माहावारी से जुड़ी गलत धारणाएँ: माहावारी के दौरान आप गर्भवती नहीं हो सकतीं। गलत। कुछ महिलाएँ पहली महावारी से पहले ही गर्भ धारण करने के लिए सक्षम हो जाती हैं। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
गायत्री परमेस्वरणरुढ़िवादी माता-पिता: प्यार और झूठ
माता-पिता किसी कारण की वजह से ही माता-पिता होते हैं। वो कभी पूरी तरह से आपसे सहमत नहीं होंगे। और यह ठीक है। लेकिन तब क्या करें जब आपके माता-पिता पिछली सदी के अतिधर्मनिष्ठओं की तरह बर्ताव करने लगे?
मेरी जान पहचान के एक युगल, जिनकी सगाई को अब करीब एक साल हो गया है, उस दिन मुझसे शिकायत कर रहे थे की बिना अपने माता पिता के रज़ामंदी के, वो दोनों आपस में मिल भी नहीं सकते। तो वो इस मुश्किल का सामना कैसे करते हैं? "हम सिर्फ उनसे झूठ बोलते हैं"।
जब पुरुषों का शारीरिक उत्पीड़न होता है
पिछले हफ्ते मेरे एक पुरुष दोस्त ने मुझे बताया की वो भी शारीरिक उत्पीड़न का शिकार है।
इस बात पर मेरी प्रतिक्रिया उसे बहुत लापरवाह लगी। इस बात ने एक तूफ़ान सा खड़ा कर दिया - जब पुरुषों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, तो बात कुछ अलग हो जाती है। ऐसी खबरें मुख्य समाचार में नहीं दिखाई जाती। ऐसा क्यूँ है की जब महिला का शारीरिक उत्पीड़न होता है तो वो हमें घटिया लगता है लेकिन अगर यही किसी पुरुष के साथ हो तो वो मज़ाक बनकर रह जाता है?" उसने मुझसे गुस्से से पूछा। स्वाभाविक तौर से, मैं इस मुद्दे पर सोचने लगी।
मैंने उसे भगाने में मदद करी
मैंने प्रेमी के साथ भाग जाने वाले किस्से सिर्फ बौलीवूड की फिल्मों में ही देखी है। लेकिन पिछले हफ्ते, मैं हिस्सा बनी एक पूरी बौलीवूड स्टाइल प्रेमी के साथ भागने वाली घटना का - जी हाँ, मैंने एक युगल को शादी करने में मदद करी।
होने वाली दुल्हन एक शाम मेरे पास आयी और बोली, "मेरे माता पिता को मेरे प्रेमी के बारे में पता चल गया है। क्या तुम मेरी मदद करोगी?" और यहाँ से ये रोमांचक यात्रा शुरू हुई। और ख़तम हुई इस युगल के शादी के बंधन में बंधने के साथ - आज वो कानूनी तौर पे शादी शुदा हैं।
पति से प्रवास
पिछले हफ्ते में एक ऐसी स्त्री से मिली जो शराबी पति द्वारा 20 साल तक प्रताड़ित होने के बाद उसे छोड़ कर भाग गई। उसकी सहनशीलता मेरे लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।
भारत में रेल यात्रा बहुत रोचक होती है — प्रथामिक रूप से शोहबत मिल जाने के कारण। अधिकतर काफी बातूनी और रोचक शोहबत! जैसे पिछले हफ्ते मध्य भारत में यात्रा करते समय एक सह—यात्री मेरी मित्र बन गई जो की मुंबई में एक घरेलु मदद का काम करती थी।
समलैंगिक स्त्री पोर्न/अश्लील साहित्य: पुरुष इसमें क्या देखते है?
कु
छ रविवार पहले मैं अपने मुंबई के कुछ दोस्तों के साथ दोपहर के खाने का मज़ा ले रही थी जब हमारे बीच समलैंगिक स्त्री पोर्न की बातचीत शुरू हुई, और काफी देर तक इस विषय पर बात चलती रही। शायद दोपहर में पीने की वजह से!
जहाँ लड़कियां ये जानने के लिए उत्सुक थी कि आखिर समलैंगिक स्त्री पोर्न पुरुषों को इतना आकर्षक क्यूँ लगता है, वही लड़के ये समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर हमें ये बात की समझ कैसे नहीं थी।
25 साल की उम्र और अविवाहित
मेरा परिवार और रिश्तेदार अब तक इस सच को स्वीकार करने का प्रयास कर रहे हैं कि मैं 25 साल की उम्र तक अविवाहित हूँ। जब मैंने उनसे कहा कि मैं निकट भविष्य में भी शादी नहीं करना चाहती तो उन्होंने ऐसे भाव दिए मानो कह रहे हों कि “तुम्हारा दिमाग तो ठीक है?”
पहले मैंने सोचा कि शायद कुछ समय में उन्हें इस बात की आदत पड़ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर मुझे लगा कि शायद मुझे उनकी इस प्रतिक्रिया की आदत हो जाएगी। लेकिन ऐसा भी ना हो सका- इस सब से मुझे सिर्फ तनावपूर्ण सामाजिक प्रतिक्रियाएं ही मिलीं।
![]()

