क्या आप जाना चाहते हैं कि जिन्हें आप पसंद करते हैं क्या वो भी आपको पसंद करते हैं या नहीं? उनसे या उनके किसी दोस्त से पूछ कर देखिए। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
Datingलड़का पटाने के तरीके: सबसे घटिया सलाह
हमें प्यार ढूंढ़ने में मदद करिए: इस सवाल की बरसात लव मैटर्स पर रोशन होती है - हर तरफ से - हमारे लव मैटर्स के दोस्त, मैगज़ीन वाले, रोम-कॉम...
लेकिन क्या है ना की कई बार अच्छे इरादे के साथ दी गयी सलाह भी बर्बाद नतीजो तक पंहुचा देती है। हमने बंगलोर में पांच महिलाओं से पुछा की उन्हें लड़के पटाने की लिए सबसे घटिया सलाह आज तक क्या मिली है। तो यह थी उनकी कहानियां...पढ़िए:
किसी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं: क्या करें और क्या नहीं
आपको वो लड़का या लड़की पसंद है, आप उनके साथ होने की कल्पना भी करते हैं और कहीं ना कहीं आपको लगता है की वो भी शायद आपको पसंद करता/करती हैं। जिन्हें आप पसंद करते हैं उन्हें भी आपके साथ फ्लर्ट करने में मज़ा आ रहा है और इसी वजह से आपको लगता है की वो भी आपकी ओर आकर्षित हैं। तो अगला बड़ा कदम क्या है - उसे प्रोपोस करना।
यह बहुत पेचीदा हो सकता है. आपको क्या करना चाहिए? आपको क्या कहना चाहिए? और आपको क्या नहीं कहना चाहिए? क्या कुछ स्वर्ण नियम हैं जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए? ज़्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें।
डेटिंग के बारे में कुछ बातें ख़ास लड़कों के लिए
क्या आप जानने चाहते है की लड़कियों को कैसे नहीं पटाया जाए? एक्सपर्ट्स से पूछिए: सिंगल लड़कियां, जी हाँ वो लड़कियां जो किसी रिश्ते में नहीं हैं।
कुछ लोगों को लिए डेटिंग बाए हाथ का खेल होता है, पर कुछ लोगों को इसमें थोड़ी मदद की ज़रूरत पड़ती है। वो भी यह जानने के लिए की आखिर हम क्या गलत कर रहे हैं। हमने पांच महिलाओं से पूछा की आखिर लड़कों को लड़कियां पटाने के लिए क्या नहीं करना चाहिए। इस बारे में हमने कुछ टिप्स ली - कुछ ज़रूरी टिप्स।
वो पहली मुलाक़ात: क्या करें और क्या नहीं करें।
पहली मुलाक़ात ख़ास तो होती ही है लेकिन तनावपूर्ण भी हो सकती है- तो आखिर कैसे पहली मुलाक़ात की उस रात को यादगार बनाएं?
यह ज़रूर है की यह एक रोमांचक और खुशहाल पल है, लेकिन आपके दिमाग में सौ ख्याल चलते हैं की पहली मुलाक़ात के लिए कहाँ जायें, क्या पहनें, क्या बातें करें, क्या बात न करें...उफ़! ये सब बातें सोचके आपका सर चकराने लगता है। तो अगर आप अपनी पहली मुलाक़ात के लिए जा रहे हैं तो ये हमारे कुछ टिप्स हैं की क्या करें और क्या नहीं। गुड लक!
वो सेक्स नहीं करना चाहती - क्या मैं यह रिश्ता ख़त्म कर दू?
सवाल: मेरी गर्ल फ्रेंड मेरे साथ सेक्स नहीं करना चाहती - क्या इस वजह से मेरा उसके साथ रिश्ता ख़त्म करना गलत होगा? हम करीब एक साल से साथ हैं, बारहवी क्लास से, और अब दिल्ली में कॉलेज में भी साथ ही हैं।
दिल्ली आने से पहले मैं बहुत उत्साहित था यह सोचकर की हमें साथ में अकेले रहने का मौका मिलेगा। लेकिन वो मुझे शारीरिक तौर पर उसके साथ कुछ करने ही नहीं देती। वो कहती है की वो मुझे बहुत प्यार करती है, लेकिन मुझे इस रिश्ते से बहुत निराशा होती है. मुझे रिश्ता ख़त्म करने का मन है. क्या यह गलत होगा? अजित, रोरकीला
वो पहला चुम्बन एहसास: उसने मुहं फ़ेर लिया
"मैं उसकी तरफ चुम्बन देने के लिए बढ़ी, लेकिन उसने मुहं फ़ेर लिया!" ऐसा शीतल ने कहा। "क्या मैं बहुत शर्मनाक महसूस कर रही थी?"
"मैं उस लड़के के साथ पहली बार 'डेट' पर गयी थी। वो शाम बड़ी रोमांटिक थी। लेकिन मैं अपने घर वापस आते हुए सोच रही थी की क्या मैं जो महसूस कर रही थी, वो सही था।" यह है 'वो पहला चुम्बन एहसास' श्रंखला का एक और मज़ेदार किस्सा।
"हेलो, सेक्स चाहिए?" - यह सिर्फ सुंदर लड़कों के लिए काम करता है।
"हेलो! क्या तुम आज की रात मेरे साथ गुज़ारना चाहोगी?"
जो लड़का इस लाइन का इस्तेमाल किसी लड़की पर करता है, समझो उसको तो वाट लग गयी। लेकिन यही लाइन अगर कोई लड़की किसी लड़के को कहे तो कोई भी लड़का इस चांस को हाथ से नहीं जाने देगा और दोनों हाथों से इस मौके को (और लड़की को भी) पकड़ लेगा। यह बड़ी ज़ाहिर सी बात है, है ना? इस बात की सचाई को सामने लाने के लिए डेनिश शोधकर्ताओं ने 'कामुक निमंत्रण' पे आधारित परिक्षण का सहारा लिया।
पुरुष 'आई लव यू' पहले बोलते है।
रिश्ते में पुरुष अधिकतर 'आई लव यू' अपनी महिला साथी से पहले बोलते है। हैरान? आप अकेले नहीं है। करीब ६५ प्रतिशत लोगो का सोचना है की महिलाएं पहले 'आई लव यू' बोलती है, ऐसा एक अमेरिका में हुए शोध में पाया गया।
पुरुष और महिला 'आई लव यू' सुनते ही क्या सोचते है ये इस पर निर्भर करता है की रिश्ते में ये 'जादुई' शब्द कब बोले जाते है, और ये शब्द कौन बोल रहा है, ऐसा शोध में पाया गया है।
क्या मैं उसे चुम्बन दूँ?
सवाल: आंटी जी, एक लड़का है जो की मुझे पसंद है और हम कई बार डेट पर भी साथ गए है।
मुझे लगता है वो भी मुझे पसंद करता है, और मैं इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हूँ और उसे चुम्बन देना चाहती हूँ। लेकिन मुझे डर है की वो मुझे निर्लज और ज्यादा तेज़ समझेगा। और फ़िर शायद मेरे साथ गंभीर रिश्ता न रखना चाहे। क्या मेरा पहले कदम बढ़ाना ठीक होगा? बंदना, कोलकता
नियंत्रण महिलाओं के हाथ में
अनंतकाल से पुरूषों को प्रतिबद्धता से बचने वाला और हर घड़ी सिर्फ सेक्स के बारे में सोचने वाला माना जाता है। लेकिन क्यों?
क्या हमें प्रकृति ने ऐसा ही बनाया है? क्या महिलाएं अपने पक्ष का बचाव बेहतर रूप से कर पाती हैं? या ये मिथक है कि हम पुरूष अपने आपको रंगीन मिज़ाज़ कहलवाना पसंद करते हैं? मेरी राय में जवाब इन तीनों का मिश्रण है।
![]()

