माहावारी से जुड़ी गलत धारणाएँ: माहावारी के दौरान आप बहुत सारा खून गवाँ देते हैं। गलत। सामान्यतः एक महिला अपनी महावारी के दौरान सिर्फ ३-५ चम्मच खून ही खोती है। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
हस्तमैथुन से जुड़े मिथक
पाकिस्तानी यौन विशेषज्ञ डॉक्टर सैयद मुबीन अख्तर के अनुसार हस्तमैथुन किसी भी तरह से यौन अथवा शारीरिक कमजोरी का कारण नहीं है।
एक नौजवान के रूप में वो भी हस्तमैथुन से होने वाली भयानक बिमारियों के बारे में चिंतित महसूस करते थे लेकिन फिर उन्होने जाना कि ये सब काल्पनिक कहानियां थी।
“दूध की दस बूँदें मक्खन की एक बूँद के समान हैं। मक्खन की दस बूँदें खून की एक बूँद के समान है। और दस बूँद खून वीर्य की एक बूँद के समान है।”
मिथक
यह एक मिथक है जिस पर पाकिस्तान में काफी लोग विश्वास करते हैं, डॉक्टर अख्तर ने लव मैटर्स को बताया। पाकिस्तानी मनोविज्ञानिक डॉक्टर अख्तर ‘मुस्लिम के लिए यौन शिक्षा’ पुस्तक के लेखक भी हैं जो पाकिस्तान में एक नायाब पुस्तक मानी जाती है।
“तो हर बार जब भी उनका वीर्य स्खलन होता है तो उन्हें ये सोच कर तकलीफ होती है कि उनके शरीर से काफी खून का नुक्सान हो गया”
लेकिन यह एक काल्पनिक कहानी है- जैसे की ये:
“वीर्य की कुछ बूंदों का स्खलन एक जरयन नामक बीमारी है। ये माना जाता है कि ये बूँदें शरीर की हड्डियों से बाहर आती हैं और हड्डियों को कमज़ोर बनाती हैं।”
“मैंने जब ये सुना तो मैं भी काफी चिंतित हुआ और मेरा मन उदास हो गया,” डॉक्टर अख्तर ने कहा। मेडिकल कॉलेज में पढने जाने पर उन्हें पता चला की ये सभी मनगढ़ंत कहानियां थी।
सकारात्मक सोच
हस्तमैथून के बारे में डॉक्टर अख्तर की सोच सकारात्मक है। “यह यौन एवं शारीरिक स्वस्थ के लिए अच्छा है। असल में हस्तमैथून करने वाले व्यक्ति में ऐसा नहीं करने वालों की अपेक्षा अधिक यौन कौशल होता है।”
मिस्र के यौनचिकित्सक डॉक्टर हुसैन घानेम का मानना है कि हस्तमैथून एक स्वस्थ क्रिया है। उन्होंने भी अपने देश में इससे जुडी कई मिथक कहानियां अक्सर सुनी हैं।
“हस्तमैथून नाकरना चिंताजनक है,” उनका मानना है। ये प्रोस्तात्रेहिया नामक एक शारीरिक समस्या का कारण बन सकता है जिसका अर्थ है शिशन से पेशाब के उपरांत वीर्य का स्खलन होना। अच्छी बात ये है कि इसका आसान हल है। सिर्फ हस्तमैथून से इसका निवारण किया जा सकताहै।
लेकिन कभी कभी पुरुष इस से जुड़े मिथकों से घबरा जाते हैं। “ऐसे में हम उन्हें धार्मिक नज़रिए से उन्हें समझते हैं,” डॉक्टर घानेम ने बताया।
धार्मिक नज़रिए
“हम उन्हें इस्लाम की धार्मिक पुस्तकों में इस बारे में लिखी व्याख्या और राय बताते हैं। बहुत से मुस्लिम विद्वानों ने यह माना है कि हस्तमैथून करना सही है क्यूंकि यह विवाह पूर्व सम्भोग की रोकथाम करने के लिए उपयोगी है। यह अपनी शारीरिक ज़रूरतों को पूरा करने का एक स्वस्थ तरीका है।”
दुर्भाग्यवश, डॉक्टर अख्तर के संपर्क में आने वाले अधिकतर युवा हस्तमैथून के बारे मेंनकारात्मक सोच रखते हैं। पाकिस्तान में यौन शिक्षा ना के बराबर ही है। इसलिए नौजवान सोचते हैं कि हस्तमैथून करने से कमजोरी आती है, उन्होंने कहा।
डॉक्टर अख्तर के अनुसार बहुत कम महिलाएं यह मानती हैं कि वो हस्तमैथून करती हैं।
“मुझे याद है कि एक लड़की ने मुझे लिखा किवो हस्तमैथून करती है। उसकी शादी होने वाली थी और वो चिंतित थी कि कहीं उसके पति को ये पता न चल जाये कि वो हस्तमैथून करती है। लेकिन कैसे पता चलेगा?”
हस्तमैथून करने की कोई निम्नतम आयु या सीमा नहीं है, डॉक्टर अख्तर का कहना है।“ बहुत से लोग विवाह के उपरांत भी हस्तमैथून करते हैं।”
हस्तमैथून से जुडी और जानकारी।
![]()


HASTHMETHUN
Mera bajan 90 kg hai, umar - 26 yrs hai, me bachpan se hasthmethun karta tha aur ab bhi karta hu, ek din me kitni bar karna chaiye? mera ling sakht nahi ho pata hai jyada samay tak muje kya karna chaiye
Hastmaithun
Love Matters ko likhne ke liye Dhanyavad!
Sabse pehle to hum aapko ye vishwas dilana chahenge ki hasthmaithun yaun aur aapke sharirik swasthya ke liye bahut acha hai. Asal main hasthmaithun karne wale vyakti me aisa nahin karne wale se zyada yaun kaushal hota hai. Rishton mein bandhe hone ke bavjood bhi log hasthmaithun karte hai. Aur jaise ki aap baar baar hasthmaithun karte hai aur bachpan se kar rahe hai, ye bilkul samanya baat hai. Isme pareshaan hone ki koi baat nahin.
Jahan tak ling ke sakht hone ki baat hai, iska bhi koi nirdharit samay nahin hai. Kam samay tak tanav rehne ka matlab ye bhi nahin ki aap apne saathi ko santhust na kar payenge. Isliye sabse pehle to is bare mein chita karna aur stress lena chod dijiye. Adhiktar, zyada stress ki wajah se bhi ling ka tanav jyada der tak nahin reh pata. Apne aapko thoda chinta mukt karne ki koshish kariye.