जब आप किसी से प्यार करते हैं तो यह स्वाभाविक है कि आप हर वक्त उनके बारे में सोचते रहें। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
लिंग का आकार बढ़ाना संभव नहीं
युरोलोजिस्ट और लिंग विशेषज्ञ डॉ. रेने करोप्मन के अनुसार लिंग आकार को बड़ा करने के उपाय समय और पैसे की बर्बादी है।
चाहे वो पंप हो, पुल्ली या कोई दवा, लिंग को बड़ा करने की कोई भी तकनीक कारगर नहीं है, बल्कि ये लिंग को नुकसान पहुंचा सकती है। और वैसे भी, दुनिया में सिर्फ कुछ ही ऐसे पुरूष हैं जिनके लिंग का आकार सामान्य आकार से वाकई कम है।
काफी पुरूष मैगजीनों में और इंटरनेट साइट पर लिंग का आकार बढ़ाने के बारे में जानकारी और उपाय दिये होते हैं। लेकिन ये सब अधिकतर गलत और गुमराह करने वाली जानकारी ही है, ऐसा डॉ. करोप्मन का मानना है, जो हैग के हैग अस्पताल में कार्यरत हैं। लवमैटर्स ने इस विषय में उनसे चर्चा की।
लिंग आकार का सच
पुरूष के लिंग का आकार यौवन के साथ बढ़ना आरंभ हो जाता है और इस दौरान लंबाई और मोटाई में वृद्धि देखी जाती है। इस के बाद ये वृद्धि रूक जाती है। बल्कि वृद्धावस्था में इसका आकार पहले की अपेक्षा कम हो जाता है।
नीदरलैंद में लिंग का औसत आकार उत्तेजित अवस्था में 14 से.मी से कुछ कम है। लेकिन विश्व औसत 12 से.मी की है। और यदि लिंग का आकार 7—17 से.मी तक है तो इसे सामान्य ही माना जायेगा।
मोटापा घटाना
अक्सर लिंग का आकार नापना मुश्किल होता है क्योंकि अधिक से अधिक पुरूष मोटापे का शिकार हैं। जब वजन बढ़ जाता है तो लिंग का कुछ हिस्सा मोटापे के चलते छुप जाता है।
''यदि आप पतले हैं तो आपका लिंग वैसे ही आकार में थोड़ा बड़ा लगने लगता है। इसलिए जो भी पुरूष अपना लिंग आकर बढ़ाना चाहते हैं, उसके लिए मेरी सलाह होती है कि वे अपना वजन घटायें, ''डॉ. करोप्मान ने कहा। पेट पर अधिक चर्बी से लिंग के उत्तेजित होने में भी कठिनाईयां होती है।
सूक्ष्म लिंग
अक्सर, डॉ. करोप्मन के पास ऐसे लोग आते हैं जिन्हें यह यकीन होता है कि उनका लिंग अत्यंत छोटा है। ''लेकिन असल में उनमें से सिर्फ 1 फीसदी लोग ऐसे होते हैं जिनका सूक्ष्म लिंग (micropenis) होता है,'' डॉ. करोप्मन का कहना है।
सूक्ष्म लिंग वह कहलायेगा जो उत्तेजित अवस्था में 7 सेमी से कम है। तो अधिकतर पुरूष जो ऐसा सोचते हैं, सही नहीं होते।
कटाक्ष
''सामान्यत: इस तरह की मान्यता का मनोवैज्ञानिक कारण होता है। अक्सर यौवन के समय में किसी लड़के को उसके मित्रों द्वारा लिंग के आकार के बारे में कोई कटाक्ष किये जाना इसकी वजह देखी गई है। समय के साथ ये मनो अवस्था कैंसर की तरह बढ़ सकती है,'' डॉ. करोप्मन ने कहा।
''कई बार ये शारीरिक कुरूपता विकार का रूप ले लेती है जिसमें किसी व्यक्ति के मन में ये बात घर कर लेती है कि उनके शरीर में त्रुटि है। लोगों को ऐसा अपनी नाक या स्तन को लेकर भी लग सकता है। लेकिन इस प्रकार के पुरूष आजीवन इस मनोस्थिति के साथ जीते हैं कि उनका लिंग का आकार छोटा है।''
गलत धारणा
बहुत से पुरूष सोचते हैं कि यदि लिंग का आकार बढ़ाना हो तो वे अपनी महिला साथी को संभोग के दौरान संतुष्ट नहीं कर पायेंगे। डॉ.करोप्मन ने समझाती हैं कि महिला की योनि का उपरी हिस्सा ही उसका यौन संतुष्टि के लिए पर्याप्त रूप से संवेदनशील होता है। और एक रिसर्च से ज्ञात हुआ कि लगभग 80 फीसदी महिलाओं को अपने साथी के लिंग आकार से कोई फर्क नहीं पड़ता।
लेकिन ये तथ्य अक्सर इस समस्या से जूझ रहे पुरूषों पर ज्यादा असर नहीं डालते। ''कुछ ऐसे भी पुरूष हैं जिन्हें जितना भी समझाओं की उनके आकार के साथ कोई समस्या नहीं है, लेकिन फिर भी उन पर लिंग का बड़ा करने का दीवानापन सवार रहता है। ये एक मनोवैज्ञानिक समस्या है और ऐसे पुरूषों को मनोचिकित्सक की सहायता लेनी चाहिए, ''डॉ करोप्मन ने कहा।
एक बात तो स्पष्ट है: बहुत से पुरूष अपने लिंग के आकार से संतुष्ट नहीं हैं। यही वजह है कि बाजार में ऐसे बहुत से उत्पाद हैं जो लिंग का आकार बढ़ाने का दावा करते हैं। बस समस्या सिर्फ इतनी है कि ये सभी उत्पादकारगर नहीं हैं।
वजह और व्यायाम
जो पुरूष उत्तेजित ना हो पाने की समस्या से जूझ रहे होते हैं उनके लिए वैक्युम पंप का इस्तेमाल किया जा सकता है। लिंग में रक्त प्रवाह को पंप के जरिए बढ़ाया जाता है। लेकिन ये सिर्फ ३० मिनट के लिए ही कारगर है और लगातार ऐसा करने से लिंग को नुकसान पहुंच सकता है।
इसी प्रकार लिंग के साथ किये गये व्यायाम या वजन भी कामयाब साबित नहीं हुए हैं।
दवा और क्रीम
लिंग का आकार बढ़ाने वाली दवा या क्रीम आज तक कभी असरदार साबित नहीं हुई हैं। ''मेरे विचार में इस तरह के दावे करने वाले सभी विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।''
शल्य चिकित्सा
शल्य चिकित्सा ही शायद इकलौता तरीका है लिंग के आकार को थोड़ा सा बड़ा कर पाने का, लेकिन इसके परिणाम भी बेहदसामान्य ही हैं।
दुर्लभ मामलों में शल्य चिकित्सा के जरिए थोड़ा फर्क आ सकता है। ''यदि लिंग का आकार सचमुच छोटा है और शारीरिक कुरूप विकार ना हो तो ये चिकित्सा एक विकल्प है,'' डॉ.करोप्मन ने कहा।
''इस चिकित्सा से भी लिंग की नरम होने की अवस्था में ही बढ़ावा हो सकता है। उत्तेजित लिंग का आकार बढ़ाने का कोई उपाय नहीं है।''
असंतुष्ट
असंतुष्ट इस शल्य चिकित्सा से नरम अवस्था में लिंग के आकार में 1—1.5 सेमी तक ही वृद्धि देखी गई है। ''अधिकतर लोग इसके परिणाम से बहुत संतुष्ट नहीं होते।''
आखिर में डॉ. करोप्मन कहती हैं कि इस प्रकार कीशल्य चिकित्सा सिर्फ अच्छे डॉक्टर और अस्पतालों से ही करानी चाहिए।
''ये जरूरी है कि शल्य के दौरान लिंग की किसी तंत्रिका को नुकसान ना पहुंचे, ''डॉ. करोप्मन ने कहा। इस तरह का नुकसान लिंग के उत्तेजन को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।
फोटो: म्पिओती
क्या अपने कभी लिंग आकार बढ़ाने के उपाए आजमाये हैं? हमें लिखिए।
क्या आकार से फर्क पड़ता है? आप क्या सोचते हैं?
लिंग आकार के बारे में और जानकारी
छोटा लिंग? ये सब सिर्फ दिमाग का खेल है।
![]()


size of pennis or cock
my erected cock becomes 9 inches in length my wife ignore to sex with me often so i have to go somewhere for this.
Ling ka aakar
यदि आपका लिंग बड़ा है, तो ज़रूरी नहीं कि आप अच्छे प्रेमी बन जाते हैं, और इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप बेहतर सेक्स कर सकते हैं। लड़कियां या महिलाएं सेक्स से पहले की जाने वाली छेड़छाड़ (फोरप्ले) और रिश्तों की संतुष्टि को भी अपने साथी के लिंग के आकार जितना ही महत्व देती हैं। आप अपनी बीवी से खुल कर इस बारें में बात करिए की उन्हें क्या पसंद नहीं आ रहा है. क्या पता जो आप सोच रहे हूँ वैसे हो ही नहीं. और आपकी बीवी किसी और बात से परेशान हो. अपने लिंग के आकर को लेकर बिलकुल चिंता मत करिए. लिंक के आकार के बारें में और जानकारी के लिए यहाँ पढ़िए: http://goo.gl/wL3ts