संभोग के दौरान सिर्फ महिला की यौनी पर ही ध्यान केंद्रित ना रखें, इस क्रिया के दौरान शारीरिक सुख देने और पाने के लिए और भी अंग होते हैं। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
'जी' स्पोट - बूझो तो जाने
अक्सर माना जाता है की पुरुष सेक्स को लेकर पागल होते है, लेकिन क्या हमें इस स्थिति के बुरे असर को भी झेलना पड़ता है?
हम पता नहीं कितनी रातें बिता देते हैं सेक्स की अलग-अलग मुद्राएं प्लान करने में और 'जी' स्पोट तक पहुचने की तैयारी में। वो लोग, जिन्हें शायद पता नहीं है, लड़कियों का 'जी' स्पोट उनकी योनी की सबसे मज़ेदार जगह होती है, जहाँ से उन्हें ओर्गास्म, यानि चरम आनंद का भरपूर एहसास होता है। लेकिन महिलाओं ने अभी तक यह जानने की कोशिश नहीं करी है की क्या पुरुषों के शरीर में भी कोई 'जी' स्पोट होता है।
जी हाँ, यह नाम थोड़ा पेचीदा तो है। एर्न्स्ट ग्रफेनबर्ग ने 1940 में गुप्तांग के इस हिस्से के बारे में पढ़ाई करी थी और ये नाम 'जी' स्पोट भी उन्ही के नाम के पीछे दे दिया गया।
महिलाओं के लिए ये आसान होता है। मुंबई की लोकल ट्रेन के पहली श्रेणी में सैर करने के अनुभव से मैं यह तो जान ही गया हूँ की हर दुसरे आदमी को इस संवेदनशील 'जी' स्पोट को ढूंढने की बहुत चाह रही है। लेकिन एक मत में यह पाया गया की वास्तव में किसी महिला ने पुरुष 'जी' स्पोट के बारे में नहीं सुना था।
तो यह हमें लाता है एक बड़े सवाल की ओर। क्या महिलाओं के लिए शारीरिक डिपार्ट्मन्ट आसान होता है? क्या उन्हें अधिकार होता है - कब करने का, कहाँ करने का और कौन सी सुरक्षा अपनाने का? और इसके बाद स्थिति हाथों से निकल जाती है।
जितना हम सोचते है उससे बेहतर?
सिर्फ इसलिए क्यूंकि हमें चरम आनंद आसानी से हो जाता है, यह मेरी ज़िम्मेदारी है की मैं और ज्यादा मेहनत करूँ, ऐसा मुझे कहा जाता है। जहाँ हम यह अचंबा ही करते रहते हैं की उसे (लड़की) को चरम आनंद हुआ या नहीं, क्या उसे अच्छा लगा, उसे चरम आनंद कहाँ से हुआ और क्या साइज़ का फर्क पड़ता है। जब मैंने पहली बार लड़की के चरम आनंद के बारे में सुना था, तो वो सुपरमेन के लिए सात सबसे नामुमकिन पा लेने वाली चीज़ों के सन्दर्भ में सुना था।
क्या हमारा रिश्ता आपसी संतुष्टि के बारे में नहीं था? जहाँ एक तरफ सड़क पर चलता आदमी बेधड़क बोलता है महिलाओं के 10 सबसे कमोतेजक अंगों के बारे में, वही नियंत्रण रखने वाले लिंग की सबसे बड़ी चाल है दिखावा।
यह शायद इसलिए क्यूंकि हम पुरुष अपना महत्व शायद कम समझते है। बॉलीवुड के खानों ने नंगी छाती एक कसौटी से बना दी है, वही कटरीना अभी भी केवल अपने नंगे कन्धों से उतेजित कर देती है। तो अब हमारी समानता की समझ को क्या हो गया? क्या मैं अपने महिला कलाकारों से सामने के नग्नता मांग सकता हूँ? हाँ, लेकिन सही ढंग से दिखाई गयी नग्नता और हाँ अगर ये स्क्रिप्ट की डिमांड हो तो।
पुरुष का 'जी' स्पोट?
क्या पता, शायद पुरुषों को भी एक बार में एक बार से अधिक चरम आनंद प्राप्त हो सकता है. शायद हमारे साथियों ने अभी तक ज्यादा कोशिश करी ही नहीं है। क्यूंकि कुछ लोगों ने पाया है की पुरुषों का भी 'जी' स्पोट होता है।
स्पष्ट रूप से बात यह है की, प्रॉस्टेट ग्रंथि के पास एक छोटी सी गाँठ होती है। और इसे ढूंढन उतना ही आसान है जितना हिममानव को, उड़ाते हुए सूअरों को और महिलाओं के 'जी' स्पोट को ढूंढना। हाँ, मैं यह नहीं कह रहा की कोई और 'जी' स्पोट नहीं होता। मेरे अनुभव में, मुझे कोई नहीं मिला। लेकिन सिर्फ मेरी बात न मानिये। अपने सभी दोस्तों से पूछिए। जैसे की मेरी माँ हमेशा कहती है, कई बार कुछ चीज़ों में विश्वास करना अच्छा होता है। मैं इसको एक मनोवैज्ञानिक मीठे स्पोट की तरह देखता हूँ जो हमारी मदद करता है। और असली मज़ा तो ढूंढने में ही है।
ब्रा स्ट्रप
लेकिन महिलाएं अभी तक इतनी उतेजित नहीं महसूस करती की पुरुषों के शरीर को गहरायी से जाने। शायद हमें कुछ पोर्न की ज़रूरत है उनके इन विचारों को उभरने के लिए। लेकिन जब तक हम जब चाहे सेक्स कर सके और उसके 10 मिनट बाद सो जाये, ज़िन्दगी इतनी बुरी नहीं है।
लेकिन चीज़ें बेहतर हो सकती हैं। हाँ, मेरा तो खड़ा हो जाता है कटरीना के नग्न कंधे देख कर भी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की मुझे कुछ और नहीं चाहिए। कम से कम, मुझे ब्रा की स्ट्रप तो दिखाओ।
लेख: कुबेर शर्मा
फोटो: कुबेर शर्मा, © Love Matters/RNW
इस लेख में व्यक्त किये गए विचार लव मैटर्स के भी हों, यह ज़रूरी नहीं है।
क्या आप अपने साथी का 'जी' स्पोट ढूंढ पते है? महिला या पुरुष? यहाँ अपने विचार लिखिए या फेसबुक पर चर्चा में हिस्सा लीजिये।
यमला पगला दीवाना के और लेख
लड़कियों के ओर्गास्म/ चरम आनंद पर जानकारी
लडको के ओर्गास्म/चरम आनंद पर जानकारी
'जी' स्पोट पर और लेख
![]()

