लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


सम्भोग

महिलाओं की बढती उम्र के साथ बेहतर होता सेक्स

महिलाओं के लिए अच्छी खबर- सेक्स समय के साथ सिर्फ बेहतर होता जाता है। महिलाओं का मानना है की मध्य आयु में सेक्स पहले से ज्यादा संतुष्टिदायक हो जाता है।

कम सेक्स या सेक्स की कम चाह का बढती उम्र के साथ अछे सेक्स से कुछ ख़ास लेना देना नहीं है। जब बात संतुष्टि की हो तो शारीरिक और मानसिक अंतरंगता का प्रभाव ज्यादा पड़ता है।


गर्भवती होने के बाद सेक्स खत्म - अब क्या?

Aunty jiसवाल: जब से हमारा बच्चा हुआ है, तब से मेरी पत्नी को सेक्स में कोई रूचि नहीं रही।

मुझे लगता है जैसे उसका यह ही सोचना है, "अब मैं माँ बन गयी हूँ, अब सेक्स की ज़रूरत नहीं"। मैं क्या करूँ? सचिन, भोपाल

आंटी जी...सचिन पुत्तर, बढियां! क्या बढ़िया स्कोर किया है तूने। लेकिन बस अब यहीं रुक जा, शतक बनाने की ज़रूरत नहीं है। और हाँ, अपनी चिंता छोड़, तेरी पत्नी के साथ जो हो रहा है वो स्वाभाविक है।


पहली बार सेक्स : पांच बडे तथ्य

पहला सम्भोग(सेक्स) जिसे 'कौमार्य(वर्जिनिटी) खोना' भी कहा जाता है। आपको जीवन भर याद रहता है।

ये थोडा मुश्किल लग सकता है। ये रोमांचक और ख़ास भी हो सकता है। तो ज़रूरी है की ये खुशनुमा याद की तरह आपके दिमाग में रहे। इसके लिए आपको क्या करना है? और ये कैसे सुनिश्चित करें की आपके साथी के लिए भी ये आनंद दायक अनुभव हो? 'पांच बडे तथ्य' के इस लेख में जानिए।


कैसे बनाएं कंडोम के साथ सेक्स को बेहतर?

XXX condomsअमरीकी शोध के अनुसार कंडोम के साथ सेक्स को आनंददायक बनाने की कुंजी है - विविधता। 

यदि आपको लगता है की कंडोम से सेक्स का मज़ा कम हो जाता है तो आपको जानकर ख़ुशी होगी की ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे कंडोम के साथ भी सेक्स का लुत्फ़ कम नहीं होता। यदि कंडोम के साथ आप सामान्य तरीके से सेक्स करेंगे तो आपको ज़रूर ऐसा महसूस होगा की काश कंडोम नहीं होता।


क्या योनि में ऊँगली डालने से हाईमन/योनिछद टूटने का खतरा है?

सवाल: मेरी गर्ल फ्रेंड चाहती है की मैं अपनी ऊँगली उसकी योनि में डालूं- क्या इस से उसका हाईमन टूट सकता है?और योनि में गहरायी तक जाने से मैं उसके हाईमन को टूटने से कैसे बचाऊँ? रवि, अहमादाबाद

आंटीजी कहती हैं...रवि पुत्तर, की हाल चाल? वो तेरी गुजराती में कहंदे हैं ना -  केम छो? मजा मा? तू किस्मत वाला है मेरे बेटे।


एक रात के रिश्ते: क्या करें और क्या नहीं करें

एक रात का रिश्ता- एक अजनबी के साथ बिना भावनाओं के शारीरिक रिश्ता, मदहोशी की बस वो एक रात: शायद अकेलेपन को दूर करने के लिए शायद ये रात मदद कर सकती है।

लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है, ताकि इसे एक रोमांच की तरह याद रखा जा सके नाकि एक भयानक सपने की तरह! पढ़िए की ऐसी रात में क्या करना है और क्या नहीं।


पुरुष भी चरम आनंद होने का ढोंग कर सकते है!

पुरुष भी चरम आनंद होने का ढोंग कर सकते है!हाल ही में किये गए दो सर्वेक्षणों में एक चौथाई से ज्यादा पुरुष ने बताया की उन्होंने कम से कम एक बार चरम आनंद का नाटक किया है। तो ये ऐसा कैसे करते है? 

लोग अधिकतर ये अंदाज़ा लगाते है की पुरुषों के लिए चरम आनंद होने का नाटक करना नामुमकिन होता है क्यूंकि इसका मतलब है लिंग का स्खलित होने का भी नाटक करना। पुरुषों को अपने ये रहस्य बताने को कहा कंसास विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिको ने। ७८ प्रतिशत पुरुषों ने कहा की उन्होंने चरम आनंद होने का नाटक किया है।


चुम्बन करते ही मेरा वीर्यपात हो जाता है - मैं क्या करूँ?

सवाल: जब भी मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ यौन सम्बन्ध बनाता हूँ, मेरा वीर्यपात हो जाता है। मैं इस बारें में क्या करूँ?

मैं 22  साल का हूँ, और मैं तब तक सेक्स नहीं करना चाहता जब तक की मेरी शादी ना हो जाये। जब मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ यौन सम्बन्ध बनाता हूँ तो हम सेक्स नहीं करते, अधिकतर सिर्फ चुम्बन करते हैं। मैं उसके साथ शादी से पहले सेक्स करना भी नहीं चाहता लेकिन मेरा वीर्यपात होना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता। करण, मुंबई


खुशहाल सेक्स का राज़ - उपयुक्त चिकनापन

एम्स्टर्डमकी एक सेक्स सामग्री विक्रेता फर्म के द्वारा किये हुए सर्वे से ज्ञात हुआ कि लगभग हर उम्र की महिलाएं योनी के सूखेपन की समस्या से झूझती हैं सही चिकनापन दर्द और आनंद के बीच का फर्क निर्धारित करता है

 “हमे लगता है कि अच्छे यौन जीवन और सही चिकनाई प्रदान करने वाले पदार्थों के बीच एक जुड़ाव है,”  यह सर्वे करने वाले मादेलेइने ग्रीकंप ने हमें बताया।


सार्वजनिक स्थान पर गुप्त सेक्स

सार्वजनिक स्थान पर गुप्त सेक्स"मुझे और मेरे साथी को सेक्स के लिए सुरक्षित जगह ढूंढनी पड़ती है। घर पर एकांत ना मिलने के कारण हमें बाहर के बारे में सोचना पड़ा," प्रिया ने कहा।

बहुत से युगलों की तरह प्रिया और उनके साथी ने सुनसान जगह और सार्वजनिक पार्कों में सम्भोग किया क्यूंकि दोनों के परिवार मुंबई में ही रहते थे और उनके घर में उनके लिए अलग से कमरा नहीं था। "इसके सिवा हम और क्या कर सकते थे," वो पूछती हैं।


संभोग के दौरान सिर्फ लिंग पर ध्यान केंद्रित ना रखें, शारीरिक सुख देने और लेने के लिए एक पुरुष के शरीर में और भी अंग हैं। आगे पढ़ें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I