लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


रिश्ते

अपने 'एक्स' (पुराने साथी) के बारे में बात करना

"अपने नए साथी को अपने पुराने रिश्तों के बारे में बताना बहुत भरी पड़ सकता है," ऐसा रोशन का कहना है।

उसके अनुसार लोग अपने नए रिश्ते बर्बाद कर सकते हैं, अगर वो पानी पुरानी ज़िन्दगी के बारे में पूरी तरह सच बोलने लगे। इसके बावजूद की आप अपने रिश्ते में एक दुसरे को कितनी अच्छी तरह समझते हैं और कितना खुल कर बात करते हैं, रोशन का मानना है की वो 'जो वो नहीं जानते उससे उन्हें चोट भी नहीं पहुचेगी' सिधांत पर चलता है।


मेरे माता-पिता उसकी जाति की वजह से उसे नहीं अपनाना चाहते - अब क्या?

सवाल: मुझे एक ऐसी लड़की से प्यार है जो की छोटी जाति की है। हम एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन मेरे माता-पिता हमारी शादी के लिए कभी राज़ी नहीं होएंगे। मुझे तो उनके सामने इस बारे में बात करने में भी डर लगता है। मुझे आपकी मदद चाहिए आंटी जी। दीपेश, गाज़ियाबाद 

आंटी जी कहती हैं...जब प्यार किया तो डरना क्या...प्यार किया कोई चोरी नहीं की, चुपचुप आहें भरना क्या...


वो मुझे अब उत्तेजित नहीं कर पाता - तो क्या?

"मैं पिछले 5 सालों से सुधांशु के साथ रिश्ते में हूँ और मैं अब उसकी और बिलकुल आकर्षित नहीं हूँ," ऐसा अनु का कहना है।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं की यह हमारे रिश्ते का अंत है, उसका कहना है। कामुक आकर्षण (सेक्सुअल अट्रकशन) कोई अकेली चीज़ तो नहीं होती जिस पर सम्बन्ध निर्भर करता है, तो रिश्ता ख़त्म करने की ज़रूरत क्यूँ पड़े अगर आप एक दुसरे की तरफ कामुक आकर्षण महसूस करना बंद कर दें? उसके दोस्त अचम्बेय में हैं। उनके हिसाब से एक दुसरे की तरफ आकर्षण महसूस ना करना तो रिश्ता ख़त्म होने का सबसे बड़ा कारण है।


बिना बंधन के सम्बन्ध: इस खेल के नियम

"किसको पसंद नहीं आता एक अच्छा स्थायी सम्बन्ध और साथ ही बहुत सारे अलग अलग लोगों के साथ सेक्स करने का मौका?" ऐसा पारस का कहना है।
पहला, तीन तरफ़ा, इधर उधर झूलता हुआ, भावनातक रूप से भी हट कर...स्वागत है आपका बिना बंधन के संबंधों की इस विशिष्ठ शब्दावली में। ये अपने खुद के नीजी नियमों से भरी एक ऐसी दुनिया है, जिनका लोग इस्तेमाल करते हैं इन रिश्तों को चलाने के लिए। पारस पिछले चार सैलून से इस बिना बंधन के सम्बन्ध वाले रिश्ते में है। उन्होंने लव मैटर्स को इस खेल के नियमों के बारे में बताया।


लड़का पटाने के तरीके: सबसे घटिया सलाह

हमें प्यार ढूंढ़ने में मदद करिए: इस सवाल की बरसात लव मैटर्स पर रोशन होती है - हर तरफ से - हमारे लव मैटर्स के दोस्त, मैगज़ीन वाले, रोम-कॉम...

लेकिन क्या है ना की कई बार अच्छे इरादे के साथ दी गयी सलाह भी बर्बाद नतीजो तक पंहुचा देती है। हमने बंगलोर में पांच महिलाओं से पुछा की उन्हें लड़के पटाने की लिए सबसे घटिया सलाह आज तक क्या मिली है। तो यह थी उनकी कहानियां...पढ़िए:


वर्जिनिटी: क्या वर्जिनिटी (कुंवारापन) खोने से फर्क पड़ता है?

क्या आप 19 साल से ज्यादा उम्र के थे जब अपने पहली बार सेक्स किया था? अमेरिका में किये गए एक नए शोध के अनुसार अगर आप सेक्स देरी से करते हैं तो आपके सिंगल, यानी अकेले होने की संभावना ज़्यादा होती है।

और आपको कम साथी मिलने की संभावना है। अच्छी खबर यह है की अगर आप 30 साल तक की उम्र पहुचने तक किसी रिश्ते में हैं, तो आपके अपने रिश्ते से खुश होने की संभावना ज़्यादा है।


किसी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं: क्या करें और क्या नहीं

आपको वो लड़का या लड़की पसंद है, आप उनके साथ होने की कल्पना भी करते हैं और कहीं ना कहीं आपको लगता है की वो भी शायद आपको पसंद करता/करती हैं। जिन्हें आप पसंद करते हैं उन्हें भी आपके साथ फ्लर्ट करने में मज़ा आ रहा है और इसी वजह से आपको लगता है की वो भी आपकी ओर आकर्षित हैं। तो अगला बड़ा कदम क्या है - उसे प्रोपोस करना।

यह बहुत पेचीदा हो सकता है. आपको क्या करना चाहिए? आपको क्या कहना चाहिए? और आपको क्या नहीं कहना चाहिए? क्या कुछ स्वर्ण नियम हैं जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए? ज़्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें।


उसने मुझे छोड़ दिया क्यूंकि मैं गंजा हूँ।

मुझे मेरे गंजे होने से कभी इतनी परेशानी नहीं थी - जब तक की मेरी गर्ल फ्रेंड ने मुझे इस कारण छोड़ दिया।

हाँ, यह बात सच है की मैं हमेशा से ही अपने बालों को लेकर थोड़ा भावनात्मक था - या शायद बालों के ना होने को लेकर। लेकिन जब किशोरावस्था में बाकी बच्चे मुझे टकला कहते थे और मेरे सिर पर ड्रम बजने का प्लान बनाते रहते थे, या अमिताभ बच्चन की एक फिल्म के खलनायक 'शकाल' कहते थे, तब मैं भी यह चीज़ें मज़ाक में ले लेता था।


फ्लर्टिंग: पांच बड़े तथ्य

कुछ लोग काफी सहेज होकर फ्लर्टिंग कर लेते हैं जबकि बहुत से लोगों को किसी व्यक्ति के सामने ये दर्शाने में काफी मुश्किल और झिझक होती है की उन्हें उनमे दिलचस्पी है।

फ़िक्र न करें- हमारे पास बिना नुक्सान के फ्लर्टिंग करने के लिए कुछ सलाह है। 'पांच बड़े तथ्य' के इस भाग में दी जानकारी शायद आपके बहुत काम आयेगी!


लड़ाई: क्या करें और क्या नहीं

Fighting: do's and dont'sआप ऐसे कितने दम्पतियों से मिले हैं जिनके बीच कभी भी बहस-बाज़ी नहीं हुई है? शायद कोई याद ना आये आपको! बहुत नीजी रिश्तों झगड़े तो होते ही हैं।

इन झगड़ों की वजह कुछ भी हो सकती है - किसी भी तरह की असहमति या असंतुष। यही झगड़े बहुत गन्दा रूप भी ले सकते हैं और कई बार दो लोगों को एक दुसरे के और करीब भी ला सकते हैं। आप जिस तरह से बहस-बाज़ी करते हैं, उसका सीधा असर असर होता है आपके रिश्ते पर। तो अगर झगडा होना ही है, तो यह झगडा ठीक से ही हो! पढ़िए इस मुद्दें पर कुछ ख़ास बातें - झगड़े के दौरान क्या करें और क्या नहीं।


आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I