जब आपने रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया हो तो अपने साथी के सामने ये बात साफ कर दें लेकिन उनके साथ कठोर न हों। आगे पढें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
पहली बार: "एक बड़ा डरावना रहस्य"
"उसे लगा मुझे चोट लग गयी थी, पैर या कही और कट गया था। मैं भी ढूँढने लगी की आखिर चोट लगी कहाँ है लेकिन कुछ दिखा ही नहीं।"
12 साल की ऊष्मा अपने दोस्तों के साथ बाहर खेल रही थी। तभी उसके एक दोस्त ने उसकी स्कर्ट पर बड़ा सा लाल धब्बा देखा। यह लेख 'पहली बार' व्यक्तिगत कहानियां श्रंखला का पहला लेख है।
घबराहट
"मुझे कहीं दर्द भी महसूस नहीं हो रहा था और मैं बहुत डर गयी थी। मैं अपने दोस्त के साथ भाग कर अपने घर गयी और इस से पहले की मैं कुछ कहती, उसने मेरी माँ से कहा की मुझे चोट लग गयी।
मेरी माँ ने वो लाल धब्बा देखा और अचानक से मेरे दोस्त को घर से जाने के लिए कहा। उनका इतना रुखा बर्ताव देखकर मुझे बहुत शर्म आई। मेरे दोस्त को अचंबा भी हुआ और बुरा भी लगा। वो चला गया और मेरी माँ ने मुझे बाथरूम में जाकर उनका इंतज़ार करने को कहा।
फ़िर मेरी माँ मेरी एक पेंटी (अंडर वेअर) में सैनिटेरी पेड लगाकर लायी जो उन्होंने सेफ्टी पिन से लगाया था और उन्होंने मुझे वो पहनने के लिए कहा। मैं बहुत घबरायी हुई थी - मेरी पेंटी में बहुत सारा खून था और मुझे समझ ही नहीं आ रहा था की मेरी माँ को ये कोई बड़ी बात क्यूँ नहीं लग रही थी।
लड़के
मैं डगमगाते हुए उस तकलीफ़देह पेड को पहनकर बाथरूम के बाहर निकली। और फ़िर मेरी माँ मुझसे 'वो ज़रूरी' बात करने बैठी। उन्होंने मुझसे कहा की यह एक बहुत ही प्राकर्तिक सी चीज़ है जो हर लड़की को होता है जब वो 'बड़ी' हो जाती हैं। माँ ने यह भी बताया की अब से इसी तरह, हर महीने 4 से 7 दिन तक मेरे शरीर से खून निकलेगा।
और फ़िर माँ और भी ज़रूरी बातों के बारे में बातचीत करने लगी। उनके हिसाब से, क्यूंकि अब मैं 'बड़ी' हो गयी थी, इसलिए मेरा अब लड़कों के साथ खेलना अच्छा नहीं था। क्यूंकि उन्हें लगता था की अगर हमारी दोस्ती 'ज़्यादा' बढ़ गयी तो शायद हम एक दुसरे को 'कुछ गलत' जगहों पर भी छू लें, और फ़िर हमारा बच्चा हो जायेगा!
अकेलापन और दुविधा
उस शाम मेरी माँ ने मेरे लिए चाय बनायीं और मुझे गरम पानी की बोतल भी दी, ये कहकर की अगर पेट में दर्द उठे तो उस बोतल से सेक कर लूँ। उसके बाद वो बहुत देर तक मुझसे इस बारे में बात करती रही की उन्होंने मेरे दोस्त को घर से जाने के लिए क्यूँ कहा। उन्होंने मुझे समझाया की अपने माहवारी/पीरियड्स की बात किसी से भी नहीं करनी है।
उस रात मुझे लगा की मैं अचानक से बड़ी हो गयी, लेकिन मुझे बहुत अकेला और दुविधा भरा भी महसूस हुआ। मुझे ऐसा लग रहा था की मेरे पास कोई बड़ा डरावना रहस्य है जिसे मैं किसी को भी नहीं बता सकती।"
ऊष्मा (उनका असली नाम नहीं है) 27 वर्षीया पत्रकार हैं जो बंगलोर (दक्षिण भारत) में रहती हैं।
फोटो: Flickr:欠我兩千塊
हमें अपनी प्यार, सेक्स और रिश्तों से जुडी कहानियों के बारे में बताइए।
लव मैटर्स को ईमेल करिए
माहवारी पर और जानकारी
माहवारी से जुड़ी गलत धारणाओं के बार में और जानकारी
पहली बार श्रंखला के और लेख
![]()


LAND SE KUCH GIRNE LAGTA HAI
JAB BHI ME SEX VIDEO DEKHTA HO MERE LUND KUCH GIRNE LAGTA HAI OR KISI LADKI KO DEKHTA TO MERA LUND KHARA HO JATA HAI YA PHIR KUCH LUND SE GIRNE LAGTA HAI...........................vikas patna
LING se patan
Zahir hai ki aap jaantey hain ki uttejit stithi mein LING se kya nikalta hai, isse Veerya kehtey hai jo ki sex, hastmaithun ke samy bhi nikalta hai. Yehi cheez tab hoti hai jab aap kisi ko dekh kar uttejit ho jaatein hain. Aap yeh bhi soch saktein hain ki kya har ladki ko dekh ke yadi yeh hota ho, toh phir toh aap kabhi bhi ghar se bahar nikal nahin payenge. Yadi aap koi mazboot rishta bana chahtey hain toh voh sirf sex par aadharit nahin ho sakta.
about me
jab mai sex karta hu to mere ling me tanaav nhi aata jiske karan mujhe sex capsule ka use karna padta hai koi accha upchar bataiye pls
Utejna ke liye capsule
Sex capsule ya spray ka istemaal toh bahut khaas soorton mein kiya jaata hai...yadi umr zyada ho, diabetes ya koi aise beemari ho.
Ling mein poora tanav lane ke liye, aap kuch aisee activitys kar saktein hain jaise ki, pravesh karney mein jaldi na karien aur foreplay yaani sex karne se pehle apne partner ke saath bahut see alag alag yaun kriya karien. Aap fantasy yani man hee man koi aisee cheez, vastu , chitra ya drishya ke baare mein soch saktein hain jo ki aapko bahut uttejit karta ho. Man ko yahan wahan bhatakne na dein aur sex kreeya par focus karein toh yeh bhi madad kar sakta hai.
Sex capsule, spray, cream sab asthayi tareeke hain aur shareer mein ek nirbharta bhi utpann kartey hain, isse door rahiyey. Relax rahiye, koi jaldi nahin. Sex ko samay deejiye.
Kitni baar
pl. mujhe bataiye ki mai apne partener k sath sex karna chahta hu... mujhe nahi pata ki wo kitni bar sex karne se santust hogi/// aur mujhe use khus karna hai/// please help me..
Kitni Baar
Arre rey... yeh baat aap ko kisne kahee hai?? Suniye. Aisa kuch nahin hai ki baar baar sex karenge, ya 2- 4- 6 baar karenge toh hee partner santusht ho payengee. Yeh toh ek hee baar ho sakta hai aur sex mein santushti zyada baar karne se nahin, har baar dono ke liye ho to bahut badhiya hai. Koshish keejiye ki aap unke shareer ko samjhein, jo unhe achcha lag raha hai use karein, un se pooch bhi saktein hain. Yeh samjh leejiye ki kahin voh kisi baat se dar toh nahin raheen, pregnancy se, beemari ya logon ko pata chal jayae...koi aisa bhay toh nahin. Yeh saari baatein sex mein bahut mahatvpoorn hain. Unko bilkull relax aur comfortable karien aur sex mein uterein yadi voh bhi chahteen hain toh. Koi jaldi nahin, ek din kuch activitys kar saktien hain aur dheere dheere badha saktein hain taki aap dono isse enjoy karein. All the Best.