जब आप अपने पुराने साथी को दिल से उनके भविष्य के लिए दुआएँ दें, तब समझें की आप अपने पुराने रिश्ते से उभर चुकें हैं। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
आंटी जीमेरा शारीरिक शोषण हुआ है - क्या मुझे बताना चाहिए?
सवाल: मेरी दोस्त के एक रिश्तेदार ने मुझसे छेड़-छाड़ करके मेरा शारीरिक शोषण किया। मैं खुद अपने लिए बहुत शर्मिंदा और आत्मग्लानी महसूस कर रही हूँ और मुझे नहीं पता मुझे क्या करना चाहिए। पलक, फरीदाबाद
आंटी जी कहती हैं...पलक पुत्तर, मेरी तरफ से एक ज़ोरदार झप्पी ले तू सबसे पहले। मैं सच कहूँ तू मुझे बहुत दुःख हो रहा है तेरे साथ जो हुआ उसके बारे में सुनकर और बहुत गुस्सा भी आ रहा है। यह बहुत मुश्किल है और सच यह है की जो तेरे साथ हुआ है उसका सामना ना जाने और कितनी लड़कियों को भी करना पड़ता है। मुझे याद है आज भी जब मेरे साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था।
अरैन्ज मैरिज या लव मैरिज - ज़्यादा अच्छा क्या है?
सवाल: मैं 22 साल का हूँ और शादी करना चाहता हूँ। मैं अरैन्ज मैरिज और लव मैरिज दोनों के लिए ही तैयार हूँ। लेकिन आंटी जी, मैं जानना चाहता हूँ की दोनों में से ज्यादा बेहतर क्या है? हेमंत, पुणे
आंटी जी कहती हैं...हेमन्त, की बात है पुत्तर, तूने तो आंटी को खुश कर दित्ता। आज कल तो बच्चे सिर्फ बिना शादी के साथ रहने की या ब्रेक-अप की ही बात करते हैं। चल कम से कम तेरी उम्र के किसी ने तो मुझसे इस तरह का सवाल पुछा।
गर्भवती होने के बाद सेक्स - मैं उसे कैसे बता सकती हूँ की मैं तैयार नहीं हूँ?
सवाल: आंटी जी, पिछले हफ्ते ही मैंने एक लड़के को जन्म दिया है और मेरे पति अब मेरे साथस एक्स करना चाहते हैं। मैं तैयार नहीं हूँ लेकिन मैं उन्हें कैसे रोकू? श्रुति, नागपुर
आंटी जी कहती हैं...अरे वह श्रुति, त्वानू बच्चा होने की लाख लाख बधाइयाँ जी! यह तो बड़ी ही अच्छी खबर है। जहाँ तक सेक्स का सवाल है, यह स्तिथि थोड़ी गंभीर है, लेकिन तुझे उसे यह बताना तो होगा की जो तू महसूस कर रही है वो बिलकुल नार्मल है।
पहली बार सेक्स: आपकी क्या टिप्स हैं आंटीजी?
सवाल: आंटीजी, मैं 18 साल की हूँ और मैंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करने का फैसला कर लिया है। क्या कंडोम के उपयोग के आलवा कोई और चीज़ है जिसका ध्यान रखना ज़रूरी है? स्वाति, नॉएडा
आंटीजी कहती हैं... स्वाति पुत्तर, चक दे फट्टे! पहली बार सेक्स एक्सयिटिंग तो होता है लेकिन थोड़ी टेंशन भी देता है। थोडा अजीब, थोड़ी शर्म लेकिन काफी आनंददायक भी होता है। मुझे ख़ुशी है की तुमने सोच समझ कर ये कदम उठाने की सोची है।
क्या मैं उसके साथ भाग जाओं?
सवाल: मेरा बॉय फ्रेंड चाहता है की मैं उसके साथ भाग जाओ, क्यूंकि मेरे माता-पिता उसे पसंद नहीं करते। मैं उससे बहुत प्यार करती हूँ लकिन मैंने उसके साथ भागने के बारे में अभी तक सोचा नहीं था। मैं क्या करूँ? यशोदा, पुणे
आंटी जी कहती हैं...यशोदा पुत्तर जी, प्यार बडे ही कमाल की चीज़ है, लेकिन बहुत पेचीदा भी। देख मैं तेरे बॉय फ्रेंड की और तेरे माता-पिता की सोच तो नहीं जानती प्यार के बारे में, लेकिन एक बात जानती हूँ की ज़माना बहुत बदल गया है।
गर्भवती होने के बाद सेक्स खत्म - अब क्या?
सवाल: जब से हमारा बच्चा हुआ है, तब से मेरी पत्नी को सेक्स में कोई रूचि नहीं रही।
मुझे लगता है जैसे उसका यह ही सोचना है, "अब मैं माँ बन गयी हूँ, अब सेक्स की ज़रूरत नहीं"। मैं क्या करूँ? सचिन, भोपाल
आंटी जी...सचिन पुत्तर, बढियां! क्या बढ़िया स्कोर किया है तूने। लेकिन बस अब यहीं रुक जा, शतक बनाने की ज़रूरत नहीं है। और हाँ, अपनी चिंता छोड़, तेरी पत्नी के साथ जो हो रहा है वो स्वाभाविक है।
क्या मुझे वीर्यपात के बाद अपना लिंग धोना चाहिए?
सवाल: क्या मुझे हर बार हस्तमैथुन करने के बाद या स्वप्नदोष होने के बाद साबुन से अपना लिंग धोना चाहिए? बद्री, चेन्नई
आंटी जी कहती हैं...बटरी बेटा, चंगा जी! सिर्फ कुछ ही लड़के ऐसे होते हैं जो लिंग की साफ़-सफाई और लिंग स्वास्थ्य के बारे में सोचते हैं। ये आखिर लड़कों के शरीर का सबसे संवेदनशील अंग होता है, और इसका इस्तेमाल तो आप दूसरों के साथ भी करते हैं। तो ज़ाहिर सी बात है न की इसकी साफ़-सफाई पर ध्यान तो देना ही चाहिए। हैना पुत्तर?
उसे सेक्स के दौरान दर्द होता है - मैं क्या मदद कर सकता हूँ?
मेरी अभी शादी हुई है और जब मैं अपनी पत्नी के साथ सेक्स करता हूँ तो उसे बहुत दर्द होता है। मैं क्या करूँ? अमर, वाराणसी
अमर पुत्तर, शादी दी लख-लख बधाइयाँ! मैं तो हमेशा ही कहती हूँ की सर्दी में शादियों का मज़ा ही कुछ और है। वो तला हुआ लाजवाब गरमा-गरम खाना...वाह वाह! लेकिन मुझे लगता है की तू और तेरी पत्नी इन लम्बी ठंडी रातों का पूरा मज़ा नहीं ले पा रहे हो।
क्या मेरे पति को लगेगा की मैं सेक्स के लिए पागल हूँ?
सवाल: मैं 32 साल की महिला हूँ और इस उम्र में सेक्स के बारे में इतना ज्यादा सोचती हूँ जितना शायद पहले कभी नहीं सोचा। अगर मैं अपने पति से यह बात कहूँ तो क्या उन्हें अजीब लगेगा?
मैंने लोगों को कहते सुना है की महिलाओं की सेक्स में रुचि सबसे उचाई पर तब होती है जब वो 30 साल की होती है - क्या यह सच है? इसके बाद क्या होगा? मेरे पति के साथ तो ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। किरण, कोल्कता
क्या मुझे अपने से ज़्यादा उम्र की महिला के साथ सेक्स करना चाहिए?
मेरे दोस्त मुझसे कहते हैं की मुझे अपने से दस साल बड़ी महिला के साथ सेक्स अनुभव करना चाहिए। क्या मैं उनकी सलाह मान लूँ?
मैं 22 साल का हूँ और अब तक मेरी सेक्स पार्टनर्स मेरी उम्र की या मुझसे कम उम्र की ही रही हैं। मुझे अपने से बड़ी महिलाओं की कोई ख़ास ख्वाहिश तो नहीं है लेकिन मेरे दोस्त कहते हैं की यह वाकई आनंदपूर्वक एहसास होगा और मुझे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी इस बारे में क्या राय है? संजय, बंगलौर
![]()

