लव मैटर्स वेबसाइट प्यार, सेक्स, रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष जानकारी देती है। इस वेबसाइट के निर्माता है रेडियो नेथेरलैंड वर्ल्डवाइड

माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना

"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।

अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी।  "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं। 


गर्भधारण

गर्भवती होने के बाद सेक्स खत्म - अब क्या?

Aunty jiसवाल: जब से हमारा बच्चा हुआ है, तब से मेरी पत्नी को सेक्स में कोई रूचि नहीं रही।

मुझे लगता है जैसे उसका यह ही सोचना है, "अब मैं माँ बन गयी हूँ, अब सेक्स की ज़रूरत नहीं"। मैं क्या करूँ? सचिन, भोपाल

आंटी जी...सचिन पुत्तर, बढियां! क्या बढ़िया स्कोर किया है तूने। लेकिन बस अब यहीं रुक जा, शतक बनाने की ज़रूरत नहीं है। और हाँ, अपनी चिंता छोड़, तेरी पत्नी के साथ जो हो रहा है वो स्वाभाविक है।


गर्भधारण: मिथ्या तोड़ो

सेक्स से जुडे मिथ्या सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं। एक संक्रामक रोग की तरह यह एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति तक फैलता रहता है। इसका इलाज करना बेहद ज़रूरी है, इससे पहले की यह एक जानलेवा बीमारी की तरह फ़ैल जाये। तो, पेश-ए-ख़िदमत है हमारी 'सेक्स मिथ्या तोड़' श्रंखला!

इस हफ्ते, हम बात करेंगे गर्भधारण (प्रेगनैंसी) की। क्या इस दौरान सेक्स किया जा सकता है? क्या ऐसे में कसरत करना हानिकारक है? क्या आप बिना अल्ट्रासाउंड के अपने बच्चे का लिंग पता लगा सकते हैं? आगे पढ़िए...


माँ की 'अगली सुबह' वाली गोली की तलाश

DKT contraceptive pill17  साल के अमित और संध्या एक दुसरे से पहली ही नज़र में, कॉलेज के पहले ही दिन इश्क कर बैठे। और वलेनटाइन डे के दिन उन्होंने पहली बार सेक्स भी कर लिया।

उन्होंने ऐसा करने की कोई प्लानिंग नहीं की थी। ये तो बस होते-होते ही हो गया।  "हमें समझ नहीं आ रहा था की इसके बाद क्या करिएँ", अमित ने संकोचते हुए बताया।


गर्भवती होने का भय

Meri ek dost ne kahaपिछले हफ्ते मेरी एक दोस्त को बहुत ज़्यादा चिंता के दौरे झेलने पड़े - उसको इस महीने पिरीअड/महावरी/मासिक धर्म नहीं हुआ था। दो दिन ऊपर भी हो अगये थे।

"मुझे लगा मैं गर्भवती हो गयी। मैं और मेरा बॉय फ्रेंड अपनी पूरी ज़िन्दगी के बारे में दोबारा विचार करने लगे थे," उसने मुझे बताया। लेकिन जब गर्भवती होने का टेस्ट/जांच निगेटिव आया, तो हमने चैन की सांस ली। "हम इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन कैसे कोई तैयार हो सकता है ऐसी किसी चीज़ के लिए जो आपकी पूरी ज़िन्दगी ही बदल दे?" उसने पूछा।


सेक्स और शराब: पांच बड़े तथ्य

Sex and alcoholआखिर अति के मायने क्या हैं?  बात जब सेक्स और शराब की हो तो ये सवाल बहुत मह्तवपूर्ण हो जाता है।

नशे में शायद पहला कदम उठाना आसान हो, लेकिन ये आपको मुश्किल में भी डाल सकता है। जैसे की लिंग के सख्त होने में मुश्किल आना। क्या आपने नशे में अपने आपको गलत व्यक्ति के साथ बिस्तर में पाया है? या नशे की हालत में आप गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करना भूल गए? इस बार के हमारे पांच तथ्य शराब और सेक्स के बारे में हैं।


हम दोनों वर्जिन हैं - क्या हमारे लिए बिना कंडोम के सेक्स करना सही है?

Aunty ji se poochoसवाल: क्या बिना कंडोम के सेक्स करना सुरक्षित हैं, अगर हम दोनों ही वर्जिन हैं?

मैं और मेरा बॉय फ्रेंड एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं और हमें लगता है की अब हम सेक्स करने के लिए तैयार हैं। हम दोनों ही वर्जिन हैं, और अपने पहले सेक्स अनुभव को हम बिलकुल पर्फक्ट बनाना चाहते हैं, और इसलिए कंडोम इस्तेमाल नहीं करना चाहते। आंटी जी, क्या अपने पहली बार में असुरक्षित सेक्स करना गलत होगा? भारती, नई दिल्ली


"बाद में बात करती हूँ पापा, अभी मैं आव्युलेट कर रही हूँ!"

"बाद में बात करती हूँ पापा, अभी मैं आव्युलेट कर रही हूँ!"महिलाएं अपनी पिताओं से दूर भागती हैं जब वो संभवतः गर्भवती होने को होती हैं, ऐसा एक शोध में पाया गया।  

क्या यह प्रकर्ति का तरीका है अन्तः प्रजनन को रोकने का? या फिर ये लड़कियों सिर्फ अपने पिताओं से दूर रहना चाहती हैं क्यूंकि उन्हें अपने बॉय फ्रेंड के साथ होना चाहिए?


गर्भधारण के बारे में आम पूछे जाने वाले सवाल

1. मैंने ज़ोरदार सेक्स किया था। क्या इससे भ्रूण को कोई नुकसान पहुंचा होगा?
नहीं, गर्भावस्था के दौरान आप जैसे चाहें, सेक्स कर सकती हैं, इससे भ्रूण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बच्चा आपके गर्भाशय के अंदर पूरी तरह सुरक्षित होता है। कुछ महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अधिक संवेदनशील महसूस करती हैं, और अधिक सेक्स करना चाहती हैं। यह अच्छी बात है- आप जितना अधिक खुश और सहज रहेंगी आपकी गर्भावस्था भी उतनी ही सेहतमंद होगी!


आपका शरीर और आपका बच्चा

महिला का शरीर बच्चे को जन्म देने के लिए सुंदर तरीके से ढला होता है। ऐसा ही आपका दिमाग भी हेाता है।

शुरू में जब आप गर्भवती होती हैं तो यह एक कल्पना लग सकती है। लेकिन जैसे-जैसे आपकी गर्भावस्था का समय बीतता जाता है, आप अपने अंदर विकसित हो रहे जीवन के प्रति जुड़ती जाती हैं। नौ महीने प्रायः सही अवधि लगती है जिसके दौरान आप बच्चे को जन्म देना क्या होता है, इस बारे में समझ जाती हैं, और मानसिक तौर पर उसे जन्म देने के लिए तैयार हो जाती हैं।


भ्रूण किस प्रकार विकसित होता है

एक शुक्राणु एक डिंब को निषेचित करता है और लगभग 40 सप्ताह के बाद यह जन्म लेने के लिए तैयार एक पूर्ण विकसित बच्चा बन जाता है। लेकिन इस अवधि के दौरान, वास्तव में गर्भाशय में क्या होता रहता है?


अगर आपको लगता है कि रिश्ता खत्म करने की बात सुन कर आपके साथी को बहुत गुस्सा आ सकता है तो कोशिश करें की आप इस बारे में सार्वजनिक स्थान पर बात करें और अपने दोस्तों को इसके बारे में जानकारी दे दें। आगे पढें।

आर एन डब्ल्यू - १० भाषाओँ में होलैंड से समाचार एवं विश्लेषण, दुनिया भर में २४ घंटे सातों दिन रेडियो, टेलीविजन और इन्टरनेट पर I