ़र शुरू होता है वजाईना/योनी से।

पुरुष का लिंग भी इसके अन्दर जाता है और मासिक धर्म के दौरान खून यहीं से बाहर भी आता है। यह इतना लचीला होता है की बिलकुल छोटा सा होने सा लेकर बच्चा पैदा करने के समय, यह बच्चे के सर जितना बड़ा भी हो जाता है। पांच बड़े तथ्य श्रंखला के दुसरे भाग में, हम बात करेंगे की वजाईना आत्मविश्वास क्या होता है?  क्या सबके पास जी- स्पोट होता है? क्या वजाईना से स्राव (डीसचार्ज) होना नोर्मल है? और क्या महिलाओं का भी वीर्य निकलता है?


'वाइब्रेटर आपकी ज़िन्दगी बदल सकते हैं'

'वाइब्रेटर आपकी ज़िन्दगी बदल सकते हैं' वाइब्रेटर सबसे जल्दी और सबसे ज़ोरदार ओर्गास्म देते हैं। महिलाएं चिंतित होती हैं की कहीं सेक्स खिलौने (वाइब्रेटर) का इस्तेमाल उनके साथी को कहीं कुछ करने लायक ना छोड़ें।

जिन महिलाओं को ओर्गास्म (चरम आनंद) होने में परेशानी होती है, उनके लिए वाइब्रेटर एक अच्छा जवाब है, ऐसा मेडिकल सेंटर फॉर फीमेल सेक्सुअलिटी में किये गए एक शोध में पाया गया है। लेकिन आपको पता तो होना चाहिए ना की आप किस चीज़ में पड़ रहे है - क्यूंकि शायद यह आपके सेक्स के एहसास को काफी बदल दे।


क्या मुझे वाइब्रेटर की लत लग जाएगी?

Aunty ji se poochoसवाल: अगर मैं वाइब्रेटर का इस्तेमाल करूँ तो के मुझे उसकी लत लग जाएगी और क्या मुझे नोर्मल तरीके से ओर्गास्म (चरम आनंद) नहीं होगा?

मैंने अपने कुछ दोस्तों को इसके इस्तेमाल के बारे में बात करते सुना है। मैं खुद अपने लिए एक वाइब्रेटर खरीदना चाहती हूँ लेकिन पता नहीं मुझे ऐसा करना चाहिए या नहीं। अगर मेरे पति को इस बारे में पता चला की मैं ओर्गास्म के लिए वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती हूँ तो वो क्या सोचेंगे? नम्रता, मुंबई


'जी' स्पोट - बूझो तो जाने

yamla pagla deewana अक्सर माना जाता है की पुरुष सेक्स को लेकर पागल होते है, लेकिन क्या हमें इस स्थिति के बुरे असर को भी झेलना पड़ता है?

हम पता नहीं कितनी रातें बिता देते हैं सेक्स की अलग-अलग मुद्राएं प्लान करने में और 'जी' स्पोट तक पहुचने की तैयारी में। वो लोग, जिन्हें शायद पता नहीं है, लड़कियों का 'जी' स्पोट उनकी योनी की सबसे मज़ेदार जगह होती है, जहाँ से उन्हें ओर्गास्म, यानि चरम आनंद का भरपूर एहसास होता है। लेकिन महिलाओं ने अभी तक यह जानने की कोशिश नहीं करी है की क्या पुरुषों के शरीर में भी कोई 'जी' स्पोट होता है।


मुख मैथुन- यदि आप चाहती हैं तो शायद आपको मांगना पड़ेगा

मुख मैथुन- यदि आप चाहती हैं तो शायद आपको मांगना पड़ेगाक्या आप अपने साथी से मुखमैथुन पाने की चाहत रखती हैं? या आप इसके बिना ही ठीक हैं? यदि आप बतायेंगी नहीं तो संभव है आपके साथी को कभी पता ही ना चले।

चाहे रिश्ता गंभीर हो या नही, मुखमैथुन की बात आने पर महिलाओं में कई चीज़ों को लेकर एक झिझक होती है, यह अमेरिकी शोध के द्वारा पता चला। 20-24 साल की 43 महिला विद्यार्थियों पर किये गए सर्वे के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत ने माना की वो मुखमैथुन करवाना पसंद करती है चाहे यह रिश्ता गंभीर हो या नही।


महिलाओं को भी स्वप्न दोष होता है।

अधिकातान्शतः पुरुषों को जीवन में कभी ना कभी स्वप्नदोष होता है  लेकिन स्त्रियों को भी स्वप्नदोष होता हैयह बहुत कम लोगों को पता है, एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय के मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर एलेन लान कहते हैं

कुछ महिलाएं रात को तीव्र चरम सुख महसूस करके जाग जाती हैं, जिस में कोई स्खलन तो नहीं होता लेकिन योनी नम हो जाती है।


उस खास व्यक्ति को लुभाने के लिए जरूरत से ज्यादा कोशिश ना करें। वो संभवत आपको पहले से ही पसंद करता है। शायद तभी वो आपसे मिलने आया है। आगे पढें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I