उस खास व्यक्ति को लुभाने के लिए जरूरत से ज्यादा कोशिश ना करें। वो संभवत आपको पहले से ही पसंद करता है। शायद तभी वो आपसे मिलने आया है। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
मैंने उसे भगाने में मदद करी
मैंने प्रेमी के साथ भाग जाने वाले किस्से सिर्फ बौलीवूड की फिल्मों में ही देखी है। लेकिन पिछले हफ्ते, मैं हिस्सा बनी एक पूरी बौलीवूड स्टाइल प्रेमी के साथ भागने वाली घटना का - जी हाँ, मैंने एक युगल को शादी करने में मदद करी।
होने वाली दुल्हन एक शाम मेरे पास आयी और बोली, "मेरे माता पिता को मेरे प्रेमी के बारे में पता चल गया है। क्या तुम मेरी मदद करोगी?" और यहाँ से ये रोमांचक यात्रा शुरू हुई। और ख़तम हुई इस युगल के शादी के बंधन में बंधने के साथ - आज वो कानूनी तौर पे शादी शुदा हैं।
रहस्यात्मक
मैं जोधपुर, राजस्थान घुमने गयी हुई थी और वहां पर मेरी मुलाकात उस लड़की से हुई। मैं जिस हॉस्टल में टहरी थी वो उसके माता पिता का था और वो वह की संचालक थी। मेरे वहां रहने के कुछ दिनों तक उस लड़की के साथ थोड़ी बहुत ही बातचीत हुई।
लेकिन एक शाम, वो आई और उसने मुझे रहस्यात्मक ढंग से बताया, "मेरे परिवार को मेरे प्रेम सम्बन्ध के बारे में पता चल गया है। मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। क्या मैं अपने बॉय फ्रेंड को फ़ोन करने के लिए तुम्हारे फ़ोन का इस्तेमाल कर सकती हूँ?"
प्यार के खिलाफ
क्यूँ नहीं, मैंने उसे कहा की वो जब चाहे मेरा फ़ोन इस्तेमाल कर सकती है। मैंने फ़ोन पर उसकी डरी हुई आवाज़ सुनी। वो अपने बॉय फ्रेंड से कह रही थी, "मैं यहाँ ज़यादा दिन नहीं रह सकती। दिन-ब-दिन मुश्किलें बढती जा रही है। आज मेरे पिता मुझ पर बहुत ज्यादा नाराज़ हुए जब उन्हें हमारे प्रेम के बारें में पता चला। मुझे यहाँ से बाहर निकलना ज़रूरी है, " उसने गिडगीडाते हुए कहा।
मैंने उसे सहानुभूति दी। लेकिन उसके माता पिता उसके प्यार के खिलाफ क्यूँ थे? "क्यूंकि वो बहुत रुढ़िवादी है। मेरा बॉय फ्रेंड मुझसे उम्र में छोटा है और सबसे बड़ी बात यह है की मेरे पिता प्यार के बिलकुल खिलाफ है," उसने फ़ोन रखते ही मुझे ये सब बताया।
प्रेमी के साथ भाग जाना
ये सब बड़ा कमीनापन लग रहा था। किस तरह का इंसान प्यार के खिलाफ जाता है? "मेरी बहिन कुछ ९ साल पहले अपने प्रेमी के साथ भागी थी और आज तक मेरे पिता उस से बात नहीं करते है। वो आज तक घर नहीं लौटी है," उस लड़की ने मुझे समझाया। "अब, मुझे भी वही करना है। क्यूंकि ये नहीं किया तो मैं अपने बॉय फ्रेंड से कभी भी शादी नहीं कर पाऊँगी।"
उसने मुझे बताया की कैसे उसने भागने का पूरा इंतज़ाम किया हुआ था। " मैं घर में ऊपर वाले कमरों में जाओंगी और फिर घर के पिछवाड़े से भाग जाओंगी। मैं अपने बॉय फ्रेंड से शहर के बाहर मिलोंगी। हम जल्दी से शादी करेंगे और अपने शादी का पंजीकरण करा लेंगे," उसने बताया।
पुलिस
लेकिन ये सब इतना आसान नहीं था। आने वाली परेशानियों को पहले से ही आंक लिया था। "मेरे पिता मेरे न मिलने के आध्हे घंटे में ही पुलिस को इतला कर देंगे। इसलिए मुझे जल्दी से जल्दी शादी करनी पड़ेगी और जब तक हमारी शादी का पंजीकरण हमारे हाथ नहीं आता, तब तक कुछ दो या तीन दिन के लिए हमें शहर से बाहर रहना पड़ेगा। एक बार शादी का पंजीकरण प्रमाण-पत्र हाथ आ जाए तो कोई मुझे नुक्सान नहीं पंहुचा सकता।"
ये बहुत हिम्मत वाली बात थी। लेकिन ये मुझे बहुत दुर्भाग्यवश भी लगा - एक भगोड़े की तरह दिखना जबकि वो ज़िन्दगी की सबसे खूबसूरत चीज़ करने जा रही थी। "शायद, हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता। लेकिन हमारे पास ये सोचकर दुखी होने का समय नहीं है। क्या तुम मेरे लिए एक साड़ी खरीदकर अपने कमरे में छुपा लोगी?"
जोखिम भरा
हाँ, मुझे दुल्हन की साड़ी खरीदने में बहुत मज़ा आया और बाकि सब में भी! अगले दो दिन हमने बाकी सारी तैयारिया करी और मैंने शहर छोड़ा सबसे ज़रूरी चीज़ के लिए - प्रेमी के साथ भागकर शादी करने के लिए।
एक दिन बाद, उसने मुझे फ़ोन किया अपनी शादी की खबर देने के लिए। उफ़, मैंने सोचा। "अभी तक कोई परेशानी वाली बात नहीं हुई। मेरे पिता जी के लिए यह बहुत शर्मनाक बात हुई है लेकिन मैं क्या करती?" उसने कहा। तो कैसा लग रहा है शादी करके, मैंने उस से पूछा। "मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा की ये शुरुवात है। अभी से रोमांच शुरू हो गया है, "उसने उत्साहित होकर कहा।
लेख: गायत्री परमेस्वरण
फोटो: गायत्री परमेस्वरण © Love Matters/RNW
लेख में प्रस्तुत किये गए विचार लव मैटर्स के भी हो, ये आवश्यक नहीं है।
मेरे एक दोस्त ने कहा...के और लेख
भारतीय शादी पर और लेख और जानकारी
![]()


LOVE MATTERS/RNW
To do help anybody by any means is a very good. but due to ignorence of indian law you may be in trouble. The age is main facter.If any body help under teen agers is also a crime. Always help he who want help required under the rules otherwise you will come in trouble.
GRATE
WAAAAAA TUSI GRATE HO JI KYO KISI KE JINDGI KO BARBAD KAR DEYA AAP NAY AAP KO KYA MELA .............? PYAR KARNAY WALAY KABHI KUCH NEHI RHATAY H
pyaar
aapki baat se lagta hai ki aapka shayad dil totta hai aur aap pyar ke khilaaf ho gaye hai. main bad yehi kahungi ki shayad apko phir se koi sacha pyar karne wala mile aur aapka pyaar par viswas laut jaye!
only for sex
mera sex kare ka bahut man karta hai kripya mujhe sex karne ko nahi milta hai to main mutthi mar leta hu, mujhe ise rokne ke liye salah de
hastmaithun
पुत्तर जी, हस्त मैथुन चिंता का विषय नहीं है क्योंकि 99 प्रतिशत किशोर ऐसा करते हैं। ना ही इस से कोई बीमारी होती है और ना ही आपके शारीर को कोई नुक्सान। ऐसा तुस्सी सोचदे हो तो आप गलत सोचते हो। इस ख्याल को अपने मनन से बिलकुल निकल दे। उल्टा जैसा मैंने ऊपर लिखा है हस्तमैथुन करने से बहुत साड़ी बीमारियाँ दूर होती है। जैसे की प्रोस्तात्रेहिया. इस बीमारी में ना लिंग से पेशाब के बाद वीर्य निकलता है। तो बिंदास हस्तमैथुन करो - कोई चिंता ना करो।
LOVE MARRIAGE VS ARRANGE MARRIAGE
Which is better ?
Love vs arranged marriage
Chahe shaadi karke pyaar karo ya pyaar karke shaadi - zarurai hai pyaar!