लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


सम्बन्ध

अपने 'एक्स' (पुराने साथी) के बारे में बात करना

"अपने नए साथी को अपने पुराने रिश्तों के बारे में बताना बहुत भरी पड़ सकता है," ऐसा रोशन का कहना है।

उसके अनुसार लोग अपने नए रिश्ते बर्बाद कर सकते हैं, अगर वो पानी पुरानी ज़िन्दगी के बारे में पूरी तरह सच बोलने लगे। इसके बावजूद की आप अपने रिश्ते में एक दुसरे को कितनी अच्छी तरह समझते हैं और कितना खुल कर बात करते हैं, रोशन का मानना है की वो 'जो वो नहीं जानते उससे उन्हें चोट भी नहीं पहुचेगी' सिधांत पर चलता है।


मेरे माता-पिता उसकी जाति की वजह से उसे नहीं अपनाना चाहते - अब क्या?

सवाल: मुझे एक ऐसी लड़की से प्यार है जो की छोटी जाति की है। हम एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन मेरे माता-पिता हमारी शादी के लिए कभी राज़ी नहीं होएंगे। मुझे तो उनके सामने इस बारे में बात करने में भी डर लगता है। मुझे आपकी मदद चाहिए आंटी जी। दीपेश, गाज़ियाबाद 

आंटी जी कहती हैं...जब प्यार किया तो डरना क्या...प्यार किया कोई चोरी नहीं की, चुपचुप आहें भरना क्या...


वो मुझे अब उत्तेजित नहीं कर पाता - तो क्या?

"मैं पिछले 5 सालों से सुधांशु के साथ रिश्ते में हूँ और मैं अब उसकी और बिलकुल आकर्षित नहीं हूँ," ऐसा अनु का कहना है।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं की यह हमारे रिश्ते का अंत है, उसका कहना है। कामुक आकर्षण (सेक्सुअल अट्रकशन) कोई अकेली चीज़ तो नहीं होती जिस पर सम्बन्ध निर्भर करता है, तो रिश्ता ख़त्म करने की ज़रूरत क्यूँ पड़े अगर आप एक दुसरे की तरफ कामुक आकर्षण महसूस करना बंद कर दें? उसके दोस्त अचम्बेय में हैं। उनके हिसाब से एक दुसरे की तरफ आकर्षण महसूस ना करना तो रिश्ता ख़त्म होने का सबसे बड़ा कारण है।


बिना बंधन के सम्बन्ध: इस खेल के नियम

"किसको पसंद नहीं आता एक अच्छा स्थायी सम्बन्ध और साथ ही बहुत सारे अलग अलग लोगों के साथ सेक्स करने का मौका?" ऐसा पारस का कहना है।
पहला, तीन तरफ़ा, इधर उधर झूलता हुआ, भावनातक रूप से भी हट कर...स्वागत है आपका बिना बंधन के संबंधों की इस विशिष्ठ शब्दावली में। ये अपने खुद के नीजी नियमों से भरी एक ऐसी दुनिया है, जिनका लोग इस्तेमाल करते हैं इन रिश्तों को चलाने के लिए। पारस पिछले चार सैलून से इस बिना बंधन के सम्बन्ध वाले रिश्ते में है। उन्होंने लव मैटर्स को इस खेल के नियमों के बारे में बताया।


किसी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं: क्या करें और क्या नहीं

आपको वो लड़का या लड़की पसंद है, आप उनके साथ होने की कल्पना भी करते हैं और कहीं ना कहीं आपको लगता है की वो भी शायद आपको पसंद करता/करती हैं। जिन्हें आप पसंद करते हैं उन्हें भी आपके साथ फ्लर्ट करने में मज़ा आ रहा है और इसी वजह से आपको लगता है की वो भी आपकी ओर आकर्षित हैं। तो अगला बड़ा कदम क्या है - उसे प्रोपोस करना।

यह बहुत पेचीदा हो सकता है. आपको क्या करना चाहिए? आपको क्या कहना चाहिए? और आपको क्या नहीं कहना चाहिए? क्या कुछ स्वर्ण नियम हैं जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए? ज़्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें।


नए साल में प्यार

नया साल शुरू हो चूका है, और सब ने पता नहीं क्या क्या नया करने का इरादा किया है। मुझे भी ज़्यादा आश्चर्य नहीं हुआ जानकर की मेरे कुछ दोस्तों ने अपने प्यार और संबंधों में आई परेशानियों को सुलझाने का इरादा किया है इस नए साल में। 

जब मैंने उसे 'हैप्पी न्यू इएर' कहने के लिए फोन किया, तो मेरी दोस्त ने कहा, "मैंने इस साल संभल कर प्यार अकरने का इरादा किया है। दिल टूटना बेहद दर्दनाक होता है और टूटने की नौबत से बेहतर है की मैं पहले ही संभल जाओं।"


प्रेमियों की तुलना- क्या यह आम बात है?

Gayatri यदि आपका कोई पुराना प्रेमी या प्रेमिका है तो आप इस लेख को ठीक से समझ पाएंगे। इसे  'कोम्पयारिंग लवर्स सिंड्रोम'  कहा जाता है। यानी की अपने अभी के साथी की तुलना अपने 'एक्स' यानि पुराने साथी से करना।

लगभग हर कोई ऐसा करता है जब भी वो किसी नए प्रेम सम्बन्ध की शुरुवात करता है- अपने पुराने प्रेमी या प्रेमिका से अपने वर्तमान साथी की तुलना। "ऐसा ना करना लगभग नामुमकिन है। मैं अपने पुराने साथी के बारे मैं हर समय सोचती हूँ, की इस परिस्थिति में अगर वो होती तो क्या करती," मेरी एक दोस्त ने बताया।


लड़के लड़कियों को किस नज़र से देखते हैं: सेक्स या संजीदा रिश्ता?

लड़के लड़कियों को किस नज़र से देखते हैं: सेक्स या संजीदा रिश्ता?जब लड़के सिर्फ कुछ समय की मस्ती के लिए साथी ढूंढ रहे होते हैं तो वो सिर्फ लड़की के शरीर को देखते हैं - ख़ास तौर से उनके, 'कमर/कुल्हे का हिस्सा'।

वो लड़की के चेहरे पर तभी ध्यान देना शुरू करते हैं जब वो एक स्थायी लम्बे समय के रिश्ते के लिए साथी ढूंढ़ रहे होते हैं। शायद यह इतनी चौकाने वाली बात नहीं है। लेकिन इसके पीछे शायद कुछ विकासमूलक कारण हैं। लड़के लड़की का शरीर देखते हैं उर्वरता (फर्टिलिटी) आंकने के लिए। और चेहरा देखते हैं उनका चरित्र आंकने के लिए। - क्या यह एक अच्छी साथी की साथी बनेगी?


वो सेक्स नहीं करना चाहती - क्या मैं यह रिश्ता ख़त्म कर दू?

Aunty ji se poochoसवाल: मेरी गर्ल फ्रेंड मेरे साथ सेक्स नहीं करना चाहती - क्या इस वजह से मेरा उसके साथ रिश्ता ख़त्म करना गलत होगा? हम करीब एक साल से साथ हैं, बारहवी क्लास से, और अब दिल्ली में कॉलेज में भी साथ ही हैं।

दिल्ली आने से पहले मैं बहुत उत्साहित था यह सोचकर की हमें साथ में अकेले रहने का मौका मिलेगा। लेकिन वो मुझे शारीरिक तौर पर उसके साथ कुछ करने ही नहीं देती। वो कहती है की वो मुझे बहुत प्यार करती है, लेकिन मुझे इस रिश्ते से बहुत निराशा होती है. मुझे रिश्ता ख़त्म करने का मन है. क्या यह गलत होगा? अजित, रोरकीला


अब आपके पुराने साथी का रिश्ता किसी और से तय हो जाये

Gayatri Parmeswaranमेरे एक दोस्त ने इस हफ्ते अचानक से मुझे सुबह के तीन बजे फोन किया। वो फ़ोन पर चिलाते हुए बोली, "क्या तुमने सुना? नहीं? मेरे 'एक्स', मेरे पुराने बॉय फ्रेंड का रिश्ता तय हो गया है। हे भगवान्, मुझे तो यह सुनकर चक्कर आ रहे हैं...मैं तो बेहोश हो जाओंगी!"

मुझे अपनी टूटी हुई नींद से जागने में थोड़ा वक़्त लगा और फिर जो खबर वो मुझे दे रही थी उसे समझने में भी। "मेरे दिमाग में जो ठनका वो उसका कही हुई यह बात थी - "इसकी जगह मैं हो सकती थी।"


आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I