लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


शादी

अरैन्ज मैरिज या लव मैरिज - ज़्यादा अच्छा क्या है?

सवाल: मैं 22 साल का हूँ और शादी करना चाहता हूँ। मैं अरैन्ज मैरिज और लव मैरिज दोनों के लिए ही तैयार हूँ। लेकिन आंटी जी, मैं जानना चाहता हूँ की दोनों में से ज्यादा बेहतर क्या है? हेमंत, पुणे

आंटी जी कहती हैं...हेमन्त, की बात है पुत्तर, तूने तो आंटी को खुश कर दित्ता। आज कल तो बच्चे सिर्फ बिना शादी के साथ रहने की या ब्रेक-अप की ही बात करते हैं। चल कम से कम तेरी उम्र के किसी ने तो मुझसे इस तरह का सवाल पुछा।


मेरे माता-पिता उसकी जाति की वजह से उसे नहीं अपनाना चाहते - अब क्या?

सवाल: मुझे एक ऐसी लड़की से प्यार है जो की छोटी जाति की है। हम एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन मेरे माता-पिता हमारी शादी के लिए कभी राज़ी नहीं होएंगे। मुझे तो उनके सामने इस बारे में बात करने में भी डर लगता है। मुझे आपकी मदद चाहिए आंटी जी। दीपेश, गाज़ियाबाद 

आंटी जी कहती हैं...जब प्यार किया तो डरना क्या...प्यार किया कोई चोरी नहीं की, चुपचुप आहें भरना क्या...


क्रन्तिकारी प्यार परदे पर

हर साल हजारों प्रेमी जोड़े शादी करने की जद्दो- जहद करते हूए घर से भाग जाते हैं। एक ऐसे देश में जहाँ जाति और धर्म के नाम पर कदम कदम पर बटवारा है, ये युवा प्रेमी शादी की चाह में असल में अपनी ज़िन्दगी जोखिम में डालते हैं।
 
'लवबर्ड्स- भारत के क्रन्तिकारी प्रेमी युगल'
ऐसे ही प्रेमियों की व्यथा कहती है। ये डॉकयूमेंट्री  एक स्वयं सेवी संस्था 'लव कमान्डोस' के काम को उजागर करता है जो ऐसे प्रेमी युगलों को साथ लाने में उनकी मदद करते हैं।


शादी का प्रपोजल: क्या करें और क्या नहीं?

"क्या आप मुझसे शादी करेंगे"? आपकी जिन्दागी का सबसे मुश्किल सवाल शायद यही होगा। तो हम अपनी सलाह के ज़रिये आपको इसके लिए तैयार करने की कोशिश करेंगे!

जब बात शादी के लिए प्रपोस करने की आये तो इसका यही मतलब है की आप दोनों एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं और अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की इच्छा रखते हैं। आगे बढ़ने से पहले ये निश्चित करलें, और 'क्या करें और क्या नहीं' श्रंखला में हमारे कुछ टिप्स:


हम अपने खोये हुए प्यार को वापस कैसे लाये?

DKT Aunty jiमैं अपने पति से बहुत नाखुश हूँ। काफी समय से तो हमने एक दुसरे को ना तो गले लगाया है और ना ही चूमा है, और सेक्स तो जैसे हमारे बीच जिंदा ही नहीं है। ऐसा लगता है जैसे कुछ काम नहीं कर रहा. मैं क्या करूँ आंटी जी? मेघना, चंडीगढ़

मेघना पुत्तर, हैप्पी न्यू इयर टू यू है जी! मैं जानती हूँ बीटा जी की तेरी परेशानी वाकई कितनी पेचीदा है। लेकिन जैसा की मैं कहती ही हूँ - चिंता केवल परेशानी को बढ़ाती ही हैं।


शादी के बाहर रिश्ता: क्यूँ?

Gayatri"शादियाँ स्वर्ग में बनती तो हैं लेकिन उनकी परीक्षा यहीं धरती पर होती है," मेरी एक दोस्त ने कहा। 

वो खुद अपनी ही शादी की बात कर रही थी। "मेरी शादी तो शुरू से ही खराब थी। इसलिए मेरा शादी के बाहर रिश्ता रखने का ज़िम्मेदार मुझे मत समझो," उसने कहा। मैं चुपचाप उसकी बात सुन रही थी और वो बोलती गयी: मेरी शादी असफल रही, और फ़ैल हो गयी, लेकिन इस शादी के रिश्ते को ख़त्म करना मुश्किल होता है। इसलिए मैं इस शादी में रहकर भी कहीं बाहर, दूसरी जगह अपनी खुशियाँ ढूंढ़ने लगी।"


चुम्बन करते ही मेरा वीर्यपात हो जाता है - मैं क्या करूँ?

सवाल: जब भी मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ यौन सम्बन्ध बनाता हूँ, मेरा वीर्यपात हो जाता है। मैं इस बारें में क्या करूँ?

मैं 22  साल का हूँ, और मैं तब तक सेक्स नहीं करना चाहता जब तक की मेरी शादी ना हो जाये। जब मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ यौन सम्बन्ध बनाता हूँ तो हम सेक्स नहीं करते, अधिकतर सिर्फ चुम्बन करते हैं। मैं उसके साथ शादी से पहले सेक्स करना भी नहीं चाहता लेकिन मेरा वीर्यपात होना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता। करण, मुंबई


अब आपके पुराने साथी का रिश्ता किसी और से तय हो जाये

Gayatri Parmeswaranमेरे एक दोस्त ने इस हफ्ते अचानक से मुझे सुबह के तीन बजे फोन किया। वो फ़ोन पर चिलाते हुए बोली, "क्या तुमने सुना? नहीं? मेरे 'एक्स', मेरे पुराने बॉय फ्रेंड का रिश्ता तय हो गया है। हे भगवान्, मुझे तो यह सुनकर चक्कर आ रहे हैं...मैं तो बेहोश हो जाओंगी!"

मुझे अपनी टूटी हुई नींद से जागने में थोड़ा वक़्त लगा और फिर जो खबर वो मुझे दे रही थी उसे समझने में भी। "मेरे दिमाग में जो ठनका वो उसका कही हुई यह बात थी - "इसकी जगह मैं हो सकती थी।"


क्या मोनोगेमी (एक पत्नीत्व) एक मिथ्या है?

क्या मोनोगेमी (एक पत्नीत्व) एक मिथ्या है? "मोनोगेमी पूरी तरह असफल है," ऐसा अमरीकी समाजशास्त्री एरिक एंडरसन का कहना है। "यह धोकेबाज़ी और बेवफाई से भरा है।"
 
लोगों के बेवफा होने के अध्यन में उन्होंने जाना की अधिकांश लोग अपने साथी के साथ विश्वासघात करते हैं। "हम चाहे जो भी सोचे, मोनोगेमी असफल ही है", वो कहते है।


मैंने उसे भगाने में मदद करी

Meri ek dost ne kaha - Gayatri Parameswaran मैंने प्रेमी के साथ भाग जाने वाले किस्से सिर्फ बौलीवूड की फिल्मों में ही देखी है। लेकिन पिछले हफ्ते, मैं हिस्सा बनी एक पूरी बौलीवूड स्टाइल प्रेमी के साथ भागने वाली घटना का - जी हाँ, मैंने एक युगल को शादी करने में मदद करी।

होने वाली दुल्हन एक शाम मेरे पास आयी और बोली, "मेरे माता पिता को मेरे प्रेमी के बारे में पता चल गया है। क्या तुम मेरी मदद करोगी?" और यहाँ से ये रोमांचक यात्रा शुरू हुई। और ख़तम हुई इस युगल के शादी के बंधन में बंधने के साथ - आज वो कानूनी तौर पे शादी शुदा हैं।


बहुत से लोगों के रिश्ते खत्म होते हैं और उन्हें इस से उभरने में वक्त लगता है। जल्द ही आप भी अमन महसूस करेंगे। आगे पढें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I