यदि कोई आपका पीछा कर रहा है तो उसे अनदेखा करें। सामान्यतः पीछा करने वाला आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ही ऐसा कर रहा होगा। जब आप उस पर ध्यान नहीं देंगे तो वह ऐसा करना बंद कर देगा। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
25 साल की उम्र और अविवाहित
मेरा परिवार और रिश्तेदार अब तक इस सच को स्वीकार करने का प्रयास कर रहे हैं कि मैं 25 साल की उम्र तक अविवाहित हूँ। जब मैंने उनसे कहा कि मैं निकट भविष्य में भी शादी नहीं करना चाहती तो उन्होंने ऐसे भाव दिए मानो कह रहे हों कि “तुम्हारा दिमाग तो ठीक है?”
पहले मैंने सोचा कि शायद कुछ समय में उन्हें इस बात की आदत पड़ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर मुझे लगा कि शायद मुझे उनकी इस प्रतिक्रिया की आदत हो जाएगी। लेकिन ऐसा भी ना हो सका- इस सब से मुझे सिर्फ तनावपूर्ण सामाजिक प्रतिक्रियाएं ही मिलीं।
“क्या तुम खुश नहीं रहना चाहती।” किसी ने मुझसे पुछा। बेशक मैं खुश रहना चाहती हूँ, हर कोई खुश रहना चाहता है-लेकिन शादी का ख़ुशी से क्या वस्स्ता? और मैं अपने जीवन से काफी खुश हूँ। कौन जाने शादी उन खुशियों का अंत साबित हो।
सुरक्षा
लेकिन, लेकिन, लेकिन…
इसबात की क्यागारंटीहै कि 60 साल की उम्र में मेरी उतनी ही बुरी हालत शादीकरने के बावजूद भी नहीं होगी? अगर दुर्भाग्यवश मेरे साथी को कुछ हो जायेतो भी तो मैं अकेली ही हो जओंगी।ये सुरक्षा का एक काल्पनिक एहसास है, मैंने उसे समझाया।
शादी का बाज़ार
एक और शुभ चिन्तक ने मुझसे कहा, “अगर कुछ दिन और रुकी रही बिना शादी किये तो कोई अच्छा लड़का तुमसे शादी के लिए तैयार नहीं होगा। मैं बंगलोर में एक लड़के को जानती हूँ, अमेरिका से लौटा है और कंप्यूटर इंजिनियर है। तुम्हे उसके बारे में विचार करना चाहिए।” उन्होंने मुझसे कहा।
एक ही हफ्ते बाद उन्होने मुझे शादी के इस बाज़ार में हुई नहीं प्रविष्टि के बारे में बताया जोकि दुबई में एक चार्टेड एकाउंटेंट है।अक्सर लोगों के बीच मुझे शादी के बाज़ार के ऐसे आकर्षक ऑफर दिए जाते हैं।
“तुम तो विदेश से लौटी हो, तुम्हे तो बहुत सेअच्छे विदेश से लौटे दुल्हे मिल सकते हैं,” शुभचिंतक नंबर 2 ने कई बार जोर दिया। मैं किसी तरह से अपने गुस्से को काबू कर उन्हें प्यार से कह दिया कि मैं अभी शादी करने की इच्छुक नहीं हूँ।
औलाद
“लेकिन क्या तुम माँ नहीं बनना चाहती? तुम्हारे माँ बनने की क्षमता ख़तम हो जाएगी। उसके बाद उन्होंने अपने किसी जानने वाले का उदाहरण दिया जिसे 28 साल की उम्रमें गर्भ धारण करने में मुश्किल हो रही थी।मैं ने उन्हें 35 साल की काफी महिलाओं का उदाहरण दिया जो गर्भवती हो पाई थी।
“हाँ हाँ, तुम शादी करके बच्चों के बारे में बाद में भी सोच सकती हो,” उनमे से एक ने कहा। लेकिन बच्चो के लिए मुझे शादी के बारे में सोचने की क्या ज़रूरत है?
पश्चिमी प्रणाली
“तुम तो एकदम पश्चिमी लोगों की तरह हो गयी हो। अपने पश्चिमी विचारों को यहाँ मत लागू करो। मत भूलो की तुम हिन्दुस्तानी हो,” मुझे सचेत करके वो निकट के माल में किसी कार्यक्रम में भाग लेने निकल गयी।
और मैं अपने यूरोपियन फ्रेंड से skype पर बात कर रही थी।” और वो माल चले गए? हा...हा...हा! पश्चिमी दुकानों से पश्चिमी ब्रांड का सामन खरीदकर पूंजीवादिता का समर्थन करने के लिए, क्या ये उनके लिए पश्चिमी प्रणाली नहीं है?” उसने पुछा।
फोटो: गायत्री परमेस्वरण © लवमैटर्स/RNW
प्यार और रिश्तों के बारे में और जानिए।
![]()


25 year age and unmarried.
I want know that some girls dont want marriage. But, how is she feels like unmarried. I want to do also like that . so that i could unmarried without marry.
Shaadi ka sawaal
Love Matters ko likhne ke liye aapka dhanyavad!
Sabse pehle to hum ye kehna chahenge ki shaadi karna ya na karna apni icha anusar hi hona chahiye. Kisi bhi tarah ke dabaav me aakar nahin. Haan kuch aise log hai (ladkiyan aur ladke dono) jo ki shaadi na karne ka vichar rakhte hai - aur agar wo ye faisla soch samajhkar le rahein hai to zahir hai wo apne nirnay se sehmat hai. Har ek insaan is baare me alag alag mehsus karta hai. Shayad kuch jinki shaadi nahin huyi hai wo abhi bhi sahi jeevan ssathi ki talash me hai aur ya kuch aise bhi jo bina shaadi ke rishta rakhna zyada pasand karte hai. Har ek ke apne alag alag vichar honge.
Aap apne aap se ye sawwal puchiye ki kya aap shaadi karna chahte hai ya nahin - aur iske peeche aapke kya karan hai. Agar aap apne shaadi na karne ke vichar se sehmat hai to aap shayad bina kisi pareshani ki bina shaadi kiye reh sakte hai.
I LIKE UR THINK
I LIKE UR THINK
Thank you!
Acha laga jankar ki aapko Gayatri ke vichar ache lage!