यदि आप अपने पुराने साथी से संपर्क रखना चाहते हैं तो खुद से पूछ लें कि क्या आप इसके लिए तैयार हैं? आप उनसे मिलते रहना तो चाहेंगे पर क्या ये सही निर्णय है? आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
सुरक्षित सेक्सइतने नशे में की सेक्स किया या नहीं पता नहीं!
आंटी जी, मैंने कल रात की पार्टी में बहुत शराब पी ली और नशे में धुत थी। वहां एक लड़का मुझे देख रहा था और मुझे भी वो अच्छा लग रहा था। सुबह उठी तो मैं उस लड़के के साथ एक कमरे में थी। मुझे बिलकुल याद ही नहीं की मैंने सेक्स किया या नहीं - मैं क्या करूँ?
सवाल: मैंने शायद कल रात एक पार्टी में नशे की हालत में किसी लड़के के साथ सेक्स कर लिया, लेकिन अब मुझे कुछ भी याद नहीं। अगर मैंने सचमुच सेक्स किया है, तो वो मेरा पहला सेक्स अनुभव था। मैं क्या करूँ? गीतिका
क्या सिंगल रहकर अलग-अलग लोगों के साथ सेक्स करना ठीक है?
सवाल: मैं किसी रिश्ते में नहीं बंधना चाहता, लेकिन मुझे अलग-अलग लड़कियों के साथ सेक्स करना बहुत पसंद है। क्या मैं अजीब हूँ? तुषार (20) जम्मू
आंटी जी कहती हैं...वह जी वह तुषार पुत्तर, तेरी सच्चाई की मैं दात देती हूँ। आत्माजागरूकता आजकल कम देखने को मिलती है, और वो ऐसी चीज़ों के लिए जो की समाज की नज़र में सही ना हों। तूने ये कहावत तो सुनी ही होगी, "जब लड़का लड़की राज़ी, तो क्या करेगा क़ाज़ी"।
सुबह की उलझन - गर्भनिरोधन गोली!
पिछले हफ्ते मेरी दोस्त ने मुझे हडबडाहट में फ़ोन किया, "पिछले रात बहुत परेशानी वाली थी यार। मैं तुझे क्या बातों - मैं तो सो ही नहीं पाई। सेक्स के दौरान उसने अपना वीर्य (semen) मेरे वजाईना (यॊनि) में ही निकाल दिया, और हम कंडोम का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।"
हाय भगवान्! तो फिर उसने क्या किया? "बस पूरी रात सो ही नहीं पाई मैं। और सुबह सुबह, मेडिकल की दूकान से गर्भनिरोधक गोली खरीदने भागी," उसने चैन की सांस लेते हुए कहा।
सुरक्षित सेक्स: क्या करें और क्या नहीं
सुरक्षित सेक्स, सुनने में ज़रा बोरिंग लगता है। सेक्स तो मजेदार और संतुष्टिजनक होना चाहिए- लेकिन सुरक्षित सेक्स का क्या?
यदि आप इस बारे में ज़रा गौर करें की सेक्स संक्रमित रोग या अनचाहे गर्भ के कारण आपको कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, तो सुरक्षित सेक्स सुनिश्चित करना आपको बहुत छोटी कीमत लगेगी। सेफ सेक्स के बारे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस अंक में आगे पढ़िए।
सेक्स संक्रमित रोग: पांच बड़े तथ्य
STDs या सेक्स संक्रमित रोग वाकई सेक्स के खतरनाक साइड इफेक्ट्स साबित हो सकते हैं।
हर साल 333 मिलियन लोग दुनिया भर में सिफिलिस, गोनेरिया, क्लामिडिया या त्रिकोमोनिअसिस से संक्रमित होते हैं, जोकि सेक्स से फैलने वाले 4 सबसे आम रोग हैं। इनसे रक्षा करना मुश्किल काम नहीं है, लेकिन ज़रूरी है क्यूंकि इनमे से कुछ लाइलाज हैं और मौत का कारण भी बन सकती हैं। आइये इन घातक बिमारियों के बारे में कुछ जानकारी शेयर करते हैं।
हम दोनों वर्जिन हैं - क्या हमारे लिए बिना कंडोम के सेक्स करना सही है?
सवाल: क्या बिना कंडोम के सेक्स करना सुरक्षित हैं, अगर हम दोनों ही वर्जिन हैं?
मैं और मेरा बॉय फ्रेंड एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं और हमें लगता है की अब हम सेक्स करने के लिए तैयार हैं। हम दोनों ही वर्जिन हैं, और अपने पहले सेक्स अनुभव को हम बिलकुल पर्फक्ट बनाना चाहते हैं, और इसलिए कंडोम इस्तेमाल नहीं करना चाहते। आंटी जी, क्या अपने पहली बार में असुरक्षित सेक्स करना गलत होगा? भारती, नई दिल्ली
क्या वेश्या के साथ सेक्स करना सही है?
सवाल: मैं वेश्या के साथ सेक्स करना चाहता हूँ. क्या सेक्स का मज़ा लेने के लिए किसी वेश्या के पास जाना गलत है?
मैं जानता हूँ की वेश्या के साथ सेक्स करने में काफी जोखिम है। लेकिन अगर मैं कंडोम का इस्तेमाल करूँ, तो क्या यह सुरक्षित है? दिवाकर, कोचीन
कंडोम नहीं - अच्छा लड़का?
मेरी एक दोस्त का कुछ दिनों पहले ही एक लड़के के साथ अफेयर हुआ। वो अच्छा था और प्यारा था, लेकिन कंडोम का इस्तेमाल करने से उसने साफ़ मना कर दिया।
"वो सब इतना अजीब था। सेक्स से पहले की सारी कामुक चीज़ें हो चुकी थी और मैंने कहा, "चलो, अब कंडोम तो पहन लो। और उसने साफ़ मना कर दिया," मेरी दोस्त ने बताया। अब ये तो बड़ी मुश्किल स्थिति थी। तो उसने क्या किया?
कंडोम और फायदे
कंडोम - दोस्त है या मुसीबत! लेकिन सच में, कंडोम हमें यौन संचारित रोग और साथ में रिश्तों में आती समस्याओं से भी बचाता है।
लेकिन मैंने अभी कुछ दिनों पहले ही सुना की मुंबई में एक महाशय ने अपनी बीवी को तलाक देने का सोच लिया क्यूंकि उसको लगता था की उसकी बीवी को उससे ज़्यादा अपने रबड़ के दोस्त 'कंडोम' से प्यार था। इस गधे को इस से ज़्यादा अच्छा बहाना नहीं मिला था तलाक का? अधिकतर पुरुष जिन्हें मैं जानता हूँ, कंडोम के दीवाने हैं। या शायद नहीं।
ज़्यादा टेस्टास्टरोन/वृषणि, सुरक्षित सेक्स?
कॉलेज में पढ़नें वाले पुरुष जिनमें ज़्यादा टेस्टास्टरोन होता है, वो ज़्यादा सुरक्षित सेक्स कर पाते हैं। हैरान हैं यह सुनकर?
ज़्यादा टेस्टास्टरोन को अधिकतर जोख़िम से जुड़ा जाता है, ना की उल्टा। लेकिन जब सेक्स की बात हो, जोख़िम भरा होने का मतलब हो सकता है अपने लैंगिक कौशल का दिखावा करना, वो भी कंडोम को बिना झिझक खरीदने और इस्तेमाल करने के साथ, ऐसा अमेरिका में किये गए एक शोध में पाया गया है।
![]()

