लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


प्यार

ब्रेक-अप: क्या करें और क्या ना करें?

जिन रिश्तों से दोनों पार्टनर (साथी) को ख़ुशी ना मिले, शायद उनका ख़त्म हो जाना ही दोनों के लिए बेहतर होता है।

यदि इस ब्रेकअप के बारे में पहेल आप करने वाले हैं, तो याद रहे की ये काफी मुश्किल होगा। आपको ऐसा ज़रूर लगेगा की काश आपको ये शब्द न कहने पड़ते। इस मुश्किल समय के लिए हमारी कुछ टिप्स:


मेरे माता-पिता उसकी जाति की वजह से उसे नहीं अपनाना चाहते - अब क्या?

सवाल: मुझे एक ऐसी लड़की से प्यार है जो की छोटी जाति की है। हम एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन मेरे माता-पिता हमारी शादी के लिए कभी राज़ी नहीं होएंगे। मुझे तो उनके सामने इस बारे में बात करने में भी डर लगता है। मुझे आपकी मदद चाहिए आंटी जी। दीपेश, गाज़ियाबाद 

आंटी जी कहती हैं...जब प्यार किया तो डरना क्या...प्यार किया कोई चोरी नहीं की, चुपचुप आहें भरना क्या...


क्रन्तिकारी प्यार परदे पर

हर साल हजारों प्रेमी जोड़े शादी करने की जद्दो- जहद करते हूए घर से भाग जाते हैं। एक ऐसे देश में जहाँ जाति और धर्म के नाम पर कदम कदम पर बटवारा है, ये युवा प्रेमी शादी की चाह में असल में अपनी ज़िन्दगी जोखिम में डालते हैं।
 
'लवबर्ड्स- भारत के क्रन्तिकारी प्रेमी युगल'
ऐसे ही प्रेमियों की व्यथा कहती है। ये डॉकयूमेंट्री  एक स्वयं सेवी संस्था 'लव कमान्डोस' के काम को उजागर करता है जो ऐसे प्रेमी युगलों को साथ लाने में उनकी मदद करते हैं।


किसी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं: क्या करें और क्या नहीं

आपको वो लड़का या लड़की पसंद है, आप उनके साथ होने की कल्पना भी करते हैं और कहीं ना कहीं आपको लगता है की वो भी शायद आपको पसंद करता/करती हैं। जिन्हें आप पसंद करते हैं उन्हें भी आपके साथ फ्लर्ट करने में मज़ा आ रहा है और इसी वजह से आपको लगता है की वो भी आपकी ओर आकर्षित हैं। तो अगला बड़ा कदम क्या है - उसे प्रोपोस करना।

यह बहुत पेचीदा हो सकता है. आपको क्या करना चाहिए? आपको क्या कहना चाहिए? और आपको क्या नहीं कहना चाहिए? क्या कुछ स्वर्ण नियम हैं जिन्हें हमें ध्यान में रखना चाहिए? ज़्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें।


उसने मुझे छोड़ दिया क्यूंकि मैं गंजा हूँ।

मुझे मेरे गंजे होने से कभी इतनी परेशानी नहीं थी - जब तक की मेरी गर्ल फ्रेंड ने मुझे इस कारण छोड़ दिया।

हाँ, यह बात सच है की मैं हमेशा से ही अपने बालों को लेकर थोड़ा भावनात्मक था - या शायद बालों के ना होने को लेकर। लेकिन जब किशोरावस्था में बाकी बच्चे मुझे टकला कहते थे और मेरे सिर पर ड्रम बजने का प्लान बनाते रहते थे, या अमिताभ बच्चन की एक फिल्म के खलनायक 'शकाल' कहते थे, तब मैं भी यह चीज़ें मज़ाक में ले लेता था।


फ्लर्टिंग: पांच बड़े तथ्य

कुछ लोग काफी सहेज होकर फ्लर्टिंग कर लेते हैं जबकि बहुत से लोगों को किसी व्यक्ति के सामने ये दर्शाने में काफी मुश्किल और झिझक होती है की उन्हें उनमे दिलचस्पी है।

फ़िक्र न करें- हमारे पास बिना नुक्सान के फ्लर्टिंग करने के लिए कुछ सलाह है। 'पांच बड़े तथ्य' के इस भाग में दी जानकारी शायद आपके बहुत काम आयेगी!


नए साल में प्यार

नया साल शुरू हो चूका है, और सब ने पता नहीं क्या क्या नया करने का इरादा किया है। मुझे भी ज़्यादा आश्चर्य नहीं हुआ जानकर की मेरे कुछ दोस्तों ने अपने प्यार और संबंधों में आई परेशानियों को सुलझाने का इरादा किया है इस नए साल में। 

जब मैंने उसे 'हैप्पी न्यू इएर' कहने के लिए फोन किया, तो मेरी दोस्त ने कहा, "मैंने इस साल संभल कर प्यार अकरने का इरादा किया है। दिल टूटना बेहद दर्दनाक होता है और टूटने की नौबत से बेहतर है की मैं पहले ही संभल जाओं।"


इर्ष्या: पांच बडे तथ्य

Irshyaaइर्ष्या - वो अजीब सा एहसास जो आपको तब महसूस होता है जब आप अपने साथी को किसी और के साथ फ्लर्ट करते देखते हैं। 

या शायद जब आप अपने साथी को उसके 'एक्स' - पुराने साथी के साथ देर रात फ़ोन पर बात करते पाते हैं।  शायद आपको लगता है की आपका साथी आपके साथी धोखेबाज़ी कर रहा है। या शायद आप आप उन इर्ष्या करने वालों में से हैं. कई बार इर्ष्या किसी भी अच्छे खासे रिश्ते को बर्बाद भी कर सकता है। तो पढ़िए आखिर क्या नार्मल है और क्या नहीं, हमारी पांच बड़े तथ्य श्रंखला के इस भाग में।


प्रेमियों की तुलना- क्या यह आम बात है?

Gayatri यदि आपका कोई पुराना प्रेमी या प्रेमिका है तो आप इस लेख को ठीक से समझ पाएंगे। इसे  'कोम्पयारिंग लवर्स सिंड्रोम'  कहा जाता है। यानी की अपने अभी के साथी की तुलना अपने 'एक्स' यानि पुराने साथी से करना।

लगभग हर कोई ऐसा करता है जब भी वो किसी नए प्रेम सम्बन्ध की शुरुवात करता है- अपने पुराने प्रेमी या प्रेमिका से अपने वर्तमान साथी की तुलना। "ऐसा ना करना लगभग नामुमकिन है। मैं अपने पुराने साथी के बारे मैं हर समय सोचती हूँ, की इस परिस्थिति में अगर वो होती तो क्या करती," मेरी एक दोस्त ने बताया।


मेरा बॉय फ्रेंड पोर्न देखकर हस्तमैथुन करता है

मैं अपने बॉय फ्रेंड के साथ पिछले दो सालों से रह रही हूँ और मुझे अभी पता चला है की वो अभी भी पोर्न देखता है और हस्तमैथुन करता है।

अब हमारी सेक्स लाइफ वाकई में इतनी रोमांचक नहीं है जितनी हमारे रिश्ते की शुरुवात में थी, लेकिन यह कोई बहाना तो नहीं बन सकता ना। उसकी यह दोनों हरकतें (पोर्न देखना और हस्तमैथुन करना) मुझे अनचाहा महसूस कराती हैं, और मुझे यह भी लगता है की वो मुझे धोखा दे रहा है। ऋचा मेहरा, बंगलोर


चुंबन कैसे करें? यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी साँस ताजा और खुशबूदायक हो। साँस की बदबू चुंबन का मजा खराब कर सकती है। अपने दाँतों की नियमित रूप से सफाइ्र करें। आगे पढें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I